For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गृहलक्ष्मी टॉप 10 चीज: Top Cheese Brand

10:43 AM Feb 28, 2024 IST | Pinki
गृहलक्ष्मी टॉप 10 चीज  top cheese brand
Grehlakshmi Top 10 Cheese
Advertisement

Top Cheese Brand: चीज, एक ऐसा पॉपुलर डेयरी प्रोडक्ट है जो सबको बेहद पसंद आता है। इसका क्रीमी टेक्सचर बहुत ही लजीज होता है। आजकल चीज स्लाइस का चलन और भी ज्यादा बढ़ा है और बच्चे से लेकर बड़े तक ब्रेड और सैंडविच में रखकर खाना पसंद करते हैं। न सिर्फ वेस्टर्न फूड में चीज़ शामिल है बल्कि हमारी इंडियन मॉम्स भी देशी खाने में चीज़ का तड़का लगा ही देती हैं। अब परांठे को ही देख लीजिये, जो हम भारतीयों के नाश्ते की थाली का अहम हिस्सा है उसको भी चीज़ी बना दिया है। आजकल बाजार में चीज़ के कई ब्रांड मौजूद हैं, इसके बावजूद हम लाएं हैं आपके लिए गृहलक्ष्मी टॉप 10 चीज़ ब्रांड। आइए नजर डालते हैं चीज़ के टॉप 10 ब्रांड पर-

अमूल चीज़

यह कैल्शियम और मिल्क प्रोटीन का अच्छा स्रोत जिसका सैंडविच, पिज्जा, बर्गर में लगाकर इसका स्वाद ले सकते हैं। ये ब्रेकफास्ट को लजीज बनाने का अच्छा आइडिया है। अमूल चीज़ आपको स्लाइस और क्यूब दोनों ही प्रकार से मिल जाएगा। इसका 400 ग्राम का पैक 290 रुपए में आता है।

ब्रिटानिया

Cheese
Cheese

गाय के दूध की खूबियों से बना, ब्रिटानिया द लाफिंग काऊ चीज़ स्लाइस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद नरम और मलाईदार होता है। ताजगी और स्वाद बनाए रखने के लिए प्रत्येक टुकड़े को अलग-अलग लपेटा जाता है। ब्रिटानिया चीज़ का रंग गहरा पीला रंगप्रोटीन और कैल्शियम के गुणों के कारण होता है। इसके 400 ग्राम का पैक 295 रुपए में उपलब्ध है।

Advertisement

मदर डेयरी

बर्गर बनाना हो या सैंडविच तो आप झटपट मदर डेयरी के इस चीज़ को खरीद लाएं। इसकी सॉफ्ट स्लाइस आपके फूड को गजब का स्वाद देते हैं। इसका रिच क्रीमी और डीटेलेबल स्वाद मुंह में आसानी से घुल जाता है। इसके 200 ग्राम का पैक 125 रुपए में उपलब्ध है।

डी-लेक्टा

D'lecta cheese
D'lecta cheese

ये चीज़ पूरी तरह से वेजीटेरियन है जो शाकाहारी लोगों की डाइट में आसानी से शामिल हो सकता है। इसको गाय के शुद्ध दूध से तैयार किया जाता है। इसकी 100 ग्राम की मात्रा में 314 कैलोरी होती है। इसका 400 ग्राम का पैक 224 रुपए में उपलब्ध है।

Advertisement

Also read: घर पर बनाएं दीपिका पादुकोण की फेवरेट ‘चिली चीज’, जानिए रेसिपी: Chilli Cheese Recipe

मिल्की मिस्ट

इस चीज़ में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ए पाया जाता है। इसकी 100 ग्राम की मात्रा में 62 कैलोरी पाई जाती है। ये आपके खाने के स्वाद को और अधिक बढ़ा देता है। इसके 200 ग्राम का पैक 114 रुपए में आता है।

Advertisement

गो चीज़

Cheese
Go cheese

पिज़्ज़ा बनाने का मन है तो तुरंत दुकान से गो चीज़ खरीद लाएं। इसमें गाय का दूध, नमक, कैल्शियम क्लोराइड, और माइक्रोबियल एंजाइम जैसी सामग्री मौजूद है। इसको काटकर और कद्दूकस करके इस्तेमाल करना आसान है। इसका 200 ग्राम का पैक 140 रुपए तक में उपलब्ध है।

नंदिनी चीज़

हेल्दी खानपान का सेवन करने वाले लोगों को ये चीज़ काफी पसंद आता है। ये आपके खाने को एक मलाईदार स्वाद देता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस से भरपूर पोषक तत्व हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसका 200 ग्राम पैक आप 119 रुपए में खरीद सकते हैं।

हेरिटेज चीज़

इस चीज़ को गाय/भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। यह कैल्शियम, वसा और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है और इसमें जिंक, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन के साथ-साथ विटामिन ए और बी-12 की उच्च मात्रा होती है। इसके 200 ग्राम का पैक 107 रुपए में आता है।

मूज़ चीज़

Mooz Cheese
Mooz Cheese

मूज़ चीज़ काफी नरम चीज़ के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्वाद मलाईदार और थोड़ा नमकीन होने के चलते लोगों को काफी पसंद आता है। इसके 180 ग्राम का पैक 230 रुपए में आता है।

डेयरी क्राफ्ट चीज़

इस चीज़ में कोई वेजिटेबल और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल नहीं है। बर्गर और सैंडविच के लिए ये एक बढ़िया विकल्प है जो बच्चों और बढ़ो दोनों को ही पसंद आता है। इसका 200 ग्राम का पैक 180 रुपए में उपलब्ध है।

Advertisement
Tags :
Advertisement