For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

स्मार्ट कुकिंग किचन: Smart Kitchen

04:00 PM Apr 21, 2024 IST | Reena Yadav
स्मार्ट कुकिंग किचन  smart kitchen
Smart Cooking Kitchen
Advertisement

Smart Kitchen: आज के समय में टाइम सेविंग और स्मार्ट कुकिंग के लिए ऐसे कई लेटेस्ट टैक्नोलॉजी वाले किचन एप्लाइंसेज उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने किचन में शामिल कर सकती हैं।

Also read: Kitchen Accessories: मॉडर्न कुकिंग के लिए बेस्ट किचन एक्सेसरीज

टेस्टी के साथ लो ऑयल फूड बनाने के लिए आप वंडरशेफ का यह डिजिटल एयर फ्रायर भी ट्राई कर सकती हैं। इनमें लो ऑयल में हैल्दी स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं। इसमें डिजिटल सैटिंग ऑप्शन है। इसके अंदर का पॉट नॉनस्टिक कोटेड है और इसकी कैपेसिटी 3 लीटर है। इसके साथ 5 लीटर का नॉनस्टिक पैन भी है। यह सफाई में आसान है। इस पर 2 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 8,499 रुपये के करीब है।

Advertisement

हैल्दी जूस के लिए कैंट का यह कोल्ड प्रेस्ड जूसर भी अपने किचन के लिए चुन सकती हैं। आम जूसर के मुकाबले कोल्ड प्रेस्ड जूसर की स्क्यूजिंग प्रॉसेस धीमी होती है, जिससे जूस का न्यूट्रीशियन काफी देर तक बना रहता है और अधिक फाइबर प्राप्त होता है, इसलिए लो स्पीड स्क्यूजिंग तकनीक इसका खास फीचर है। इसमें ब्लॉकेज को हटाने के लिए रिवर्स मोटर एक्शन जैसा फीचर भी दिया हुआ है। यह इस्तेमाल और सफाई में भी आसान है। इसकी पावर कंजंप्शन 150 वॉट है। इसकी कीमत लगभग 9,500 रुपये के करीब है।

डिशवॉशर भी अब धीरे-धीरे कई घरों की जरूरत बनती जा रही है। तो वॉश का भी डिशवॉशर ट्राई कर सकती हैं। इसमें बर्तनों के वॉश के लिए 6 वॉश प्रोग्राम, ऑटो प्रोग्राम, 12 प्लेस सैटिंग, कढ़ाई-कुकर व प्लेट्स आदि के लिए फोल्डेबल रैक्स, टॉप शॉवर, एक्वा सेंसर और लोड सैंसर इसके फंक्शनल हैं। यह फुली इलैक्ट्रॉनिक है। इसकी पावर कंजंप्शन 2.40 किलोवॉट प्रति घंटा है। इसके अंदर का टब स्टेनलेस स्टील का बना है। इस पर 2 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 35,000 रुपये के करीब है।

Advertisement

डिलिशियस और तंदूरी स्नैक्स के लिए आप वंडरशेफ का यह स्मोकी इलैक्ट्रीक बारबेक्यू विद स्टैंड भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें तंदूरी पनीर टिक्का, तंदूरी चिकन, ग्रिल्ड मटन और ग्रिल्ड मशरूम आदि बना सकते हैं। इसे घर के अंदर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें पावर हिटिंग सेफ्टी स्विच, रिमूबेल ड्रिप ट्रे और स्टोरेज ट्रे आदि दी हुई है। यह साफ-सफाई में भी आसान है। इसकी बॉडी मैटल की बनी हुई है। इसमें सिंपल स्विच ऑफ-ऑन का बटन दिया हुआ है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 4,900 रुपये के करीब है।

ब्लैंडिंग एंड मिक्सिंग के लिए ऊषा का यह मॉर्डन डिजाइन वाला ब्लैंड एंड मिक्स भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें फास्ट ब्लैंडिंग के लिए 4 फाइन ब्लेड और 2 जार लुक बॉटल दिए हुए हैं। इसमें आप कई तरह के जूस या शेक्स तैयार कर सकते हैं। इसका लुक काफी स्टाइलिश है। इसकी पावर कंजंप्शन 250 वॉट है। इस पर 2 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2500 रुपये के करीब है।

Advertisement

एनर्जी एफिसियंट और कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किए गए इलैक्ट्रिक राइस कुकर में आप चावलों की कई वैरायटी बना सकती है। इसमें बिजली की खपत और समय दोनों काफी कम लगता है। इसके ऑटो कुकिंग जैसे खास फीचर के साथ इसमें एंविनिएंट ब्रिज हैंडल नॉनस्टिक पैन, स्कूप होल्ड और लिड होल्ड दिया हुआ है। इसकी क्षमता 1.8 लीटर है और इसमें 5 घंटे तक चावल गर्म बना रहता है। ऑटो कुकिंग जैसे फीचर की वजह से न तो चावल जलता है और न ही चिपकता है। इसमें स्टीम फिश और स्टीम वेजिटेबल भी बनाए जा सकते हैैं। इसमें पावर कंजंप्शन 750 वॉट और 2 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 3,199 रुपये के लगभग है।

कॉफी के शौकीन लोगों के लिए वंडरशेफ का यह कैपेचिनो मेकर प्रभावकारी है। इसमें कॉफी बनाना बहुत आसान है, जैसे कि दूध, चीनी और कॉफी पाउडर मिलाएं और बटन प्रैस करें, बस 3 मिनट में कॉफी तैयार हो जाती है। इसमें आप रिच क्रीमी फ्लेवर कॉफी भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप हॉट चॉकलेट और कोल्ड कॉफी भी तैयार कर सकती हैं। इसकी कीमत 5,000 रुपये के करीब है।

6 डिफरेंट मोड कुकिंग वाले हैवल्स का यह इंडक्शन भी मल्टी पर्पस कुकिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस डिजिटल इंडक्शन में अलग-अलग कुकिंग स्टाइल के लिए 6 प्रीसेट कुकिंग ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें व्यंजन के अनुरूप टैम्परेचर और वॉटेज सिलैक्ट करना होता है। खाना पकने में समय भी काफी कम लगता है। इस इंडक्शन में कुक वेयर ही इस्तेमाल होते हैं। इसमें वन टच ऑपरेशन टाइमर जैसा खास फंक्शन है। इसमें स्विच ऑफ और डिजिटल डिस्प्ले दिया है। इसकी कीमत 2,279 रुपये के करीब है।

मिक्सर ग्राइंडर में आप ऊषा का यह इम्प्रेजा प्लस मिक्सर ग्राइंडर भी अपने किचन में शामिल कर सकती हैं। इसमें मिक्सिंग, ग्राइंडिंग और ब्लैंडिंग आसानी से की जा सकती है। इसके साथ 5 जार का सैट है, एक चटनी जार, ड्राई जार, वेट जार, ग्राइंड जार और फ्रूट फिल्टर के साथ ब्लैंडिंग जार। इसके जार की बॉडी स्टेनलेस स्टील की है और इसके मोटर की स्पीड 21000 आरपीएम है। इस पर 2 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है और इसकी कीमत 6,300 रुपये के करीब है।

Advertisement
Tags :
Advertisement