For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Raw Milk Usage: कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर आये निखार! जानिए कैसे करें इस्तेमाल

03:45 PM Jul 06, 2022 IST | Monika Agarwal
raw milk usage  कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर आये निखार  जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Make your face fair with raw milk
Advertisement

Raw Milk Usage: कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन बी 12, बी 6, ए और डी 2 होते हैं। यह सारे तत्त्व आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होते हैं। कहते हैं कि चेहरा हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है, तभी तो हर कोई अपने चेहरे को निखारना चाहता है। लड़कियां तो कॉस्मेटिक से लेकर महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से गुरेज नहीं करती।  लेकिन, आप अपनी सुन्दरता में घर में उपलब्ध चीजों से भी चार चांद लगा सकती हैं। अगर आप स्किन को एजिंग के लक्षणों से बचाना चाहती हैं तो आपको कच्चा दूध फेस पैक के तौर पर जरूर ट्राई करना चाहिए।

कच्चा दूध, बेसन और मुल्तानी मिट्टी

Make your face fair with raw milk

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बेसन, मुल्तानी मिट्टी और कच्चे दूध को एक कटोरे में मिक्स कर लेना है। इसको इस प्रकार मिलाएं कि यह न तो अधिक पतला हो और न अधिक गाढ़ा हो सके। पैक बनने के बाद अपने चेहरे पर इसे लगा लें और लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर ही रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी की मदद से अपने चेहरे को धो लें।

कच्चा दूध, शहद और नींबू का रस 

Make your face fair with raw milk

अगर आप शहद, नींबू के रस और कच्चे दूध को मिलाती हैं तो यह एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच शहद और एक नींबू का रस लेना है। इन सभी को मिक्स करें और अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और इसके बाद इसे गर्म पानी धो लें।

Advertisement

कच्चा दूध और बादाम

Make your face fair with raw milk

सबसे पहले आपको रात में सोने से पहले कुछ बादामों को पानी में भिगोना है। अगली सुबह उठकर उन बादामों को पीस लें और एक पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा दूध भी मिला लें ताकि यह थोड़ा बहुत पतला हो सके। अब इसे अपने चेहरे और अपनी गर्दन पर अप्लाई कर लें। इस मास्क को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। जब 20 मिनट हो जाएं तो इसे पानी की मदद से धो लें।

कच्चा दूध और एवोकाडो

Make your face fair with raw milk

इस फेस पैक को बनाने के लिए पका हुआ एवोकाडो लें। उस में एक चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें।जब तक यह एक स्मूथ पेस्ट नहीं बन जाता है तब तक इसे मिक्स ही करते रहें। जब पेस्ट बन जाए तो उसे अपने चेहरे और अपनी गर्दन पर अप्लाई कर लें। इसके 20 मिनट बाद धो लें और आपको एक बार में ही काफी अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement

कच्चा दूध और हल्दी

Make your face fair with raw milk
Turmeric & Raw milk face pack isolated on white in a glass bowl along with some raw milk and turmeric present on the surface,Used to have natural instant glow.

 हल्दी आपकी स्किन के लिए काफी अच्छी होती है और यह आपकी स्किन को चमकदार बनाने में तो मदद करती ही है, साथ ही इससे फोड़े-फुंसी से भी छुटकारा मिलता है। कच्चा दूध आपको एंटी एजिंग गुण प्रदान कर सकता है, इसलिए यह फेस पैक आपकी स्किन के लिए एक अमृत के समान काम करने वाला है।

  1. इसे बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला दें।
  2. यह पेस्ट कुछ इस प्रकार बनाएं कि अधिक पतला न हो और हल्दी भी अच्छे से मिल जाए।
  3. इसके लिए दूध की मात्रा कम रखें।
  4. मिलाने के बाद अपने चेहरे और गर्दन पर इसे लगा लें।
  5. 20 मिनट के लिए इसे लगा ही रहने दें।
  6. इसके बाद पानी से धो लें।

दूध अपने आप में ही आपकी स्किन के लिए अच्छा टाॅनिक होता है और अगर आप उसे कुछ अन्य सामग्री के साथ मिक्स कर दें तो यह आपके लिए और अधिक गुणकारी बन जाता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement