For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

90s की इन दो हीरोइन का डांस देखकर फैंस हुए भौचक्के,मराठी गाने पर लगाया ठुमका: Bhagyashree and Sheeba

02:46 PM Apr 23, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
90s की इन दो हीरोइन का डांस देखकर फैंस हुए भौचक्के मराठी गाने पर लगाया ठुमका  bhagyashree and sheeba
Bhagyashree and Sheeba Dance Video
Advertisement

Bhagyashree and Sheeba: आज इस सोशल मीडिया के दौर में कब क्या फेमस हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया ने कई लोगों को सुपरस्टार रातों-रात बना दिया है। इसी सोशल मीडिया पर आज कल एक मराठी गाना 'गुलाबी साड़ी' बेहद फेमस हो रखा है। इस गाने पर आपको इंस्टाग्राम पर कई रील बने हुए नजर आ जायेंगे। आम आदमी के साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी इस गाने पर रील बनाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी गाने की बोल पर बना एक रील वायरल हो रहा है, जिस पर 90 के दशक की दो सुप्रसिद्ध अभिनेत्रियां डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस के अंदाज को देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also read : भाग्यश्री के इन लुक्स से लें साड़ी परफेक्ट हेयर स्टाइल आइडियाज: Hairstyle Ideas For Saree

भाग्यश्री और शीबा साबिर कर रही डांस

सोशल मीडिया पर आजकल खूब वायरल हो रहे 'गुलाबी साड़ी' गाने पर वैसे तो कई आम लोगों और सेलेब्रिटीज ने वीडियो बनाकर अपलोड किये हैं। इनमें से अधिकांश वीडियो खूब फेमस हुए हैं, पर इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री और शीबा साबिर के वीडियो पर है। आपको बता दें कि उस दौर में अभिनेत्री भाग्यश्री की सबसे सफल फिल्म 'मैंने प्यार किया था' साबित हुई थी। अभिनेत्री शीबा साबिर की सबसे सफल फिल्म 'सूर्यवंशी' थी। खास बात यह है कि इन दोनों फिल्मों में दोनों अभिनेत्रियों के साथ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हीरो थे। वायरल हुए वीडियो में अभिनेत्री भाग्यश्री और शीबा साबिर गुलाबी कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। जो उनके रूप को और ज्यादा निखार दे रहा है। इसके साथ इस गाने पर जब ये दोनों डांस करती हैं तो फैंस इनके वीडियो से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। फैंस इनके डांस मूव के दीवाने हो गए हैं। दोनों ही इस वीडियो में बेहद खूबसूरत तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Advertisement

शादी के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

अगर हम अभिनेत्री भाग्यश्री और शीबा साबिर के बारे में बात करें तो भाग्यश्री की पहली फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया था' मूवी थी। जो कि बॉक्स ऑफिस में बेहद सफल रही थी। हालाँकि इसके बाद भाग्यश्री ने कोई और फिल्म नहीं की, इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही उनकी शादी हो गई थी। अभिनेत्री भाग्यश्री ने शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। अगर अभिनेत्री शीबा साबिर की बात करें तो शीबा साबिर की पहली फिल्म 'सूर्यवंशी' थी जिसमें सलमान खान हीरो की भूमिका में नजर आये थे। उसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्में की लेकिन बॉक्स ऑफिस में कामयाबी नहीं हासिल कर पाईं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement