For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मोटे चेहरे का पतला दिखाने के लिए करें ये 5 फेस एक्सरसाइज: Exercise for Slim Face

05:00 PM Jan 31, 2024 IST | Nidhi Goel
मोटे चेहरे का पतला दिखाने के लिए करें ये 5 फेस एक्सरसाइज  exercise for slim face
Exercise for Slim Face
Advertisement

Exercise for Slim Face: यदि बात लुक्स की होती है तो सबसे ज्यादा आपके चेहरे की सुंदरता मायने रखती है। लेकिन अधिकतर देखा जाता है कि महिलाएं अपने शरीर के मोटापे को लेकर काफी परेशान दिखती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि वे शरीर से पतली हो जाएगी तो स्लिम नजर आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं है यदि आपका चेहरा हैवी है तो आप इतनी पतली नहीं लगेगी जितनी लग सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे पर ध्यान दें इसके लिए हम कुछ एक्सरसाइज आपको बता रहे हैं। उन्हें करके आपका चेहरा परफेक्ट नजर आएगा। तो आईए जानिए इन एक्सरसाइज के बारे में-

Also read : फेस पर झुर्रियों को रोकने के लिए करें ये व्यायाम: Face Exercise

फेस एक्सरसाइज-1

आप कोई भी एक्सरसाइज करते हुए ध्यान रखें कि कहीं उसका गलत इफेक्ट नहीं पड़ जाएं। इसके लिए हर एक्सरसाइज को ध्यान से करने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आप चेहरे को इस तरह की जैसे ऊपर देखते हैं। फिर आप दोनों मुट्ठी को बनाएं और चेहरे पर दोनों तरफ रख लें अब मुटठी से चेहरे की मसाज करें। इससे आपके चेहरे का सारा फैट धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। इसको छह से दस बार करें। इससे मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा।

Advertisement

फेस एक्सरसाइज-2

इस एक्सरसाइज में ध्यान देना है कि आपको अपने गालों को अंदर से बाहर की तरफ खींचना है। इसके बाद पाउट बनाना है जो मछली की शेप में होगा। इस पोजीशन को थोड़ी देर तक होल्ड करके रखना है। इस एक्सरसाइज को आपको पांच से छह बार करना है। इससे चेहरा की मसल्स टोन टाइट होती है। और चेहरा पतला होता है।

फेस एक्सरसाइज-3

Third Exercise
Third Exercise for Slim Face

इस एक्सरसाइज के लिए जरूरी है कि आप गहरी सांस लें और मुंह को फुलाएं। इससे आपकी त्वचा में तो खिंचाव आएगा। साथ ही आपके गालों का फैट भी कम होगा। ध्यान रखें कि जब आप मुंह में हवा रोकते हैं तो उसे कुछ सेकेंड के लिए रोकनी होती है। क्योंकि तभी आपके चेहरे पर इसका असर दिखेगा। फिर इसके बाद हवा को छोड़ना है और बड़ा सा ओ (O) बनाना है। इसको कम से कम पांच या छह बार करना है।

Advertisement

फेस एक्सरसाइज-4

यदि आपकी डबल चिन है तो आप इस एक्सरसाइज को जरूर करें। क्योंकि इससे चेहरे की मसल्स की स्ट्रेचिंग अच्छी तरह होती है। इसे करते समय यदि आप कुर्सी पर बैठी है तो गर्दन को पीछे की तरफ कर लें। चेहरा आपका छत की तरफ रहेगा। और फिर होंठ को दबाएं। इससे आपकी चेहरे की मसल्स खींचती है। इसे आप दस सेकेंड के लिए करें। इससे आपके डबल चिन कम हो जाएंगे।

फेस एक्सरसाइज-5

Jaw Line Exercise
Jaw Line Exercise

डबल चिन को कम करने के लिए साथ ही जॉ लाइन के लिए इस एक्सरसाइज को करें। इसे करने में आपके मसल्स टाइट होते है। इसमें जॉ इस तरह से चलाएं जैसे आप कुछ चबा रहे हों, लेकिन होंठ बंद रखें। अंदर गहरी सांस लें और आवाज करते हुए धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। अब मुंह पूरा खोलें और जीभ नीचे के दांत को दबाए। अब 10 सेकेंड के लिए रूकें फिर सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। थोड़ी देर रूकर इस एक्सरसाइज को 10 बार करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement