For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हड्डियों की मजबूती के लिए इन सब्जियों और फलों का सेवन करें: Fruits and Vegetables For Bones

11:14 PM Apr 26, 2023 IST | Nidhi Goel
हड्डियों की मजबूती के लिए इन सब्जियों और फलों का सेवन करें  fruits and vegetables for bones
Advertisement

Fruits and Vegetables For Bones: आजकल के समय में यदि आपने सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो समझ लिजिए कि आपको ढेरो बिमारियां लगने का खतरा ज्यादा है। वैसे तो पता नहीं बीमारी कब क्या रूप लेकर आए लेकिन अगर सेहत के प्रति आप सचेत है तो आपके शरीर में उससे लड़ने की ताकत बढ़ जाती है। आपने देखा होगा कि आजकल बच्चों को अक्सर चोट लगने के दौरान हड्डी टूटने की दुर्घटना ज्यादा होती है। पहले के मुकाबले अब सभी में हड्डियां कम मजबूत रह गई है। तो यहां हम आपको कुछ फल और सब्जियों के बारे में बता रहे है कि इसका सेवन करने से आप अपनी और बच्चों की हड्डियों को मजबूत रख सकते है-

पपीता

पपीता हर दृष्टि से आपके लिए फायदेमंद रहता है। पपीते आपके हाजमे को सही रखता है। जब आपका खाना पच नहीं रहा हो तो तब पपीते के सेवन करने से खाना भली प्रकार से पच जाता है। साथ ही रोज पपीता खाने से आपका पाचन तंत्र तंदुरुस्त होगा ही साथ ही इससे हड्डियों को मजबूती भी मिलती है। और बच्चों के लिए भी फायदेमंद है।

सेब

यदि आपको हड्डियों की मजबूती के लिए कुछ ऐसा फल खाना है जिसका सीधा असर आपकी हड्डियों पर हो सके तो आप सेब खाएं। सेब में कई विटामिन्स होते है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन सी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना एक सेब आपको सभी बीमारियों से दूर रखने की क्षमता रखता है।

Advertisement

स्ट्रॉबेरी

strawberry

स्ट्रॉबेरी तो हर मौसम में खाने में स्वादिष्ट लगती है। इसमें जिस तरह के पोषक तत्व पाए जाते है वे आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक होते है। इसलिए रोजाना के खाद्य पदार्थों में आप स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें। कई बार ज्यादा खट्टी होने की वजह से आप इन्हें खा नहीं पाते है तो इन्हें पकी हुई और गहरे लाल रंग की खरीदें। जिससे इन्हें आप खा पाएंगे।

अनानास

अनानास एक ऐसा फल है जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद हैं। हड्डियों के साथ आपके दांतों के लिए त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसके साथ ही इसका स्वाद सभी को खूब पसंद आता है।

Advertisement

संतरा

हडिडयों की सेहत के लिए बच्चे या बड़े सभी को संतरा खाना चाहिए। इसमे कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। विटामिन सी होने के कारण ये हड्डियों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

केला

ज्यादातर लोगों को ये शायद पता नहीं होगा कि केला हड्डियों के लिए कितना फायदेमंद है। जो दांतों को भी मजबूती देता है। इसमें बी6 और विटामिन सी होता है जो सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। इसके साथ ही केला वेट गेन करने में भी मददगार होता है।

Advertisement

कीवी

Kiwi

कीवी कैल्शियम से भरपूर है जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद है। कीवी में कैल्शियम की मात्रा अत्यधिक होने के कारण आपको इसका सेवन रोज करना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां हो मजबूत होगी ही साथ ही दांत भी मजबूत होंगे।

आलू बुखारा

आलू बुखारा भी हड्डियों को मजबूत बनाता है। आलूबुखारे में मिनरल होते है जो सेहत की दृष्टि से काफी लाभकारी है। इसलिए फलों को जरूर खाएं आपकी सेहत तंदुरुस्त रहेगी।

नाशपाती

नाशपाती में बोरॉन का उच्च स्तर होता है जिससे यह कैल्शियम को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित होती है। साथ ही इसमें बहुत सारे विटामिन होते है।

अनार

हड्डियों के लिए अनार का सेवन जरूर करें। अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है साथ अनार के बीजों का तेल तो और भी अधिक लाभकारी होता है। मजबूत हड्डियों के लिए अच्छा विकल्प है। तो जरूरी है कि एक अनार का सेवन आप रोज करें।

हड्डियों को मजबूत रखने में कुछ ऐसी सब्जियां जिन्हे आप अपने भोजन मे शामिल जरूर करें-

सेम

सेम के फलीदार सब्जी में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम की मात्रा तो पाई जाती है साथ ही विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसलिए सेम को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। सेम आलू की आप सूखी सब्जी भी बना सकते है। ये खाने में स्वादिष्ट भी लगती है और इसके जरिए आपके पेट में विटामिन डी भी पहुंच जाएगा।

मशरूम

mushroom

मशरूम में तो विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद हैं। साथ ही ये शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। मशरूम को आप कई तरह से अपने खाने में शामिल कर सकते है। इसे आप स्नैक्स की तरह बनाकर या सब्जी बनाकर भी खा सकते है।

पालक

पालक में बहुत सारे विटामिन्स होते हैं। जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। साथ ही विटामिन के होने से ये हड्डियों की मजबूती के लिए काफी लाभदायक रहता है। लेकिन जिनको पथरी होती है उन्हें पालक कम मात्रा में खाने के लिए कहा जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए आप पालक के परांठे बनाकर या फिर उसकी सब्जी बनाकर खा सकते है।

गाजर

अपने भोजन में गाजर को जरूर शामिल करें। गाजर में विटामिन डी होता है। आप गाजर को सलाद के रूप में भी रोज खा सकते है। या सब्जी बनाकर भी भोजन में शामिल कर सकते है। सलाद में कच्ची गाजर खाने से आपके पेट में जाएगी जो ज्यादा फायदेमंद है। विटामिन डी के साथ ये शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।

सोयाबीन

विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप सोयाबीन को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। सोयाबीन को आप पुलाव में या इसकी सब्जी बनाकर खा सकते है। ये सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसमें बहुत सारे विटामिन्स होते है।

ब्रोकली

Broccoli

सलाद में अक्सर लोग ब्रोकली को खाते है। क्योंकि ब्रोकली मे बहुत सारे विटामिन पाए जाते हैं जो सेहत की दृष्टि से लाभकारी है। इसमें विटामिन डी भी होता है। इसे अपने भोजन मेें जरूर शामिल करें। जब आप सलाद काटे तो उसमें ब्रोकली को भी काट लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement