For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गुड़ से स्किन पर लाएं निखार, ऐसे करें इस्तेमाल: Jaggery for Skin

11:00 AM Jan 24, 2024 IST | Nikki Mishra
गुड़ से स्किन पर लाएं निखार  ऐसे करें इस्तेमाल  jaggery for skin
Jaggery for Skin Care
Advertisement

Jaggery for Skin : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के नुस्खों को ट्राई करता है। वहीं, कई लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन अगर आप अपनी स्किन पर इतने ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आपके लिए घरेलू नुस्खे बेस्ट हो सकते हैं। घरेलू नुस्खों की सबसे खास बात यह होती है कि इससे स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा कम होता है, क्योंकि इसमें नैचुरल प्रोडक्ट्स का प्रयोग होता है। ऐसे ही नैचुरल प्रोडक्ट्स में गुड़ भी शामिल है। जी हां, गुड़ के प्रयोग से भी आप अपनी स्किन को निखार कर सकते हैं। इसके प्रयोग से स्किन से झुर्रियां, फाइन-लाइंस, दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह स्किन से जुड़ी कई अन्य परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किस तरह करें गुड़ का प्रयोग?

Also read : चेहरे की इन परेशानियों को कम करता है ऑक्सीजन फेशियल

Jaggery for Skin
Aloe vera

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गुड़ और एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जा सकता है। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट और बेदाग होती है। यह पैक घर पर बनना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें, इसमें 1 चम्मच करीब गुड़ का चूरा डालें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। इससे स्किन काफी ज्यादा ग्लो करेगी।

Advertisement

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गुड़ और नारियल तेल का मिश्रण काफी अच्छा हो सकता है। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट होगी। यह चेहरे से झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। यह स्किन को टाइट रखने में प्रभावी माना जाता है।

इस फेसपैक को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच गुड़ का मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच तिल का तेल और 1 चम्मच करीब नारियल का तेल मिक्स कर लें। अब इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं और करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे स्किन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

Advertisement

neem leaf
Jaggery and neem leaf

गुड़ और नीम के रस से बना फेसपैक स्किन से रिंकल्स को कम कर सकता है। यह स्किन से बैक्टीरियल और फंगल परेशानियों को दूर कर सकता है। इस असरदार फेसपैक को चेहरे पर लगाने के लिए 1 चम्मच नीम का रस लें, इसमें थोड़ा सा गुड़ का चूरा डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन की खूबसूरती काफी बेहतर हो सकती है।

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement