For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें क्या खाकर खुद को आईपीएल के दौरान फिट रखते हैं ये प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी: IPL Player Diet Plan

10:56 AM Apr 08, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
जानें क्या खाकर खुद को आईपीएल के दौरान फिट रखते हैं ये प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी  ipl player diet plan
IPL Player Diet Plan
Advertisement

IPL Player Diet Plan: क्रिकेट खेलना किसे पसंद नहीं होता, चाहे बड़ा हो या बुजुर्ग क्रिकेट का शौक देश भर में सभी को होता है। ऐसे में यह तो आपको पता ही होगा कि आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है जिसके कारण देश के सभी लोग जिन्हें क्रिकेट का शौक है वह स्टेडियम में जाकर नहीं तो टीवी, फोन, लैपटॉप इत्यादि पर रोज-रोज अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देख रहे हैं। न केवल उनका खेल बल्कि इन सभी खिलाड़ियों की सेहत और तंदुरुस्ती भी हमें लुभा जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को तंदुरुस्त रहने के लिए इतनी मेहनत करनी पड़ती है। न केवल कड़ी धूप में एक्सरसाइज और प्रेक्टिस बल्कि बहुत ही सख्त खान पान भी फॉलो करना पड़ता है। तो आइए आज हम जानते हैं कुछ जाने माने क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में और आखिर पूरा फिट रहने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करते हैं।

हार्दिक पांड्या जो कि एक बहुत ही जाने-माने और प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी है वह रोज ही एक बहुत ही सख्त डाइट चार्ट फॉलो करते हैं। इनके डाइट प्लान में सबसे महत्वपूर्ण चीज है एक तगड़ा वर्कआउट जिसने ना केवल योगा बल्कि ट्रेनिंग भी करी जाती है। इसके अलावा वह बताते हैं कि वह अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास तरोताजा नारियल पानी पीकर करते हैं। इसके अलावा वे नाश्ते में खूब सारे ताजा फल खाते हैं जैसे की बनाना नारंगी और पाइनएप्पल। वह बताते हैं कि लंच के लिए अक्सर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को मिलाकर के एक डाइट बना के खाते हैं। रात के खाने के लिए उन्हें ताजा सलाद और प्रोटीन खाना पसंद है जिसमें वे हल्की फुल्के मसाले भी डालते हैं। वह बताते हैं कि उन्हें अपना नाश्ता लंच और डिनर को पूरी तरह से पौष्टिक बनाना होता है। जिसके लिए हर प्रकार के खाद सामग्री अपने खाने में शामिल करने की कोशिश करते हैं। अपने खाने में प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट विटामिंस मिनरल्स जैसी सभी जरुरी तत्व को शामिल करना पसंद करते हैं। वह कभी भी नहीं कहते कि आप किसी भी खाने से परहेज करें बल्कि डाइट के लिए आपको हर चीज थोड़ी थोड़ी मात्रा में खानी चाहिए।

Advertisement

विराट कोहली जो की बेहद ही पसंदीदा एवं प्रसिद्ध खिलाडी है वह भी एक बहुत ही पौष्टिक डाइट प्लान फॉलो करते हैं। उनकी सुबह की शुरुआत होती है एक प्रोटीन शेक और अंडा भुर्जी खाकर। इसके बाद दोपहर के लंच के लिए ये दूसरे भारतीय परिवारों की तरह ही रोटी सब्जी और दाल का सेवन करना पसंद करते हैं। विराट कोहली को घर का खाना खाना बहुत ज्यादा ही पसंद है। विराट का यह मानना है कि डाइट फॉलो करना तो जरूरी है लेकिन कभी-कभी अपने मन का खाना भी खाया कजा सकता है। जैसे कि वे बताते हैं कि उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे बहुत ज्यादा ही पसंद है।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के एक बेहतरीन बल्लेबाज है। वे अपने दिन की शुरुआत ओटमील और फ्रूट सलाद खाकर करते हैं। दोपहर के खाने के लिए वह दाल चावल या राजमा का सेवन करना पसंद करते हैं। शाम के नाश्ते के लिए रोहित अक्सर प्रोटीन शेक और चना पसंद करते हैं। साथ ही साथ रात के खाने मे तूर दाल और रोटी सेवन करते हैं

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता। चेन्नई सुपर किंग के साथ खेलने वाले धोनी हिंदुस्तानी के दिल में बसते है। धोनी सुबह की खाने में दलिया और फ्रेश फलों का जूस सेवन करना पसंद करते हैं। इसके अलावा दोपहर खाने में सलाद चपाती सब्जी का सेवन करना पसंद करते हैं। शाम के नाश्ते के लिए रोटी पनीर और दही खाना पसंद करते हैं। बताते हैं कि रात के खाने को हल्का रखने के लिए अंडे का ओम लेट और चपाती खाना पसंद करते हैं।

वह अपने दिन की शुरुआत पोहा अंडा भुर्जी खाकर करते हैं। इसके अलावा दोपहर के खाने के लिए चावल सब्जी और दाल का सेवन करते हैं। शाम के खाने के लिए वे प्रोटीन शेक और सलाद सेवन करते हैं। रात के खाने के लिए बहुत हल्का खाना पसंद करते हैं जिसके लिए वह खिचड़ी और सब्जी खाते हैं। तो यह थे भारत के कुछ जाने माने क्रिकेट खिलाड़ियों के डाइट चार्ट। क्रिकेट खिलाड़ी खुद को फिट रखने के लिए रोज इनका अनुशासन के साथ पालन करता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement