स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

होलिका दहन में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि: Holika Dahan 2023

05:00 PM Feb 21, 2023 IST | Gayatri Verma
Advertisement

Holika Dahan 2023: होली का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। इस त्यौहार में होलिका दहन का खास महत्व है, जिसे इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु ने इस दिन अपने सबसे प्रिय भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरनकश्यप और उनकी बुआ होलिका के प्रकोप से बचाया था। इसलिए हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। वहीं इसके अगले दिन रंग भरी धूमधाम से होली खेली जाती है। होलिका दहन की पूजा के लिए भी कई तरह के नियम है, जिसे अपनाकर होलिका की विधि-विधान से पूजा की जाती है और फिर उसका दहन किया जाता है।

Advertisement

Holika Dahan 2023: कब मनायी जाएगी होली

Holika Dahan 2023 Date

इस साल 2023 में 8 मार्च को होली मनायी जाएगी। वहीं 7 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाना है। इस साल होलिका दहन के लिए पूरे 2 घंटे 27 मिनट का ही मुहूर्त है, जो शाम 6:24 मिनट से शुरू होगा और रात 8:51 मिनट तक रहेगा।       

Advertisement

होलिका दहन की सामग्री

Holika Dahan Puja Samagri

सबसे पहले जानते हैं कि होलिका दहन में सबसे जरुरी सामग्री क्या लगती है? इस पूजा के लिए आपको गाय के गोबर के बने उपले, फूलों की माला, गंगाजल, साफ़ पानी, पांच प्रकार के अनाज, सूत, अक्षत, बताशे, रोली-मौली, फल इसके साथ ही भोग लगाने के लिए कुछ मिठाई चाहिए।     

Advertisement

होलिका दहन पूजा विधान

Holika Dahan Puja Vidhi
Advertisement
Tags :
GrehlaxamiHoli 2023holika dahan 2023Holika Dahan Puja
Advertisement
Next Article