स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

इन टिप्स को फॉलो करके घर को अंदर से बना सकते हैं बेहद खूबसूरत: Home Decoration Ideas

05:30 PM May 30, 2023 IST | Sangeeta Chhabra
Advertisement

Home Decoration Ideas: अपने घर को सजाना और उसे खूबसूरत बनाना किसे नहीं पसंद है। कई बार हम देखते हैं कि लोग छोटे से घर को भी खूबसूरती से सजाकर रखते हैं, जिसकी हर कोई तारीफ करता है। होम डेकोरेशन को लेकर आजकल लोग खूब सोचने लगे हैं, इसके लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर घर को खूबसूरत बनाने का काम किया जाता है। अगर आप भी अपने घर को कुछ चीजों से सुंदर बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिसके बाद जो भी आपके घर आएगा वो डेकोरेशन की तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएगा।

Advertisement

कलर चुनना काफी अहम

Choose right colour

आपके घर में सबसे पहले जिस चीज पर लोगों की नजर जाती है, वो है घर का कलर, यानी घर में किस तरह के पेंट हुआ है। कई लोग सिंपल कलर से भी अपने घर को इतना खूबसूरत बना लेते हैं कि वो चमकने लगता है, वहीं कुछ लोग महंगा पेंट लगाकर भी घर को वैसा लुक नहीं दे पाते हैं। इसके लिए कलर्स कॉम्बिनेशन होना काफी जरूरी है। कोशिश करें कि कमरों में लाइट कलर का इस्तेमाल हो, जिससे दीवारों पर रोशनी बने रहे। अगर आप दीवारों पर डार्क कलर करते हैं तो वो लाइट को कम कर देता है। इसीलिए लाइट कलर का इस्तेमाल बेस्ट रहेगा। बाकी सामने वाली यानी फ्रंट वॉल पर आप अगर कलर नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आजकल मार्केट में खूबसूरत वॉलपेपर आते हैं, जो किसी महंगे पेंट से बेहतर लगते हैं।

Advertisement

हैंडक्राफ्ट का इस्तेमाल

Handcraft

अब सवाल ये बनता है कि आप दूसरों से कैसे अलग अपने घर को बना सकते हैं। इसके लिए आप हैंडक्राफ्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेडिशनल तरीके से बनी चीजों को घर में सजाकर रखने से आपके घर को एक अलग ही लुक मिलेगा। साथ ही ऐसी चीजों पर लोगों की नजरें जल्दी जाती हैं, तो जो कोई भी इन चीजों को आपके घर या दीवारों पर देखेगा वो तारीफ जरूर करेगा। अगर आप खुद से डेकोरेशन की चीजें बनाना जानते हैं तो उसे भी घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। गेट पर सजावट के लिए आप खूबसूरत दिखने वाले ड्रीम कैचर भी लगा सकते हैं।

Advertisement

विंटेज फर्नीचर लगाएगा चार चांद

हर घर में फर्नीचर होता ही है और आमतौर पर ये एक जैसा होता है। यानी इसमें ज्यादा फर्क नहीं होता। लेकिन आप अपने घर को अलग बनाने के लिए विंटेज फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराने फर्नीचर को नया लुक देकर मार्केट में बेचा जाता है, इससे फायदा ये होता है कि पुराने जमाने में की जाने वाली कलाकारी फर्नीचर पर बरकरार रहती है। बारीके से किए गए इस काम से आपके घर में चार चांद लग सकते हैं और आपका डेकोरेशन कंप्लीट हो सकता है। आप सोफे और डाइनिंग टेबल में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बेड बल्की रखने का ट्रेंड चला गया है, इसीलिए इसे सिंपल ही रखें।

Advertisement

वॉल डेकोरेशन

घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप एंटिक पीस की जगह दीवारों को भी सजा सकते हैं। आज के समय में लोग दीवार को अलग-अलग तरह से डेकोरेट कर सकते हैं। आप दीवार पर पेंटिंग करवा सकते हैं या कई सारे फोटो फ्रेम भी लगा सकते हैं।

Wall Decoration

एंटरेंस को डेकोरेट करें

आप अपने घर का एंट्रेंस को कई तरह से सजा सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार को सजाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

entrance decoration ideas

इन टिप्स को फॉलो कर आप अपने घर को अंदर से बेहद खूबसूरत बना सकते हैं और लोगों की जमकर तारीफें पा सकते हैं।

Tags :
Decor DIYgrehlakshmihome decorHome Decor Ideas
Advertisement
Next Article