For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

फूलों की मदद से घर पर बनाएं फेस पैक: Flowers Face Pack

05:00 PM Jul 09, 2023 IST | Pinki
फूलों की मदद से घर पर बनाएं फेस पैक  flowers face pack
Flowers Face Pack
Advertisement

Flowers Face Pack: फूल मनुष्य को प्रकृति का उपहार हैं और ये हमें बोटेनिकल एनर्जी प्रदान करते हैं। फूल ना केवल अपने रंग व खुशबू के कारण हमारी इंद्रियों को खुशनुमा अहसास प्रदान करते हैं, बल्कि इनमें कुछ बेहद ही शक्तिशाली गुण होते हैं, जो शरीर और मन दोनों पर अपना सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। इनसे आप घर पर ही फेस पैक बना सकती हैं। ये आपकी त्वचा को तरोताजा और टोन करते हैं। इतना ही नहीं, अपने औषधीय गुणों के कारण यह कई हाई-एंड ब्यूटी सैलून में भी उपचार के लिए फूलों का उपयोग किया जाता है। तो चलिए इस लेख में हम आपको फूलों की मदद से बनने वाले कुछ फेस पैक के बारे में बता रहे हैं-

कमल

Flowers Face Pack
Lotus Flowers Face Pack

कमल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले कमल के फूलों को 3 से 4 बड़े चम्मच गर्म दूध में एक घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद फूलों को उंगलियों से मसल लें। अब तीन चम्मच बेसन डालें और इसे दूध व कुचले हुए फूलों के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। होठों और आंखों के आस-पास के एरिया से बचते हुए चेहरे पर लगाएं। करीबन 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। कमल में कई चिकित्सीय गुण होते हैं। यह एंटी-एलर्जिक है और स्किन रैशेज में आराम पहुंचाता है। इसमें एस्ट्रिजेंट गुण भी होते हैं, जो स्किन को टोन करने और पोर्स को बंद करने में मदद करता है। यह धूप से होने वाले नुकसान से भी राहत पहुंचाता है और टैन को हटाता है।

गुड़हल

इसके लिए सबसे पहले एक से छह के अनुपात में ठंडे पानी में फूलों को रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस तरह एक कोल्ड इन्फ्यूजज तैयार करें। अगली सुबह फूलों को पीस लें। अब पानी को छान कर रख लें। फूलों को 3 चम्मच ओट्स, 2 बूंद टी ट्री ऑयल के साथ मिलाएं और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। यह गुड़हल का पैक स्किन को क्लींज करने, अशुद्धियों को दूर करने, स्किन ऑयल को कम करने और पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करता है। यह पिंपल्स के निशान को भी हल्का करता है। साथ ही साथ, यह स्किन पर एक कूलिंग और सूदिंग इफेक्ट भी डालता है।

Advertisement

गेंदा

Flowers Face Pack
Genda Flowers Face Pack

गेंदे से फेस पैक बनाने के लिए फूलों को रात भर गर्म पानी में भी ऐसे ही छोड़ दें। अब दही और चंदन को इस पानी में डालें और सभी को एक साथ मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। ध्यान दें कि यह मिश्रण होठों और आंखों के आस-पास के एरिया पर ना लगे। करीबन 20 मिनट बाद इसे धो लें। गेंदे का फूल स्किन इरिटेशन को शांत करने के साथ-साथ आपको सूदिंग इफेक्ट प्रदान करता है। साथ ही साथ, इसका कीटाणुनाशक प्रभाव होता है, जो फुंसियों आदि से राहत प्रदान करता है। इसका उपयोग पिंपल्स और रैशेज को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। इसका एक एस्ट्रिजेंट इफेक्ट भी होता है, जो स्किन के ऑयलीपन को कम करता है और पोर्स को बंद करता है।

मोगरा

दो मुठ्ठी मोगरा के फूलों को पीसकर उसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। आप इसमें धीरे-धीरे एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें। यह मिश्रण ऐसा होना चाहिए जो टपके नहीं। आप इसे होंठों से बचाते हुए चेहरे पर लगाएं और करीबन 20 मिनट बाद धो लें। आप इसे आंखों के नीचे के एरिया पर लगाकर रिंकल्स से भी निजात पा सकते हैं। मोगरा रूखी और सेंसेटिव स्किन के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। साथ ही साथ, यह स्किन को टोन और टाइटन करने में मदद करता है, एजिंग साइन्स को जल्द नजर नहीं आने देता है। यह सूजन और फोड़े-फुंसियों को शांत करने के लिए भी जाना जाता है।

Advertisement

गुलाब

Rose Face Pack
Rose Face Pack

गुलाब फेस पैक के लिए एक मुठ्ठी गुलाब की पंखुड़ियां लें। इसे धोकर व पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद, साथ ही 2 बड़े चम्मच सूखे और संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाएं। होठों और आंखों के आस-पास के क्षेत्र से बचते हुए चेहरे पर लगाएं और करीबन 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। कहा जाता है कि गुलाब की खुशबू मन पर शांत प्रभाव डालती है। यह आपकी स्किन को रिलैक्स करता है। गुलाब जल सबसे शक्तिशाली नेचुरल स्किन टोनर में से एक है। यह न केवल त्वचा, बल्कि कोशिकाओं को भी टोन करता है। यह स्किन सरफेस पर ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement