स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

आपके बैंक अकाउंट के लिए बड़ा खतरा है फेक मोबाइल ऐप: Fake Mobile App

06:30 PM Mar 22, 2023 IST | Pinki
Advertisement

Fake Mobile App: डिजिटल वर्ल्ड यानी बिना घर से बाहर जाए चुटकियों में हर काम का फोन पर हो जाना। आजकल बैंकिग से जुड़े सभी काम घर बैठे हो जाते हैं, जिससे समय बर्बाद नहीं होता। हालांकि जब से ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा बढ़ी है तब से ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण है, लोगों में ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी का कम होना और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता की कमी। इस आर्टिकल के जरिये आज हम आपको फेक मोबाइल ऐप्लिकेशन के जरिये होने वाली धोखाधड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

मौजूदा दौर में एक काम के लिए कई तरह की मोबाइल ऐप्लिकेशन हैं, जिसके जरिये आप अपने काम को आसानी से कर सकते हैं। लेकिन फर्जी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर लोग फ्रॉड का शिकार बनते हैं। ये फर्जी किसी भी पॉपुलर ऐप की तरह ही लगते हैं, ऐसे में कई बार यूजर्स के लिए इनकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि ठग आपके बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं।

Advertisement

Fake Mobile App:कैसे बनते हैं फर्जी ऐप के शिकार?

Fake Mobile App Scam

प्ले स्टोर पर वेरिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन की तरह दिखने वाली कई मोबाइल ऐप्लिकेशन मौजूद हैं। हद तो तब हो जाती है जब ठग नाम, रंग से लेकर बनावट तक में वेरिफाइड ऐप की कॉपी करते हैं। कुछ हद्द तक एक जैसी ही देखने के कारण यूजर्स कई बार फर्जी ऐप को अपने फोन में इंस्टाल कर लेते हैं। फर्जी ऐप के फोन में एक्टिवेट होने के बाद साइबर अपराधी फर्जी ऐप के जरिए लोगों का निजी डाटा जैसे:-कॉन्फिडेंशियल डेटा, ऑनलाइन बैंकिंग, आईडी-पासवर्ड आदि चुरा लेते हैं। जानकारियां मिलने के बाद साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी को अंजाम देते हैं।

Advertisement

ठगी से कैसे बचें?

Advertisement
Tags :
grehlakshmiMobile appMobile App FraudMobile App Scam
Advertisement
Next Article