For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शिखर धवन लगाएंगे एक्टिंग के छक्के?,कुंडली भाग्य में आएगा 20 साल का लीप: Kundali Bhagya News

05:51 PM Mar 22, 2023 IST | Richa Mishra Tiwari
शिखर धवन लगाएंगे एक्टिंग के छक्के  कुंडली भाग्य में आएगा 20 साल का लीप  kundali bhagya news
Advertisement

Kundali Bhagya News: कुंडली भाग्य ज़ी टीवी का सबसे चर्चित शो है और इसमें लगातार कोई ना कोई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। अब इस शो में बड़ा लीप आने वाला है और श्रद्धा आर्या 20 साल के बच्चों का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के फेमस क्रिकेटर शिखर धवन भी इस शो में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

Kundali Bhagya News: शिखर धवन लगाएंगे एक्टिंग के छक्के

इंडियन क्रिकेट टीम के चर्चित क्रिकेटर शिखर धवन की कुछ तस्वीरें कुंडली भाग्य के सेट से वायरल हो रही है जिन्हें देखने के बाद फैंस हैरान हो रहे हैं। तस्वीरों में क्रिकेटर पुलिस वाले के गेटअप में मूछों के साथ नजर आ रहे हैं और उनके साथ शो की एक्ट्रेस अंजुम दिखाई दे रही हैं। सेट तस्वीरें वायरल होने के बाद यह तय है कि वह इस शो में पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उनका ये किरदार लंबे समय का है या कैमियो फिलहाल ये सामने नहीं आया है लेकिन क्रिकेटर की तस्वीरें देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कुंडली भाग्य में आएगा 20 साल लीप

जी टीवी की ओर से कुंडली भाग्य के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक पारस कलनावत, बसीर अली और सना सैय्यद लीड रोल में नजर आने वाले हैं और शो की कहानी में भी बदलाव होगा। फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि सीरियल में उनका फेवरेट किरदार प्रीता लूथरा यानी श्रद्धा इसका हिस्सा बने रहने वाली हैं।

Advertisement

ये कलाकार आएंगे नजर

सीरियल में पारस कलनावत प्रीता के बेटे राजवीर लूथरा का किरदार निभाएंगे और बसीर अली शौर्य लूथरा के किरदार में दिखाई देंगे। सना सय्यद पल्की के अवतार में नजर आने वाली हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें राजवीर लूथरा की एंट्री दिखाई दे रही है जो दहीहंडी फेस्टिवल में भाग ले रहा है और पैर छूकर अपनी मां का आशीर्वाद ले रहा है। दूसरी तरफ शौर्य लूथरा तेज गाड़ी भगाता हुआ दिखाई दे रहा है और पल्की सभ्य और संस्कारी लड़की के अवतार में दिखाई दे रही है।

शो में बनेगा लव ट्राएंगल

लीप के बाद इस शो में राजवीर, पल्की और शौर्य का ट्रायंगल दिखाया जाने वाला है। पल्की को राजवीर से पहली नजर में प्यार हो जाएगा और इधर शौर्य के साथ उसकी नोकझोंक दिखाई जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement