स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

आइस फेशियल से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानिए क्यों करना चाहिए इसे अवॉयड: Ice Facial Disadvantages

05:00 PM May 28, 2023 IST | Anu Sharma
The disadvantage of Ice Facial
Advertisement

Ice facial: अपनी स्किन को सुन्दर और निखरी बनाने के लिए आजकल लोग क्या नहीं करते? तरह-तरह के घरेलु नुस्खे अपनाते हैं और घंटों ब्यूटी पार्लर में व्यतीत करते हैं। लोगों ने एक्ट्रेस को देख कर अब आइस फेशियल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर बात की जाए आइस फेशियल की, तो यह एक तरह की क्रायोथेरेपी है, जिसमें हमारी स्किन कम समय में बहुत अधिक ठंड के संपर्क में आती है। ऐसा माना गया है कि इस तरीके से स्किन की रेडनेस, दाग-धब्बे और उम्र के निशान कम होते हैं। इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं। लेकिन, कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानें क्या हैं इस आइस फेशियल के नुकसान? 

Advertisement

संवेदनशील स्किन को नष्ट करे

Disadvantage of Ice facial

संवेदनशील स्किन की पहले ही बहुत अधिक देखभाल करनी पड़ती है क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही इसे बदतर बना सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी संवेदनशील स्किन पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी स्किन रूखी हो सकती है और इसे कई अन्य समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है।

Advertisement

स्किन का फ्लो हो प्रभावित

ऐसा माना गया है कि आइस फेशियल करने से न केवल इस्तेमाल करने वाले के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है बल्कि रक्त प्रवाह भी बिगड़ सकता है। इसलिए सावधानी से इसका प्रयोग करना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें। चेहरे पर ग्लो के लिए कराएं ये इफेक्टिव फेशियल

Advertisement

शीतदंश

Frostbite due to Ice facial

अगर अधिक देर तक स्किन पर बर्फ को लगाया जाता है और इसका इस्तेमाल बार-बार किया जाए तो इसका परिणाम शीतदंश हो सकता है। यह समस्या मामूली से लेकर गंभीर तक हो सकती है। आइस फेशियल के बाद आपकी त्वचा फ्रेश और निखरी दिख सकती है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह केवल कुछ देर तक रहने वाला परिणाम ही है।

सूर्य के प्रति संवेदनशील

जब हम बहुत गर्मी तक बाहर रहने के बाद घर जाते हैं, तो तापमान में बदलाव आता है। इसके बाद अगर आप बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे केशिकाएं नष्ट हो सकती हैं। जिससे स्किन संबंधी समस्याएं और सिरदर्द होने का जोखिम बढ़ जाता है।

आइस फेशियल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं

आइस फेशियल का मतलब यह नहीं है कि सीधे बर्फ को अपनी स्किन पर लगा लें। इसके सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए। इसके साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि किन स्थितियों में इसका इस्तेमाल करना चाहिए और किन में नहीं। इसके बारे में यह जरुरी बातों को जान लें:

Ice facial
Tags :
Benefits of Ice FacialDisadvantages of Ice FacialgrehlakshmiIce FacialTips for Ice Facia
Advertisement
Next Article