स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

दुनिया की इन 5 नदियों में बहती है मौत, कभी ना करें इसमें जाने की कोशिश: Dangerous Rivers

06:00 PM Mar 20, 2023 IST | Pinki
Advertisement

Dangerous Rivers: मानवीय इतिहास को कुरेदा जाए तो नदियां इंसानी सभ्यता का हिस्सा रही हैं। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना नामुमकिन है। इसलिए हमें बचपन से ही सिखाया जाता है ‘जल ही जीवन है’। पृथ्वी पर लाखों छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं। भारत समेत कई देशों में नदियों को पूजा भी जाता है, क्योंकि ये जीवनदायनी हैं। लेकिन, बात पूरे विश्व की कि जाए तो कुछ ऐसी भी नदियां है, जो इंसानों के लिए यमराज से मुलाकात करने के समान है। आज हम आपको विश्व में बहने वाली ऐसी ही पांच नदियों के बारे में बताएंगे, जहां जाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।

Advertisement

Dangerous Rivers: अमेजन नदी (Amazon River)

Dangerous Rivers-Amazon River

दक्षिण अमेरिका से निकलने वाली ‘अमेजन नदी’ दुनिया की सबसे बड़ी और लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। अमेजन नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली है। नदी के आस-पास 300 करोड़ की आबादी बस्ती है। ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना तक यह नदी बहती है। घने जंगलों के बीच बहने वाली इस नदी में कई तरह खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इस नदी पर कई फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं। नदी के आस-पास मौजूद जंगल को धरती के फेफड़े भी कहा जाता है।

Advertisement

रेड रिवर (Red River)

रेड रिवर देखने में जितनी खूबसूरत नजर आती है उतनी ही खतरनाक भी है। अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में बहने वाली ये नदी रातों रात खतरनाक हो जाती है। उसका यही बदलाव स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन जाता है। इसके अलावा नदी में खतरनाक भंवर है। जिसकी चपेट में आया इंसान या जानवर कभी नहीं बच पाता। नदी के अचानक बदलते नेचर के चलते ही इसको खतरनाक माना जाता है।

Advertisement

शाने टिम्पिस्का (Shanay Timpishka)

Shanay Timpishka

अमेजन नदी की सहायक नदी ‘शाने टिम्पिस्का’ नदी का पानी चाय या कॉफी से भी ज्यादा गर्म है। इस नदी का पानी दो सौ डिग्री सेल्सियस के तापमान पर खौलता है। वैज्ञानिकों को अभी तक इसके पीछे का कारण नहीं पता चला। पेरू से लगे हुए अमेजन जंगल में इस नदी को बॉयलिंग रिवर नाम दिया गया है। इसके अलावा इसको थर्मल रिवर, बॉयलिंग रिवर और मयानतुयाकू नाम भी दिए गए हैं।

Advertisement

येलो रिवर (Yellow River)

चीन की येलो रिवर दुनिया की खतरनाक नदियों में शामिल है। दरअसल, ये नदी अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार बदलाव करती है। जो चीन में हर साल बाढ़ से होने तबाही की वजह बनती है। चीन के लोग इसे दुख की नदी भी कहते हैं। क्योंकि, रौद्र रूप धारण करने के बाद येलो रिवर अपने रस्ते में आने वाली हर चीज़ को तबाह करती आगे बढ़ती है। इसकी वजह से चीन में हर साल हज़ारों लोगों की जान चली जाती है।

रिओ टिंटो रिवर (Rio Tinto River)

Rio Tinto River

खून की तरह लाल ये नदी स्पेन में बहती है। रिओ टिंटो का रंग दुनिया में बहने वाली अन्य नदियों से बिल्कुल अलग है। सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर बहने वाली इस नदी के पानी का कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया जाता। लावे की तरह बहती इस नदी में कुछ ही जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर पाते हैं। यह स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलती है और अन्ध महासागर में जाकर गिर जाती है।

Tags :
Amazon RivergrehlakshmiRed RiverWorld Dangerous River
Advertisement
Next Article