For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या लिपस्टिक लगाने के बाद नजर आते हैं होंठ फटे हुए तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो: Lipstick Applying Tips

05:00 PM Apr 20, 2024 IST | Anjali Mrinal
क्या लिपस्टिक लगाने के बाद नजर आते हैं होंठ फटे हुए तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो  lipstick applying tips
lipstick application tips
Advertisement

Lipstick Applying Tips: अगर हमें अपना लुक कंप्लीट करना होता है तो उसके लिए मेकअप सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि मेकअप के बिना हमारा लुक बिल्कुल भी कंप्लीट नहीं होता है। आज के समय में मेकअप करना सभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है और इसके लिए कई तरह की इंटरनेट पर वीडियो देखने को भी मिल जाती है। रोज की बात की जाए तो रोज में भी थोड़ा बहुत मेकअप तो किया जाता है लेकिन सबसे ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दे शेड से लेकर लिपस्टिक लगाने के तरीके में कई चीजों का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिसके जरिए लिपस्टिक लगाने के बाद आपके होंठ फटे हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि, अक्सर बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा होता है की लिपस्टिक लगाने के बाद भी उनके होंठ फटे हुए नजर आते हैं। तो चलिए आपको कुछ बेहतर टिप्स बताते हैं।

Also read : लिपस्टिक से हो सकते नुकसान, रखें ध्यान

Advertisement

सबसे पहले होठों को मॉइश्चराइजर करें

Lip moisturization

लिप्स को मॉइश्चराइजर करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स को मॉइश्चराइज करते हैं तो आपके होंठ फटे हुए नहीं दिखाई देते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि आप लिप्स को अच्छे तरीके से मॉइश्चराइजर करें। दिन में कम से कम 3 से 4 बार आपको लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं तो इसके लिए आप स्किन केयर रूटीन के दौरान लिप ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लिप ऑयल को कम से कम 2 से 3 बार रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए इससे आपके होंठ बिल्कुल सही हो जाते हैं।

लिपस्टिक अप्लाई करने के बाद लिप्स को करें हाइड्रेट

lip hydration

अक्सर ऐसा होता है की लिपस्टिक में मौजूद केमिकल हमारे होठों को बिल्कुल ड्राई कर देता है, लेकिन अक्सर यही होता है कि हम अपने लिप्स को बार-बार हाइड्रेट नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप लिपस्टिक के साथ लिप ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों चीजों को मिक्स करके ब्रश की सहायता से अपने होठों पर अप्लाई करें इससे आपके लिप्स ड्राई नहीं होते हैं।

Advertisement

लिपस्टिक को देना चाहिए फ्लालेस लुक

flawless lipstick look

लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आप अपने लिप्स को हाइड्रेट और प्लंपी लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए यह जरूरी है कि आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करें। जितना हो सके आप ग्लॉसी लिप लुक का चुनाव करें। इसके जरिए आपके लिप्स बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई देते हैं। अगर आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल भी कर रहे हैं तो उसके ऊपर भी लिप ग्लॉस का इस्तेमाल जरूर करें। लिप ग्लॉस को आप लिप्स के बीच में लगाये और उंगलियों की मदद से लेकर लिप्स पर अच्छी तरह से फैला दें।

इन आसान टिप्स के जरिए आप अपनी लिपस्टिक को अच्छे तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। इसके जरिए आपके होंठ फटे हुए नजर नहीं आएंगे और लुक एकदम परफेक्ट नजर आएगी। इसीलिए दोबारा जब भी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement