For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बेटे से वर्जिनिटी पर सवाल कर ट्रोल हो रहीं मलाइका, शो के दौरान पूछे अजब-गजब प्रश्न: Malaika with Arhaan

04:06 PM Apr 19, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
बेटे से वर्जिनिटी पर सवाल कर ट्रोल हो रहीं मलाइका  शो के दौरान पूछे अजब गजब प्रश्न  malaika with arhaan
Malaika Arora with Arhaan Khan
Advertisement

Malaika with Arhaan: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की आजकल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं नेटिजन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान द्वारा होस्ट किये जा रहे शो 'डंब बिरयानी' में बतौर गेस्ट के रूप में नजर आईं थीं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे और 'डंब बिरयानी' शो के होस्ट अरहान खान से ऐसे प्रश्न किये, जिसे सुनकर नेटिजन्स भड़क गए और मलाइका अरोड़ा को जमकर खरी-खोटी सुना दी। आपको बता दें कि अरहान खान बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और इनके पूर्व पति अरबाज खान के बेटे हैं।

Also read : मलाइका अरोड़ा की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

22 वर्षीय बेटे से पूछे वर्जिनिटी पर सवाल

यूट्यूब पर प्रसारित शो 'डंब बिरयानी' में बतौर गेस्ट आई मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे से एक गेम के दौरान प्रश्न किया 'अरहान खान ने अपनी वर्जिनिटी किस उम्र में खोई।' इस प्रश्न को सुनकर मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान चौंक गए और उन्होंने इस प्रश्न का जवाब देना सही नहीं समझा। और खेल के नियम के मुताबिक अरहान खान ने हरी मिर्च खाई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटे से एक और ऐसा प्रश्न किया जो माँ-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देता है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शो में आगे अपने बेटे से प्रश्न पूछा कि "उनके शरीर की गिनती कितनी है, अर्थात उन्होंने अब तक कुल कितनी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाये हैं।' मलाइका ने अपने बेटे से यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ नंबर बता चाहिए, नाम वो छिपा सकते हैं। इस प्रश्न को सुनकर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान फिर से चौंक गये। अरहान खान ने इस प्रश्न का जवाब देना सही नहीं समझा और आगे उन्होंने मलाइका से सोशल मीडिया संबंधी प्रश्न करने लगे।

Advertisement

दूसरी शादी को लेकर बेटे ने किया प्रश्न

गेम खेलने के दौरान जब अरहान खान से उनकी माँ और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका ने गलत सवाल किया तो इसके जवाब में अरहान खान ने भी माँ से कुछ ऐसा प्रश्न किया जो दर्शकों को पसंद नहीं आया। अरहान खान ने अपनी माँ से शो के दौरान पूछा कि 'आपकी दूसरी शादी कब, कहाँ और कैसे होगी, मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी चाहिए।' बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान के इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया और गेम के अनुसार हरी मिर्च खाने का फैसला किया। हालाँकि मलाइका अरोड़ा ने इतना जरूर कहा कि अभी 'वो अकेले बेहद खुश हैं, उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है।'

बिना किसी प्लानिंग के हुए अरहान

यूट्यूब पर प्रसारित शो 'डंब बिरयानी' के दौरान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे और शो के होस्ट अरहान खान को बताया कि 'उनकी किसी बच्चे की प्लानिंग नहीं थी, यह बस हो गया। उन्होंने कभी ये योजना नहीं बनाई कि किस उम्र में कब माँ बनेंगी।'

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement