For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गृहलक्ष्मी टॉप 10 ओटीजी ओवन: OTG Oven

01:30 PM Mar 12, 2024 IST | Pinki
गृहलक्ष्मी टॉप 10 ओटीजी ओवन  otg oven
OTG Oven
Advertisement

OTG Oven: बेकिंग और ग्रिलिंग जैसे तरीकों से खाना बनाने के लिए ओटीजी ओवन एक अच्छा विकल्प है। जिन लोगों के पास माइक्रोवेव ओवन नहीं है वो ओटीजी खरीद सकते हैं। बाजार में इसकी बहुत सी सीरीज उपलब्ध हैं। ऐसे में कौनसा ओटीजी ओवन बेहतर है ये? ये सवाल हर किसी के मन में होता है। हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। हम यहां आपके लिए ओटीजी ओवन की टॉप 10 सीरीज लेकर आए हैं, जो गृहलक्ष्मी की रिसर्च पर आधारित है। नीचे दी गई सीरीज में से आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार ओटीजी ओवन चुन सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर-

Also read : Grehlakshmi Top 10: पॉपअप टोस्टर

अगारो

OTG Oven
Agaro OTG Oven

टोस्टिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग के लिए ये एक बेस्ट प्रोडक्ट है, जो 9 लीटर की क्षमता के साथ आता है। इसपर कंपनी एक साल की वारंटी देती है। इसमें हीटिंग प्रक्रिया को चुनने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने भोजन को पकाने के प्रकार के अनुसार चुन सकते हैं। इसके मॉडल मार्वल 9एल ओवन टोस्टर ग्रिल आटोमेटिक थर्मोस्टेट की कीमत: 1,399 रुपए है, जो पूरी तरह से बजट फ्रेंडली है।

Advertisement

फिलिप्स

25 लीटर की क्षमता के साथ आने वाले इस ओटीजी में कुकीज़ से लेकर चिप्स तक तैयार किए जा सकते हैं। ये बेकिंग टेस्टिंग और ग्रिलिंग सभी तरह से खाना पकाने में सक्षम है। ये ओटीजी ड्रिप ट्रे, चिमटा, बेकिंग ट्रे, रोटिसरी और ग्रिलिंग रैक के साथ आता है। इसके मॉडल विवा कलेक्शन 25एल ओवन टोस्टर ग्रिल की कीमत 10,400 रुपए है।

बजाज

Bajaj
Bajaj

20 लीटर की क्षमता वाला ये ओटीजी भोजन को हर तरफ से एक जैसा पकाता है। ये स्टाइलिश ओटीजी स्मार्ट किचन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ये भोजन पकाने के कई विकल्प देता है। इसके मॉडल 2000 टीएम20एल ओवन टोस्टर ग्रिल की कीमत 5,349 रुपए है।

Advertisement

पिजन

ये ओटीजी 4 लेवल के हीटिंग का विकल्प, ऑटो टर्न ऑफ और अलार्म के साथ 60 मिनट के टाइमर फीचर के साथ आता है। इसमें 4 पीस ऊपरी और निचले स्टेनलेस स्टील हीटिंग एलिमेंट लगे हुए हैं। इसके मॉडल 12381 9-L की कीमत 2,790 रुपए है।

बोरोसिल

Borosil
Borosil OTG Oven

10 लीटर की क्षमता वाला ये ओटीजी ग्रिलिंग, बेकिंग और टेस्टिंग के लिए बेस्ट है। इसमें टॉप हीटिंग, बॉटम हीटिंग और दोनों ओर से हीटिंग वाले 3 कुकिंग मोड के विकल्प हैं। इसका तापमान 90 से 240 डिग्री सेल्सियस तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके साथ कुकिंग ट्रे और ट्रे हैंडिल, ग्रिल रैक, हटाने योग्य क्रम्ब ट्रे आती हैं। इसके प्राइमा 10L, 1000 वॉट वाला मोडल 3 ,741 रुपए की कीमत में आता है।

Advertisement

इनाल्सा

काले रंग का 16 लीटर की क्षमता वाला ये ओटीजी 4 स्टेज हीट विकल्प, बेकिंग पैन, एसएस ग्रिल ट्रे और ट्रे हैंडल के साथ आता है। 1300 वॉट बिजली के साथ, यह ओवन टोस्टर ग्रिलर 2 से 3 मिनट में ही गर्म हो जाता है। इसको साफ़ करना बहुत ही आसान है। मास्टरशेफ 16 बीके 1300 डब्ल्यू 16एल वाले इस मॉडल की कीमत 3,210 रुपए है।

वंडरशेफ

Wonderchef
Wonderchef

19 लीटर की क्षमता वाला ओटीजी 3 से 4 लोगों के लिए बेकिंग, ग्रिलिंग और टोस्टिंग तीनों प्रकार आसानी से खाना पका सकता है। ये 128 वाट की क्षमता के साथ आता है। इसके साथ क्रोम किए तारों वाली रैक, बेकिंग, ग्रिलिंग ट्रे और ट्रे हैंडल आते हैं। इसके मॉडल 63152143, 19L की कीमत 3,699 रुपए है।

क्रोमा

सिल्वर और काले रंग का ये ओटीजी आपके किचन को स्मार्ट लुक देने के साथ स्मार्ट वर्क भी करता है। इसमें ग्रिल टोस्ट, चीज़बर्गर, ग्रिल्ड मछली और चॉकलेट केक आदि आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें हीटिंग के कई मोड दिए गए हैं। इसके मॉडल CRAO0061 मोटराइज्ड रोटिसरी, 18L की कीमत 3,990 रुपए है।

मॉर्फी रिचर्ड्स

Morphy Richards
Morphy Richards OTG Oven

काले रंग का स्मार्ट फीचर वाला ये ओटीजी खाना पकाने के बाद 2 घंटे तक की भोजन को गर्म रखने में मदद करता है। साथ ही ये खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है। इसमें कबाब और पनीर टिक्का जैसे व्यंजनों को थोड़े ही समय में तैयार किया जा सकता है। इसके मॉडल 28 आर-एसएस ओटीजी की कीमत 6,990 रुपए है।

लाइफ लॉन्ग

स्लिम और क्लासी लुक वाला ओटीजी 27 लीटर की क्षमता के साथ आता है। जिसमें एक साथ कई लोगों के लिए खाना पकाया जा सकता है। इसके हीटिंग टाइमर फंक्शन को 0 से 60 मिनट तक सेट किया जा सकता है। इसमें बेकिंग, टोस्टिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग सभी प्रकार से खाना तैयार किया जा सकता है। इसके मॉडल LLOT27, 27L की कीमत 3,799 रुपए है।

Advertisement
Tags :
Advertisement