For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आइस फेशियल से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानिए क्यों करना चाहिए इसे अवॉयड: Ice Facial Disadvantages

05:00 PM May 28, 2023 IST | Anu Sharma
आइस फेशियल से स्किन को हो सकता है नुकसान  जानिए क्यों करना चाहिए इसे अवॉयड  ice facial disadvantages
The disadvantage of Ice Facial
Advertisement

Ice facial: अपनी स्किन को सुन्दर और निखरी बनाने के लिए आजकल लोग क्या नहीं करते? तरह-तरह के घरेलु नुस्खे अपनाते हैं और घंटों ब्यूटी पार्लर में व्यतीत करते हैं। लोगों ने एक्ट्रेस को देख कर अब आइस फेशियल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर बात की जाए आइस फेशियल की, तो यह एक तरह की क्रायोथेरेपी है, जिसमें हमारी स्किन कम समय में बहुत अधिक ठंड के संपर्क में आती है। ऐसा माना गया है कि इस तरीके से स्किन की रेडनेस, दाग-धब्बे और उम्र के निशान कम होते हैं। इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं। लेकिन, कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानें क्या हैं इस आइस फेशियल के नुकसान?

संवेदनशील स्किन को नष्ट करे

Disadvantage of Ice facial
Disadvantage of Ice facial

संवेदनशील स्किन की पहले ही बहुत अधिक देखभाल करनी पड़ती है क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही इसे बदतर बना सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी संवेदनशील स्किन पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी स्किन रूखी हो सकती है और इसे कई अन्य समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है।

स्किन का फ्लो हो प्रभावित

ऐसा माना गया है कि आइस फेशियल करने से न केवल इस्तेमाल करने वाले के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है बल्कि रक्त प्रवाह भी बिगड़ सकता है। इसलिए सावधानी से इसका प्रयोग करना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें। चेहरे पर ग्लो के लिए कराएं ये इफेक्टिव फेशियल

शीतदंश

Frostbite due to Ice facial
Frostbite due to Ice facial

अगर अधिक देर तक स्किन पर बर्फ को लगाया जाता है और इसका इस्तेमाल बार-बार किया जाए तो इसका परिणाम शीतदंश हो सकता है। यह समस्या मामूली से लेकर गंभीर तक हो सकती है। आइस फेशियल के बाद आपकी त्वचा फ्रेश और निखरी दिख सकती है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह केवल कुछ देर तक रहने वाला परिणाम ही है।

Advertisement

सूर्य के प्रति संवेदनशील

जब हम बहुत गर्मी तक बाहर रहने के बाद घर जाते हैं, तो तापमान में बदलाव आता है। इसके बाद अगर आप बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे केशिकाएं नष्ट हो सकती हैं। जिससे स्किन संबंधी समस्याएं और सिरदर्द होने का जोखिम बढ़ जाता है।

आइस फेशियल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं

आइस फेशियल का मतलब यह नहीं है कि सीधे बर्फ को अपनी स्किन पर लगा लें। इसके सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए। इसके साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि किन स्थितियों में इसका इस्तेमाल करना चाहिए और किन में नहीं। इसके बारे में यह जरुरी बातों को जान लें:

Advertisement

  • आइस फेशियल से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में अवश्य बात कर लें। अगर आपको स्किन कंडिशस से जुड़ी कोई समस्याएं हैं तो इस फेशियल को अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं, इसके साथ ही डॉक्टर आपकी दवाईयों और मौजूदा हेल्थ की स्थिति के अनुसार इस फेशियल को लेकर आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।
  • अगर डॉक्टर आपको इस फेशियल को करने की अनुमति देते हैं, तो आप अपने आइस फेशियल के लिए एक अलग आइस ट्रे रखें, जिसकी साफ-सफाई पर खास ध्यान दें।
  • इस फेशियल से पहले अपना चेहरा अवश्य धोएं और इसे साफ करने के लिए साफ कपडे का प्रयोग करें।
  • अधिक देर तक बर्फ को स्किन पर न रखें। ऐसा करने से परिणाम नुकसानदायक हो सकते हैं।
  • कभी भी सीधेतौर पर बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल स्किन पर न करें। किसी साफ कपडे या तौलिये में बर्फ को लपेटें और उसके बाद उसे चेहरे पर लगाएं। अगर आप टमाटर, एलोवेरा या खीरे के जूस के साथ बर्फ बनाएं, तो इससे आपकी त्वचा को और अधिक लाभ होगा।
Ice facial
Ice facial
Advertisement
Tags :
Advertisement