For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अपने बालों को दें यह ट्रेंडी हेयर कलर: Trendy Hair Color

02:00 PM Apr 25, 2024 IST | Pinki
अपने बालों को दें यह ट्रेंडी हेयर कलर  trendy hair color
Trendy Hair Color
Advertisement

Trendy Hair Color: अगर आप अपने बालों को कलर करने की सोच रही हैं तो इस साल में जो रंग ट्रेंडिंग में है उन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए। हर साल किसी न किसी एक रंग का बोलबाला होता है। अगर आप खुद में बदलाव लाने की सोच रही हैं तो आपको हेयर ट्रांसफॉर्मेशन का ख्याल तो जरूर आया होगा। बालों में नया रंग मिलने से ऐसा लगता है मानो हमें एक नया अस्तित्व मिल गया हो। आइए जान लेते हैं कौन-कौन से रंग इस साल ट्रेंडिंग में हैं-

Also read : त्वचा के रंग के अनुसार हेयर कलर चुनकर बालों को दें आकर्षित लुक: Hair Color According to Face

प्लेटिनम समर हेयर

इसमें आपको ग्रे रंग का शेड मिलेगा। अगर आप इन शेड्स की देखभाल अच्छे से कर सकती हैं तो आप आसानी से इस लुक को चुन सकती हैं। यह रंग थोड़ा वॉर्म होते हैं और आपको इन्हें मेंटेन करने के लिए टोनर की जरूरत होती है। इन अल्ट्रा ब्लॉन्ड शेड्स के लिए आपको शैंपू भी अलग से लेना चाहिए ताकि आप इनकी ठीक ढंग से देखभाल कर सकं।

Advertisement

रोज गोल्ड

यह ऐसा रंग है जो गर्मियों के दौरान हर महिला की पसंद होता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। अगर आप पूरी तरह से ही अपने बालों को बदलना चाहती हैं तो आप पूरे बालों में यह रंग करवा सकती हैं लेकिन अगर आप केवल कुछ हिस्से में ही यह रंग चाहती हैं तो आप इस रंग से अपने बालों में हाइलाइट्स भी करवा सकती हैं। आप इसे ओंबरे या फिर किसी अन्य रंग के साथ भी ट्राई करके देख सकती हैं।

शॉर्ट ब्लॉन्ड हेयर

अगर आप हेयर कलर के साथ-साथ एक नया हेयर कट भी लेना चाहती हैं तो आपको शॉर्ट हेयर वाला लुक इस बार ट्राई करना चाहिए। इसमें आप ब्लॉन्ड कलर को ट्राई कर सकती हैं। हालांकि इसमें नुकसान केवल यही है की आपको इन बालों की देख भाल बहुत ज्यादा करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों की धूप में यह रंग बालों से जल्दी निकल जाता है इसलिए आपको अपने बालों पर हैट का प्रयोग करना होगा।

Advertisement

ड्रमेटिक ओंबरे

यह रंग भी आजकल महिलाओं को बहुत पसंद आ रहा है और पिछले कुछ सालों से यह फैशन में है। यह लुक देखने में काफी हॉट लगता है। इस रंग में आपको अपने बालों की जड़ें तो डार्क रंग में दिखेंगी और बालों की लंबाई में लाइट कलर होगा। अगर आप नहीं चाहती की दोनों रंगों के बीच ज्यादा फर्क पता चले तो आप कुछ ही रंग में फीका शेड चुन सकती हैं।

ब्राइट कलर

अगर आप गॢमयों के हिसाब से बालों को कलर करवा रही हैं तो नीले और पर्पल जैसे कूल कलर्स का चुनाव कर सकती हैं। इनमें बहुत सारे अलग-अलग शेड उपलब्ध होते हैं जिनका चुनाव आप कर सकती हैं। यह आपको ज्यादा ब्राइट लुक नहीं देंगे बल्कि बस एक कूल लुक ही देंगे।

Advertisement

कुछ वार्म कलर

Warm Hair Color
Warm Hair Color

अगर आप थोड़े ब्राइट रंग पसंद करती हैं तो आप को वार्म कलर का चुनाव करना चाहिए। इन रंगों में लाल और ऑरेंज जैसे रंग शामिल होते हैं जिन्हें देख कर कोई भी महिला पिघल जाती है। यह रंग गर्मियों के हिसाब से भी काफी अच्छे लगने वाले हैं। आप ओंबरे के साथ इनको मैच भी कर सकती हैं या फिर केवल कुछ ही बालों में हाईलाइट भी कर सकती हैं। ऐसे ही बहुत सारे और भी ट्रेंडिंग रंग हैं जिन्हें आप बालों में कलर करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप अपने लुक को पूरी तरह ही बदलना चाहती हैं तो आपको हेयर कलर में बदलाव लाने के साथ-साथ ही हेयर कट भी करवा लेना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement