For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें कहां दिखेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन शहरों में दिखेगा दुर्लभ नजारा: Surya Grahan 2024

10:02 AM Apr 08, 2024 IST | Pratima Singh
जानें कहां दिखेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण  इन शहरों में दिखेगा दुर्लभ नजारा  surya grahan 2024
Surya Grahan 2024
Advertisement

Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को यानी आज लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण 2017 के बाद इस वर्ष लगेगा। कनाडा ,यूनाइटेड स्टेट्स, बरमूडा, कोस्टा रिका ,क्यूब, पोर्टो रीको, वेनेजुएला ,मेक्सिको इत्यादि समेत दुनिया के कई हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण आप देख सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं चांद, पृथ्वी की परिक्रमा करता है और पृथ्वी सूरज की।, अगर कभी चांद धरती और सूरज के बीच में आ जाता है तो वह सूरज की थोड़ी या सारी रोशनी को रोक लेता है। इससे धरती पर अंधकार फैल जाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता ।है सदैव यह घटना अमावस्या के दिन ही होती है। सूर्य ग्रहण को कुछ ही हिस्सों से पूरे तरीके से देखा जा सकता है। आज हम जानेंगे ऐसे कुछ जगह के बारे में जहां से हम इस सूर्य ग्रहण को बहुत करीब से देख सकते हैं।

Surya Grahan 2024
Sulphur Springs Texas

टैक्सास का सल्फर स्प्रिंग स्थान सूर्य ग्रहण देखने के लिए बेहतरीन है। यह शहर बहुत बड़ा नहीं है लेकिन यहां बहुत बड़े खुले क्षेत्र हैं। क्रूज या नाव से आप बहुत आराम से इस सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं। यह लोन स्टार स्टेट में स्थित है। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Advertisement

सूर्य ग्रहण का नजारा देखने के लिए आप रडार बेस का विचार कर सकते हैं। यह अमेरिका– मेक्सिको की सीमा पर स्थित है। बेस का नाम सुनकर आप इसे कोई सैन्य अड्डा ना समझें बल्कि यह एक छोटा सा शहर है। ग्रहण को देखने के लिए यहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठे होंगे क्योंकि यहां पर पहुंचाना सुगम है।

Québec City
Québec City Total Solar Eclipse

क्यूबेक के शेरब्रुक का विकल्प भी बेहतर है। यह मांट्रियल से 161 किलोमीटर की दूरी पर है। बहुत सारे लोगों को एक साथ यह आवास और जरूरी सुविधाएं प्रदान कर सकता है। इस सूर्य ग्रहण को आसानी से देखने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं।

Advertisement

मार्स हिल लगभग 1500 लोग इस मार्स हिल पर रहते हैं। यह एक छोटा सा शहर है। यह अमेरिका के अंतिम स्थानो में आता है।आप इस सूर्य ग्रहण को संपूर्ण तरीके से देखने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं इस हिल पर जाकर आप सूर्य ग्रहण को नजदीक से देखने का अवसर पा सकते हैं।

  Indianapolis Suburbs
Indianapolis Suburbs Solar Eclipse

इंडियानापोलिस एक महानगर है। यहां परिवहन के लिए अंतर राज्य राजमार्ग अच्छे से संचालित है। यह स्थान सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बहुत अधिक डिमांड वाले टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां लोगों के लिए बढ़िया आवास, बेस्ट भोजन और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सूर्य ग्रहण के रेयर नजारे को देखने के लिए आप इस स्थान पर जा सकते हैं।

Advertisement

केप गिरार्डो मिसौरी का सबसे बड़ा शहर है यहां लगभग 80000 निवासी हैं या मिसिसिपी नदी के तट पर यह शहर बसा हुआ है यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत अच्छा परिवहन तंत्र है घूमने के लिए और भी बहुत सारे दृश्य यहां पर मौजूद है।

न्यूयॉर्क के इस इलाके में मौसम बहुत अच्छा होता है। सूर्य ग्रहण के मनोरम दृश्य को आप नियाग्रा फॉल्स से आसानी से देख सकते हैं। सबसे बढ़िया दृश्य में से टेरापिन प्वाइंट है। यहां से सूर्य ग्रहण का दृश्य आप झरनों के ऊपर सीधे देख सकते हैं। विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग इस क्षेत्र में सूर्य ग्रहण का नजारा देखते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement