For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मलाइका अरोड़ा की तरह दिखना चाहती हैं फिट, तो फॉलो करें ये डाइट प्लान : Malaika Arora diet plan

10:35 PM May 13, 2023 IST | Shikha Trivedi
मलाइका अरोड़ा की तरह दिखना चाहती हैं फिट  तो फॉलो करें ये डाइट प्लान   malaika arora diet plan
Advertisement

Malaika Arora diet plan: बॉलीवुड जगत की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से सभी का दिल जीत लेती हैं। छैंया छैंया गर्ल के रूप में प्रसिद्ध होने के बाद मलाइका ने हेल्थ और फिटनेस इंडस्ट्री में भी अपना काफी नाम बनाया है। 49 साल की मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस रूटीन का पूरी तरह से पालन करती हैं और अपनी शानदार फिट बॉडी से लाखों दिलों को धड़काती रहती हैं। योगा हो, जिम हो या तेज स्विमिंग या फिर जिम में वर्कआउट वो अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में कोई न कोई अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी फिटनेस का राज शेयर करती हैं। आइए जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए मलाइका कौन से डाइट प्लान फॉलो करती हैं।

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

48 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मलाइका बी-टाउन की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक है। लेकिन इसके पीछे का राज क्या है? आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा अपनी डाइट में क्या लेती हैं जिससे वो खुद को फिट रहती है।

मलाइका अपनी डाइट का तो ख्याल रखती ही हैं साथ ही वह रोजाना योगा, वर्कआउट, स्ट्रेचिंग करना भी नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने वर्कआउट वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा के डाइट प्लान की बात करें तो वह अपने दिन की शुरुआत वॉटर या डिटॉक्स ड्रिंक से करना पसंद करती हैं। वह आमतौर पर एक कप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाती हैं या जीरा पानी या सिर्फ एक गिलास पानी पीती हैं। इससे मलाइका की बॉडी पूरे दिन हाइड्रेटेड रही। एक्ट्रेस बाहर का जंक फूड खाने से भी परहेज करती हैं। इसके बजाय वो सुबह नारियल पानी, थोड़ा घी, जीरा पानी और एक गिलास नींबू का जूस लेती हैं।

Advertisement

मलाइका के डिनर का समय

एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने बताया कि लंच में वो थोड़ा कार्ब और गुड फैट जैसे चिकन और चावल, साबुत अनाज या सब्जियां खाती हैं। इसके अलावा वह चिकन के साथ चावल, कुछ सब्जियां या साबुत अनाज खाती हैं। इसके बाद वह शाम को 7 से 7:30 बजे तक प्रोपर खाना लेती हैं, उसके बाद लगभग 18 घंटे तक कुछ भी नहीं खाती हैं। डिनर में एक्ट्रेस सब कुछ थोड़ा थोड़ा खाती हैं जैसे सब्जियां, अंडे या कुछ फलियां या दालें। एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक खाना लेती हैं। और वो शाम 7 बजे के बाद कुछ भी खाना पसंद नहीं करती। हालांकि इस दौरान मलाइका भूख लगने पर अखरोट या फिर मूंगफली का सेवन करती हैं।

अगर आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह शानदार फिट बॉडी पाना चाहती हैं या हेल्दी और टोंड बॉडी बनाए रखना चाहती हैं तो अपनी डेली रूटीन में हेल्दी डाइट को शामिल करें। हेल्दी डाइट के साथ नियमित एक्सरसाइज करें और खुद को मलाइका की तरह सुपरफिट रखें। बता दें, मलाइका अरोड़ा ने 'पाण्डेय जी सीटी', 'अनारकली डिस्को चली', 'हुद हुड दबंग' और 'छैंया छैंया' जैसे गानों में अपने डांस से सभी को अपना दीवाना बनाया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement