For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

राशी चिन्हों के आधार पर अपने जीवनसाथी को करें खुश: Zodiac Sign Astro

06:00 AM Mar 20, 2024 IST | Srishti Mishra
राशी चिन्हों के आधार पर अपने जीवनसाथी को करें खुश  zodiac sign astro
Zodiac Sign Astro
Advertisement

Zodiac Sign Astro : ज्योतिषशास्त्र की मानें तो राशि का संबंध आपके जन्म, स्वभाव, काम-धंधे यानी कुल मिलाकर जीवन के कई पहलुओं से जुड़ा होता है। तो भला आपका जीवन और प्रेम इससे कैसे अछूती रह सकती है! तो चलिए जानते हैं अपने जीवनसाथी को उनकी राशि के अनुसार ही प्रभावित करने के तरीके है।

Also read : आखिर किस राशि के लोग देते हैं सबसे बेहतरीन सलाह: Zodiac Sign Vastu

यदि आप भी अपने या अपने जीवनसाथी का स्वभाव जानना चाहते हैं, तो अपनी राशि अनुसार पहचाने।
यदि आप राशि को मानते हैं तो आप का व्यवहार आपकी राशि पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं किस-किस राशि के लोग कैसे होते हैं-
मेष: इस राशि के लोग अपनी साहसी आत्मा और अपने तेज-तर्रार जीवन के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कमजोर समझने की हिम्मत न करें। यदि आप इन्हे सरप्राइज करने की सोच रहे हैं तो उस सरप्राइज को आकर्षक व साहसी बनाने की कोशिश करें।

Advertisement

वृषभ: इन लोगों का दिल जीतने का सबसे बढ़िया तरीका उनके पेट के माध्यम से है। आप उन्हें एक अच्छी मील ऑफर कर सकते हैं। वृषभ राशि के लोगों को एक अच्छी डेट से ज्यादा कुछ आकर्षित नहीं करता है।

मिथुन: यदि आप मिथुन राशि के किसी इंसान को सरप्राइज देना चाहते हैं तो बता दें यह लोग फन लविंग होते हैं। आप उन्हें उनके किसी मन पसंद बैंड के कॉन्सर्ट में लेकर जा सकते हैं, इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

Advertisement

कर्क: इस राशि के लोग शांत व अच्छी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। यदि आप किसी कर्क राशि के इंसान को डेट पर लेकर जाना चाहते हैं तो किसी ऐसी जगह पर लेकर जाए जहां से उन्हें सीखने को कुछ मिले। आप किसी किले या किसी म्यूजियम में इन्हे लेकर जा सकते हैं।

सिंह: इस राशि के लोगों को दिखावा बहुत पसंद होता है। इनका खुद का व्यक्तित्व नाटकीय होता है जिसके कारणइन्हें मूवीज देखना व थियेटर आदि में जाना बहुत पसंद होता है। यदि आप इनका दिल जीतने की सोच रहे हैं तो आप इन्हे किसी रोचक स्थान पर लेकर जाएं।

Advertisement

कन्या: कन्या राशि के लोगों को किताबों व साहित्य में बहुत इंटरेस्ट होता है। यदि आप एक कन्या राशि के इंसान को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें किसी लाइब्रेरी या बुक स्टोर में अपने साथ लेकर जा सकते हैं। इसमें हो सकता है उनके किताबों में व्यस्त होने के कारण आपको थोड़ा अजीब महसूस हो परन्तु आप ऐसा करके उनके दिल में अवश्य जगह बना लेंगे।

तुला: यदि आप किसी तुला राशि के इंसान को डेट कर रहे हैं तो रोमांस ही एक ऐसा जरिया है, जिसके द्वारा आप उन्हें खुश रख सकते हैं। आप किसी प्रकार कि पिक-अप लाइन का भी प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक: यह लोग अपने ज्ञान व प्रतियोगी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इन्हे सबसे ज्यादा उत्सुक कोई खेल या फिर कोई प्रतियोगिता ही करती है।

धनु: इस राशि के लोग घूमने फिरने में बहुत रुचि रखते हैं। इन्हे नए देश व नई संस्कृति बहुत पसंद होती है। इसलिए आप इन्हे कहीं घूमना-फिरना ऑफर कर सकते हैं। यह इस चीज से बहुत खुश होंगे।

मकर: मकर राशि के लोग अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इन्हे अपने लिए भी समय नहीं मिल पाता इसलिए आप इन्हे रिलैक्स करने के लिए कहीं पर लेकर जा सकते हैं। जैसे पूल में या किसी एडवेंचर पार्क में।

कुंभ: यह बहुत ही आध्यात्मिक लोग होते हैं। इन्हे लोगों की आत्मा से जुड़ना अच्छा लगता है। इन्हें अपने अंदर एक सकारात्मक एनर्जी लाना पसंद होता है। अत: आप इनके साथ योगा आदि कर सकते हैं।

मीन: इन लोगो को कलाकारी का बहुत शौक होता है। यदि आप किसी मीन राशि के व्यक्ति को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उनके लिए किसी आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन आदि कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement