स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

होली में राशि के अनुसार पहने कपड़े: Holi 2023

11:00 AM Mar 05, 2023 IST | Swati Kumari
Advertisement

Holi 2023: होली पर इस बार क्या पहनें? कुछ लोगों को इस बात की भी टेंशन रहती है। होली पर कई लोग पुराने कपड़े पहनने के लिए निकाल लेते हैं, जिसका वे दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो कुछ लोग खासकर थीम के हिसाब से तैयार होते हैं। अगर हम धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो इस पावन पर्व पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनते हैं, तो आपके किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि होली के दिन किस राशि के जातक को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Advertisement

Holi 2023: वृषभ

Holi 2023 Tips for Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों को होली के दिन चमकीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप गुलाबी और केसरिया रंग को अपने आउटफिट के लिए चुन सकती हैं। इसके साथ आप विकल्प के रूप में नीले और हल्के हरे रंग का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

Advertisement

यह भी देखे-आपके फैशन गेम को कम्प्लीट करेंगे ये टॉप 5 व्हाइट होली आउटफिट

Advertisement

मेष

Red for Aries

मेष राशि के लिए लाल रंग बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए आपको होली के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली आ जाएगी। आप लाल के अलावा चाहे तो पीला और गुलाबी रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं।

Advertisement

कर्क

Silver for Cancer

कर्क राशि के लोगों को होली पर सफेद या सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए या फिर आप ऑरेंज और लाइट पिंक कलर के कपड़े भी पहन सकती हैं।

मिथुन

Green for Gemini

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए कहा जाता है कि उन्हें होली में हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपके पास सिर्फ हरे रंग के कपड़े नहीं है, तो आप दो तीन कलर के आउटफिट्स को कॉम्बिनेशन बनाकर भी पहन सकती हैं।

सिंह

Orange Colour

सिंह राशि वाले जातक को होली पर नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए या फिर वो लाल, गोल्डन और सिल्वर रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।

तुला

Violet Colour for Libra

तुला राशि वाले लोगों को होली के दिन बैंगनी और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इससे उनकी जिंदगी में खुशहाली आ जाएगी।

कन्या

Yellow for Virgo

कन्या राशि वाले लोगों को प्राकृतिक रंग चुनने की सलाह दी जाती हैं। जैसे आप गुलाबी, पीले और हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं। एक और बात आपको इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

वृश्चिक

Outfits for Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों को होली के दिन लाल, हरे और गुलाबी रंग को छोड़कर बाकी सभी रंगों के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

धनु

Sagittarius Zodiac

धनु राशि वाले लोगों को होली के दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, ताकि उनके जीवन में शांति बनी रहे।

मकर

Blue Colour for Capricorn

मकर राशि वाले लोगों को होली के दिन नीले और हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, ताकि उनके जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहे।

मीन

Holi Outfits for Pisces

मीन राशि वाले लोगों को होली के दिन गुलाबी, हरा और लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

कुंभ

Green, Pink Colour Outfits for Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों को होली के दिन हरे, नीले और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए, ताकि उनकी जिंदगी में खुशियां छाई रहे।

Tags :
grehlakshmiHoli dress tipsHoli Outfits tipsZodiac sign
Advertisement
Next Article