For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जी20 में ग्लोबल लीडर्स को सर्व की गईं मिलेट्स की ये रेसिपीज: Millets Recipes

04:07 PM Sep 15, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
जी20 में ग्लोबल लीडर्स को सर्व की गईं मिलेट्स की ये रेसिपीज  millets recipes
Millets Recipes
Advertisement

Millets Recipes: दिल्ली में पिछले दिनों जी-20 का आयोजन किया गया था। इसमें दुनिया भर के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। भारत अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। इस मौके पर सोने और चांदी की थालियों में महमानों को खाना खिलाया गया। इस खाने में खास मिलेट्स की रेसिपीज भी शामिल थीं। यह साल इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। सेलिब्रेशन के तहत मिलेट्स वैराइटी उन्हें प्रस्तुत की गई। तो चलिए इस आर्टीकल में हमारे साथ जानिए कि वो रेसिपीज क्या थीं और आप उन्हें घर पर किस तरह बना सकते हैं।

रागी की इडली

सामग्री

  • रागी का आटा- 1 कप
  • चावल का आटा-1/2 कप
  • उड़द दाल-1/2 कप
  • बेकिंग सोडा-1/2 चम्मच
  • दही-1 कप
  • पानी- जरुरत के अनुसार

ऐसे बनाएं

Advertisement

  • आपको सबसे पहले उड़द की दाल को 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें। इसे भिगोने के बाद इसका मिक्सी एक पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद चावल और रागी के आटे में दही को मिलाकर उसमें पानी मिलाते जाएं और इसमें दाल के मिक्स को भी डाल लें।
  • इस मिक्स को पांच से छह घंटे के लिए रख दें।
  • अब इडली मोल्ड को तेल से चिकना करें। इस मिक्स को मोल्ड में डालने से पहले सोडा मिला दें।
  • इसे स्टीम में दस से पंद्रह मिनट रहने दें। आपको इडली तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी के साथ खाएं।

मिलेट दलिया

Millets Recipes
Millets Recipes-Daaliya

सामग्री

  • मिलेट-1/2कप
  • पानी-2 कप
  • दूध-1 कप
  • शहद या मैपल सीरप-3 से 4 बड़े चम्मच
  • वनीला एसेंस-1 बूंद

ऐसे बनाएं

Advertisement

  • सबसे पहले जो भी मिलेट आपने लिया है उसे पानी में अच्छे से धोकर निथार लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी के साथ मिलेट को मिलाकर पका लें। इसे आप हल्की आंच पर बनाएं।
  • पंद्रह से बीस मिनट में यह तैयार हो जाएगा। लेकिन इसे आपको लगातार चलाते रहना है वरना यह चिपकेगा। जब आपको लगे कि यह गल गया है उस समय इसमें दूध शहद या मैपल सीरप डालें। इसके बाद इसे पांच से दस मिनट तक चलाएं।
  • इसमें वनीला एसेंस की बूंद डाल दें। इससे इसका फ्लेवर अच्छा हो जाएगा। आपका टेस्टी और हेल्दी मिलेट दलिया तैयार है।

काफिर लाइम सेंटेड कॉर्न मिलेट सूप

सामग्री

  • कॉर्न-1 कप
  • मिलेट-1/2कप
  • वेजीटेबल स्टॉक-4 कप
  • काफिर नींबू की पत्ती-1 पीसेज में कटी हुई
  • प्याज- 1 छोटी बारीक कटी
  • लहसुन-2 बारीक कटे
  • अदरक- 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया
  • ऑलिव ऑयल-1 चम्मच
  • काली मिर्च और नमक-स्वदानुसार
  • हरे धनिए के पत्ते- सजावट के लिए

ऐसे बनाएं

Advertisement

  • सबसे पहले मिलेट को ठंडे पानी से धोकर इसे अच्छे से सुखा लें।
  • एक सॉस पैन में मीडियम आंच पर इसे रोस्ट करें, ताकि यह सुनहरा हो जाए। ध्यान दें कि आपको इसे चलाते रहना है वरना यह जल जाएगा। सेंकने के बाद इन्हें एक तरफ रख दें।
  • अब गैस पर बर्तन में जैतून के तेल को गर्म करें। इसमें प्याज डालकर तीन से चार मिनट के लिए भूनें। इसके बाद इसमें लहसुन-अदरक डालें और एक-दो मिनट के लिए और भूनें। अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक के साथ मिलेट्स को डालें।
  • मिश्रण को उबाल आने तक पकाएं। इसकी आंच को सिम कर लें। इसके बाद इसमें कॉर्न डालें। इस सूप को बीस से 30 मिनट तक पानी डालकर पकाएं जब तक कि मिलेट्स नर्म होकर पूरी तरह से पक न जाएं।
  • अपने स्वाद के अनुसार इसमें काली मिर्च और नमक डालें। सर्व करने से पहले काफिर के पत्तों को सूप में से निकाल दें। यह पत्ते फ्लेवर के लिए डाले जाते हैं।

रागी की रोटी

Raagi Roti
Millets Recipes-Raagi Roti

सामग्री

  • रागी का आटा-1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटी
  • गाजर-1 बारीक कटी
  • पालक-1/4 कप बारीक कटा
  • हरी मिर्च-1 बारीक कटी
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • गर्म पानी- आटा गूंथने के लिए
  • तेल या घी- सेंकने के लिए

ऐसे बनाएं

  • एक बड़े बाउल में रागी का आटा, प्याज, गाजर, पालक, हरी मिर्च, जीरे और नमक को लेकर अच्छे से मिला लें।
  • इस मिश्रण को गर्म पानी के साथ गूंथकर नर्म आटा तैयार कर लें।
  • आटे की लोइंया लेकर उसकी रोटी बना लें। यह रोटियां थोड़ी अहतियात से बनती हैं। आप पार्चमेंट पेपर लगाकर इसे बना सकती हैं। पार्चमेंट पेपर न हो तो आप इसे चकले पर रख लें और हल्के हाथों से हाथ की मदद से फैला दें।
  • रोटी को बेलने के बाद इसे तवे पर सेंके। इसे घी लगाकर खाएं।

कैरेमलाइज्ड अनियन एंड क्यूमिन पुलाव

सामग्री

  • मिलेट- 1 कप कोई भी
  • पानी-2 कप
  • प्याज- बारीक कटी 2
  • जीरा-1 चम्मच
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • हरी इलायची- 3 से 4
  • लॉन्ग-4 से 5
  • तेज पत्ता-1
  • नमक- स्वादानुसार

ऐसे बनाएं

  • मिलेट्स को ठंडे पानी से धोकर इन्हें सूखने के लिए रख दें।
  • अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें जीरा, हरी इलायची, लॉन्ग, तेज पत्ते को डालकर भूनें।
  • अब आपको इसमें मिलेट्स को डालना है। इसे थोड़ी चलाएं ताकि मिलेट्स इस मसाले में अच्छे से मिक्स हो जाएं।
  • इसके बाद इसमें आपको 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालना है। पानी के उबरल आने तक इसे तेज आंच पर रखें और 15 से 20 मिनट तक इसे हल्की आंच पर पकाएं।
  • सर्व करने से पहले धनिया पत्तियां डालकर सजाएं।
Advertisement
Tags :
Advertisement