For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शनिवार को काले कुत्ते को खिलाएं रोटी, कुंडली में शनि दोष और साढ़े साती होगी खत्म: Shaniwar Upay

06:00 AM Apr 25, 2024 IST | Ayushi Jain
शनिवार को काले कुत्ते को खिलाएं रोटी  कुंडली में शनि दोष और साढ़े साती होगी खत्म  shaniwar upay
Shaniwar Upay
Advertisement

Shaniwar Upay: शनि देव, जिन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। हफ्ते में एक दिन यानी शनिवार शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव के भक्त अपने आस-पास के मंदिरों में जाकर उनकी पूजा करते है। माना जाता है कि शनि देव सभी को अपने कर्मों का फल देते है। इसीलिए भक्तों द्वारा उन्हें खुश रखना भी अहम हो जाता है। शनिवार के दिन मंदिरों में खूब भीड़ देखी जा सकती है। इस दिन सभी भक्त उनकी पूजा कर, उनसे आशीर्वाद मांगते है और अपनी मनोकामना पूर्ण करने को कहते है।

हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। माना जाता है कि अगर शनिदेव आपसे नाराज हैं तो आपको जीवन में कई परेशानियों का सामने करना पड़ सकता है। इसीलिए कहा जाता है कि शनि देव को हमेशा प्रसन्न रखना चाहिए। उनकी कृपा अगर भक्त पर बनी रहें तो भक्त हमेशा खुश रहते है। आज इस आर्टिक्ल में हम एक ऐसे उपाय की बात करेंगे, जिसको करने से शनिदेव आपसे खुश रहेंगे।

Also read : इस मूलांक के जातकों पर होती है शनि देव की विशेष कृपा, कभी नहीं होती धन की कमी: Numerology Tips

Advertisement

'काले कुत्ते को रोटी खिलाना माना जाता है अच्छा'

Shaniwar Upay
'Feeding bread to a black dog is considered good'

यदि आप शनिदेव की पूजा करते हैं तो काले कुत्ते को मिठाई और रोटी खिला सकते हैं। हिन्दू शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि काले कुत्ते को रोटी डालने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मुरादों को पूर्ण करते है।‌‌‌ अगर किसी के जीवन में कई तरह की समस्याएं है, तो वे कुत्ते को रोटी खिलाकर शनिदेव को प्रसन्न कर सकते है।

'काला कुत्ता है चमत्कारी'

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की क्रपा होती है। अगर आप इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाते है तो माना जाता है शनिदेव आपकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, घर में कुत्तों के रहने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। माना जाता है कि काला कुत्ता घर और परिवार के सदस्यों को बुरी नजर से भी बचाता है।

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, काले कुत्तों पर शनि और केतु दोनो ग्रहों का प्रभाव रहता है। इसीलिए शनि और केतु दोनों ग्रहों को शांत माना जाता है। अगर आपको घर के बाहर या सड़क पर कुत्ते दिखें तो उनकी सेवा करें, देखभाल करे और उनको रोटी खिलाएं। माना जाता है कि कुत्ते की सेवा करने से शनि देव खुश होते हैं और वो भक्त की हर मुराद पूरी करते है। इन सब कार्यों से शनि की ढैय्या, कुंडली में शनि दोष और शनि की साढे़ साती भी ख़त्म हो जाती है। इसके साथ यह भी कहा जाता है कि कुत्तों को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं क्योंकि इससे काल भैरव भी प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां आती है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement