For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन करने से हो सकती हैं पेट से जुड़ी कई समस्याएं: Curd Health Alert

07:00 PM Jun 01, 2023 IST | Manisha Jain
दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन करने से हो सकती हैं पेट से जुड़ी कई समस्याएं  curd health alert
Curd Health Alert
Advertisement

Health Alert: दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही ज्यादातर लोगों के भोजन का नियमित हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें दही के साथ खाने से नुकसान हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें दही के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

दही के साथ प्याज़ करेगा एसिडिटी

Curd Health Alert
Onions with Curd

गर्मियों में लोग ठंडी चीजों को खाना पसंद करते हैं। दही से बने रायते को लोग काफी पसंद करते हैं। रायता सेहत के लिए अच्छा होता है और शरीर से गर्मी को दूर भगाता है। मगर दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं। ऐसा करने से कई परेशानियां हो सकती हैं। दही के साथ प्याज मिलाकर खाने से एसिडिटी, उल्टी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी परेशानी हो सकती है। दही के साथ कई चीजों को खाना मना है। इसलिए इन चीजों का भूल के भी सेवन नहीं करना चाहिए।

खट्टे फल और दही

दही में खट्टापन होता है, इसलिए इन्हें संतरा, अनानास, मौसमी और नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ कभी न खाएं। इनमें अलग-अलग एंजाइम पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इन दोनों को एक साथ पचाने में आपको परेशानी हो सकती है और आपका डाइजेशन धीमा हो सकता है, जिससे अपच, दस्त और कब्ज की दिक्कत हो सकती है।

Advertisement

मछली और दही करेंगे पेट दर्द

Fish with Curd
Fish with Curd

मछली के साथ दही खाना एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिससे आपको बचना चाहिए। दही और मछली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इन्हें एक साथ खाने से अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दिक्कतें हो सकती हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी ज्यादा होता है, जो दिमाग और दिल की सेहत के लिए जरूरी है। मछली को जब दही के साथ मिलाया जाता है, तो उसका प्रोटीन सही तरीके से पच नहीं पाता है, जिसके कारण पेट दर्द और ब्लोटिंग हो सकती है।

खीर और दही बना सकती है गैस

दूध और दही दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं लेकिन दोनों को सेवन कभी साथ-साथ नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया तो एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या आपको घरे सकती है।

Advertisement

मूली और दही की अति बुरी

Curd and radish
Curd and radish

मूली और दही एक साथ खाने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इसका सेवन सही ढंग से ही करना चाहिए। मूली में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स, मैग्नीशियम और क्लोरीन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। वहीं दही भी कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। क्योंकि मूली में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका गलत ढंग से सेवन उतना ही नुकसानदायक भी होता है। मूली और दही का एक साथ सेवन करने को लेकर लोग अलग-अलग राय देते हैं। दरअसल दही और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है, इसलिए बहुत से लोग इसका एक साथ सेवन करने से बचते हैं|

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement