स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

भूल से भी होठों पर न लगाएं ये 4 चीजें,हो सकती है परेशानी: Lips Care Tips

02:00 PM Mar 22, 2023 IST | Mitali Jain
Advertisement

Lips Care Tips: होंठ हमारी स्किन का सबसे सेंसेटिव एरिया होता है। अमूमन हम सभी अपनी स्किन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन होंठों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। लेकिन पॉल्यूशन से लेकर गर्म हवाएं होंठों को नुकसान पहुंचाती हैं। साथ ही साथ, हमारी लाइफस्टाइल व डेली हैबिट्स भी लिप्स को प्रभावित करती हैं। इतना ही नहीं, कई बार हम लिप्स पर कुछ ऐसी चीजों को अप्लाई करते हैं, जिससे स्थिति बद से बदतर हो जाती है। इससे होंठ बहुत अधिक सूख व फट जाते हैं। कभी-कभी उनमें दर्द होता है व खून भी निकलने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिप्स की सही तरह से केयर करें और ऐसी चीजों को होंठों पर लगाने से बचें, जिनसे कि उन्हें नुकसान पहुंचे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने होंठों पर लगाने से बचना चाहिए-

Advertisement

1) ना लगाएं लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक

Don’t Use Long Lastic Lipstick

लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। हालांकि, इस तरह की मैट या लॉन्ग स्टेइंग लिपस्टिक आपके होंठों को बहुत अधिक रूखा बना देती हैं। अगर आप इनका अधिक इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके होंठा बेहद ही रूखे और फटे-फटे नजर आते हैं। साथ ही साथ, इससे लिप्स से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि आप इस तरह की लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक के स्थान पर नरिशिंग और ईमोलिएंट से भरपूर ऑयल और बटर से बनी क्रीमी लिप बाम का इस्तेमाल करें।

Advertisement

2) केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स से रहें दूर

Ignore Chemical Based Product

आजकल मार्केट में कई तरह के लिप प्रोडक्ट होते हैं, जो आपके लिप्स की खूबसूरती को बढ़ाने और उनकी बेहतर केयर करने का दावा करते हैं। हालांकि, हर लिप प्रोडक्ट ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। किसी भी लिप प्रोडक्ट को अपने होंठों पर लगाने से पहले उसकी इंग्रीडिएंट लिस्ट को जरूर चेक करें। अगर आपके लिप प्रोडक्ट में मिथाइलपरबेन या अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल होता है तो इसे अपने लिप्स पर ना लगाएं। इस तरह के लिप प्रोडक्ट आपके होंठों को रूखा बना सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपने लिप्स पर ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करें, जिनमें नेचुरल इंग्रीडिएंट और एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया गया हो।

Advertisement

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

3) एक्सपायर्ड लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

Don’t use Expired Product

अमूमन लिप प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ काफी कम होती है। इसलिए, जब भी आप किसी लिप प्रोडक्ट्स को अपने होंठों पर लगाते हैं तो पहले उनकी एक्सपायरी डेट अवश्य चेक करें। एक्सपायर्ड लिप बाम आपके होंठों को सूखा सकता है या फिर आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण बैक्टीरिया की ग्रोथ भी हो सकती है, जो आपके होंठों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

Advertisement

4) होंठों पर ना लगाएं जीभ

Do not put tongue on lips

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने होंठों पर बार-बार जीभ लगाते हैं। लेकिन वास्तव में यह ठीक नहीं है। हो सकता है कि होंठों पर जीभ लगाने से आपको रिलैक्सिंग फील होता हो, लेकिन इसके कारण होंठ बहुत अधिक रूखे होने लगते हैं। बार-बार होंठों पर जीभ लगाने से लिप केयर प्रोडक्ट का प्रभाव भी काफी कम हो जाता है। इससे आपके होंठ बहुत अधिक डिहाइड्रेटेड नजर आते हैं।

Tags :
grehlakshmilips care routinenatural lip carepink lips
Advertisement
Next Article