For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन वीडियो को देखकर बनाएं मुंह में घुल जाने जैसे मलाई कोफ्ता: Malai Kofta

01:30 PM Oct 12, 2023 IST | Abhilasha Saksena
इन वीडियो को देखकर बनाएं मुंह में घुल जाने जैसे मलाई कोफ्ता  malai kofta
Malai Kofta
Advertisement

Malai Kofta: मलाई कोफ्ते का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन, बनाने की मेहनत और झंझट से बचने के लिए बहुत से लोग मलाई कोफ्ता घर में बनाने से बचते हैं। लेकिन, अगर आप एक बार ये 5 वीडियो देख लेंगे तो आप कहेंगे अरे मलाई कोफ्ता बनाना इतना आसान है, तो फिर तो हम घर पर ही बनाएंगे और आपके परिवार के सभी लोग इसको खाकर उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे।

Malai Kofta
Malai Kofta

मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सोनिया बर्तन का यह वीडियो जरूर देख लें। इन्होने बहुत ही टेस्टी मलाई कोफ्ते बनाने सिखाये हैं। दो आलू को अच्छे से बॉईल करके उसमें पनीर मिलाकर बॉल्स बनायी हैं। इन्होंनें बताया है कि आलू और पनीर दोनों में ही बिलकुल भी पानी नहीं रहना चाहिए नहीं तो कोफ्ते बिगड़ जाएंगे। फिर मसाले डालकर उसमें मैदा मिलाकर अच्छे से गोल बॉल्स बना लें। बॉल्स में क्रैक बिलकुल नहीं होना चाहिए, नहीं तो ये तेल में डालने पर फट जाएंगे। कोफ्ते फ्राई करते समय गैस की आंच धीमी रखें। ग्रेवी का स्वाद अच्छा रखने के लिए मसाले कम मात्रा में ही डालें। ग्रेवी में काजू भी डालें। उनके इस वीडियो को 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

कुकिंग विद शेफ अशोक का यह वीडियो भी मलाई कोफ्ता बनाने के लिए आपके बहुत काम आ सकता है। इन्होने भी एकदम सॉफ्ट मलाई कोफ्ते बनने का तरीका बताया है। इसके लिए बॉल्स बनाते समय मैदा धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से डालते जाएं।  ग्रेवी के लिए पहले कटे हुए प्याज़, लहसुन, टमाटर और काजू को फ्राई करना है, फिर ठंडा होने पर इसको मिक्सी में चलाना है। काजू को थोड़ी देर गरम पानी में भिगाकर रखना है। ग्रेवी को पतला नहीं करना है इसलिए पानी कम डालें। उनके इस वीडियो को 377 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

पापा मम्मी किचन के इस वीडियो से भी आप एकदम आसानी से मलाई कोफ्ता बना सकते हैं। इन्होने बहुत ही कम सामग्री से मलाई कोफ्ता बनाना सिखाया है। अगर आपके पास पनीर नहीं है तो आप घर में दूध को फाड़कर उससे छैना बनाकर भी पनीर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्होने बताया है कि मैदा ज्यादा नहीं डालना है, नहीं तो कोफ्ते में मैदे का ज्यादा स्वाद आने लगता है। ग्रेवी में क्रीम की जगह मलाई भी डाल सकते हैं। उनके इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

रीता अरोरा रेसपीस का यह वीडियो देखकर आप एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल का मलाई कोफ्ता बना सकते हैं। इन्होने बताया है कि आलू को पहले से उबाल कर रख लें चाहें तो थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। पनीर को भी पहले टिश्यू पेपर पर रख दें जिससे पूरा पानी सूख जाए। ग्रेवी को मिक्सी में चलाने के बाद छान लेना है जिससे पेस्ट स्मूथ बन जाए। जब सर्व करना हो तभी कोफ्तों पर ग्रेवी डालें उनके इस वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

योर फ़ूड लैब ने शाही ग्रेवी के साथ मलाई कोफ्ता बनाने की बहुत ही आसान रेसेपी बतायी है। कोफ्ता बनाने के लिए इन्होने आलू का उपयोग नहीं किया है बल्कि मावा और पनीर से बाल्स बनायी हैं और प्याज़ और काजू की वाइट ग्रेवी बनायी है। उनके इस वीडियो को 980 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement