कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)
Kalki 2898 AD: फिल्म 'कल्कि 2989 एडी' को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ बच्चन के लुक का टीजर वीडियो शेयर कर दिया है। टीजर में इस बात का खुलासा हुआ है कि बिग बी अश्वथामा के रोल में नजर आएंगे। वीडियो में अमिताभ सिर से पैर तक पट्टी बांधे शिवलिंग के पास बैठे हुए हैं। एक बच्चा आता है और उन पर तीर से प्रहार करता है। तीर के कारण पेटे से खून बहने लगता है, जिसके बाद वो पूछता है- क्या तुम मर नहीं सकते? क्या तुम भगवान हो? कौन हो तुम? इसके बाद अमिताभ के जवानी से बुढ़ापे तक की झलक दिखाई जताई है और वो अपने चेहरे से पट्टी हटाते हुए कहते हैं, द्वापर युग से मैं इस अवतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वथामा। फिल्म के इस टीजर ने फैंस के उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी का टीजर हुआ रिलीज़
प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की रिलीज़ का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां पहले इस फिल्म का नाम बदला गया था। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी Kalki 2898 AD का नाम पहले 'प्रोजेक्ट के' था। इसकी एक झलक कुछ समय पहले दिखाई गई थी, लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदल दिया गया है। प्रभास के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 20 जून 2024 को रिलीज़ होगी।
Kalki 2898 AD Bollywood Movie
निर्देशक | नाग अश्विन |
---|---|
निर्माता | सी. अश्वनी दत्त |
अभिनेता | प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण |
संगीतकार | संतोष नारायणन |
स्टूडियो | वैजयंती फिल्में |
प्रदर्शन तिथि(याँ) | 20 जून 2024 |
बजट | ₹600 crore |
भाषा | हिन्दी, तेलगु |
कल्कि 2898 एडी Latest Video
कल्कि 2898 एडी अन्य विवरण
लिखित | नाग अश्विन |
कहानी | नाग अश्विन |
छायांकन | जोर्डजे स्टोजिलजकोविक |
संपादित | कोटागिरी वेंकटेश्वर राव |
वितरित | एए फिल्म्स |
देश | भारत |
कल्कि 2898 एडी स्टार कास्ट
- Prabhas
- Deepika Padukone
- Amitabh Bachchan
- Kamal Hassan
- Jagpathi Babu
- Dulquer Salmaan
कल्कि 2898 एडी वीडियो
कल्कि 2898 एडी तस्वीरें
FAQ | कल्कि 2898 एडी
फिल्म कल्कि 2898 एडी को डायरेक्ट किसने किया है?
फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन किसकी भूमिका निभा रहे हैं?
इस फिल्म में प्रभास के अलावा और किन स्टार्स ने काम किया है?
प्रभास की कल्कि 2898 एडी से पहले कौन सी फिल्म रिलीज़ हुई थी