For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जान्हवी कपूर की ईट, प्रेयर, लव थ्योरी आपको सिखा देगी बहुत कुछ...दिखावटी नहीं दिल से मिलेगी खुशी: Life Lessons by Janhvi

बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल जान्हवी कपूर एक खुली किताब हैं। सिल्वर स्क्रीन से दूर, पर्दे के पीछे वह न सिर्फ खुद के साथ समय बिताने वाली आज की युवती हैं, बल्कि वह हमेशा खुलकर जीने में विश्वास रखती हैं।
09:44 AM Oct 04, 2023 IST | Ankita Sharma
जान्हवी कपूर की ईट  प्रेयर  लव थ्योरी आपको सिखा देगी बहुत कुछ   दिखावटी नहीं दिल से मिलेगी खुशी  life lessons by janhvi
Life Lessons by Janhvi
Advertisement

Life Lessons by Janhvi: बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल जान्हवी कपूर एक खुली किताब हैं। सिल्वर स्क्रीन से दूर, पर्दे के पीछे वह न सिर्फ खुद के साथ समय बिताने वाली आज की युवती हैं, बल्कि वह हमेशा खुलकर जीने में विश्वास रखती हैं। मंदिर जाना हो या दोस्तों के साथ पार्टी जान्हवी कुछ नहीं छिपातीं। अकसर अपनी टीम और दोस्तों के साथ किसी ट्रैवलर की बिंदास घूमने वाली जान्हवी हर आम महिला और युवती को बहुत कुछ सिखाती हैं। उनकी ईट, प्रेयर, लव की थ्योरी आपके जीवन को भी खुशहाल और आसान बना सकती है।

हटा दें मेकअप की परतों को

Life Lessons by Janhvi
Jhanvi is very beautiful and is often seen in very minimal makeup or no makeup look during travel

जान्हवी बेहद खूबसूरत हैं और अक्सर ट्रेवल के दौरान बहुत ही मिनिमम मेकअप या नो मेकअप लुक में नजर आती हैं। सनस्क्रीन के साथ लाइट आईशैडो, मस्कारा, ब्लश और लाइट लिपस्टिक उनका ट्रेवल स्टाइल है। वह खुद को मेकअप की परतों के नीचे ढकने में विश्वास नहीं रखतीं। वैसे भी अगर आप बहुत ज्यादा मेकअप के साथ ट्रेवल करते हैं तो बनावटी लगता है।

परफेक्ट दिखने की कोशिश बेकार

असल जिंदगी में कोई हमेशा परफेक्ट हो ही नहीं सकता।
In real life no one can always be perfect.

हर कोई चाहता है कि वह एक दम परफेक्ट दिखे। उसकी फोटोज शानदार आए, लेकिन यह जिंदगी की सच्चाई नहीं है। असल जिंदगी में कोई हमेशा परफेक्ट हो ही नहीं सकता। इसलिए कभी कभी परफेक्शन की चिंता छोड़ दें और खुद को अनकहे बोझ तले न दबाएं।

Advertisement

उगते और डूबते सूरज से सीखें

उगता और डूबता सूरज हमें बहुत कुछ सिखाता है।
Life Lessons by Janhvi -The rising and setting sun teaches us a lot.

उगता और डूबता सूरज हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह संकेत है कि जीवन में समय हमेशा एक सा नहीं रहता। जान्हवी अकसर सनराइज और सनसेट के साथ फोटोज शेयर करती हैं। शायद वह भी यही सोचती हैं।

खुद को समय दें

काम जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन कभी-कभी खुद को भी समय दें।
Work is an important part of life, but sometimes give time to yourself too.

काम जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन कभी-कभी खुद को भी समय दें। यह मैसेज जान्हवी लगभग अपनी सभी पोस्ट में फैंस को देती हैं। इसलिए आप खुद के लिए समय निकालें और वो करें, जो आपको करना अच्छा लगता है, जिससे आपको खुशी मिलती है।

Advertisement

मेडिटेशन जरूरी

एक्ट्रेस मेडिटेशन करना भी पसंद करती हैं। जिससे वह शांत रहती हैं।
Life Lessons by Janhvi-The actress also likes to meditate. Due to which she remains calm.

खुशहाल जिंदगी का पहला कदम है खुद से प्यार करना सीखें और इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप फिट रहें। जान्हवी कपूर फिटनेस फ्रीक हैं। वह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और इसके लिए अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालती हैं। जिम के साथ ही एक्ट्रेस मेडिटेशन करना भी पसंद करती हैं। जिससे वह शांत रहती हैं।

प्रकृति के बीच बिताएं समय

जान्हवी का ईट प्रेयर लव एरा खुद को खुश रखने की एक कोशिश है।
Life Lessons by Janhvi -Janhvi's Eat Pray Love era is an attempt to keep herself happy.

जान्हवी का ईट प्रेयर लव एरा खुद को खुश रखने की एक कोशिश है। भीड़ भाड़ से दूर, ये खुशी आपको प्रकृति भी दे सकती है। आप नेचर में समय बिताएंगी तो महसूस करेंगी कि जिंदगी आज भी खूबसूरत रंगों से भरी है। बस जरूरी है इन्हें महसूस करना।

Advertisement

हमेशा आगे की सोचें

जब आप सफल होंगे तो दुनिया आपके कदम चूमेगी।
When you succeed the world will kiss your feet

जब आप सफल होंगे तो दुनिया आपके कदम चूमेगी। इसलिए हमेशा आगे की सोचें, अपने करियर पर भी फोकस करें। ध्यान रखें करियर की राह हमें अकेले ही तय करने होती है। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ जान्हवी की तरह कदम आगे बढ़ाएं।

आखिर बंधन क्यों

बिखरे बालों को हवा के झोंकों के साथ उड़ने दें
Let your hair blow with the breeze

बिखरे बालों को हवा के झोंकों के साथ उड़ने दें, उन्हें गालों का हालचाल पूछने दें, आखिर हर समय एक अनकहा बंधन क्यों। आप जैसी भी हैं, परफेक्ट हैं। इसलिए किसी को इंप्रेस करने के चक्कर में खुद परेशान न हों। आप खुलकर जिएं।

बोल्ड स्टेप उठाने में पीछे न हटें

आपको सच बोलने में और बोल्ड स्टेप उठाने में कोई डर महसूस नहीं होना चाहिए।
Life Lessons by Janhvi -You should not feel afraid to speak the truth and take bold steps.

जान्हवी को स्टार किड होने का जितना फायदा मिला, उतना ही प्रेशर भी। उनकी फोटोज तक को एडल्ट साइट पर डाल दिया गया। इन सबके बावजूद जान्हवी ने अपनी राह खुद चुनी है और उनकी यही थ्योरी है कि आपको सच बोलने में और बोल्ड स्टेप उठाने में कोई डर महसूस नहीं होना चाहिए। आप सही हैं तो निडर रहें।

Advertisement
Tags :
Advertisement