For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

कचरा नहीं, बहुत काम के हैं आम के छिलके, लंबी है इनके गुणों की लिस्ट: Mango Peel Benefits

09:00 AM Apr 18, 2024 IST | Ankita Sharma
कचरा नहीं  बहुत काम के हैं आम के छिलके  लंबी है इनके गुणों की लिस्ट  mango peel benefits
Mango Peel Benefits
Advertisement

Mango Peel Benefits: आपने कहावत तो सुनी होगी, 'आम के आम, गुठलियों के दाम'। अब गुठलियों का तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन आम के छिलके जरूर अमूल्य हैं। जी हां, मीठे, रसीले आम खाकर जहां आपकी आत्मा और जीभ दोनों तृप्त हो जाती हैं। वहीं इसके छिलके भी कुछ कम गुणकारी नहीं हैं। ये छिलके कई पोषक तत्वों का भंडार हैं। हालांकि अधिकांश लोग आम के छिलकों के गुणों से अनजान हैं और इसलिए इन्हें फेंक देते हैं। लेकिन इस समर सीजन आप ये गलती बिलकुल न करें। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं आम के छिलकों में छिपे गुणों के बारे में।

Mango Peel Benefits
Mango may be considered an enemy of health for people suffering from diabetes. But its peel has anti-diabetic properties.

आम को भले ही डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सेहत का दुश्मन माना जाता है। लेकिन इसके छिलके में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसके छिलके की चाय या डिटॉक्स वाटर पीने से ब्लड शुगर लेवल सुधरता है। शोध बताते हैं कि इन छिलकों के अर्क में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसमें पाए जाने वाले मैंगिफेरिन जैसे तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है।

Advertisement

आम के छिलके ओरल हेल्थ के लिए अच्छे हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही  बायोएक्टिव तत्व भी होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया पनपने से रोकते हैं। आम का छिलका नैचुरल माउथवॉश और माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करता है। इसे चबाने से मुंह से खुशबू आती है। यह दांतों को मजबूत बनाते हैं और मसूड़ों को भी हेल्दी रखते हैं।

आम के छिलकों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम कर सकते हैं। अगर आप गठिया या फिर आंत की सूजन से परेशान हैं तो आम के छिलके आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन छिलकों में टैनिन और फ्लेवोनोइड जैसे तत्व होते हैं, जिनके कारण अगर आप इन छिलकों को घाव पर लगाएंगे तो घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं।

Advertisement

मैंगिफेरिन और बेंजोफेनोने जैसे यौगिक आम के छिलकों को नेचुरल पेस्टीसाइड बनाते हैं। आम के छिलकों के अर्क का उपयोग फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए किया जा सकता है। ये काफी असरदार होता है। ऐसे में आप केमिकल के उपयोग से बच सकते हैं।

गर्मी के मौसम में सूरज की हानिकारक यूवी किरणें हमारी स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आम के छिलके आपके काम आ सकते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स और कैरोटीनॉयड जैसे तत्व होते हैं, जो फोटोप्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर होते हैं। इन छिलकों के अर्क को स्किन पर लगाने से आप यूवी किरणों और सनबर्न से बच सकते हैं।

Advertisement

आमतौर पर आम के जिन छिलकों को सभी कचरा समझ कर फेंक देते हैं। वे शक्तिशाली कैंसर रोधी गुणों से भरे होते हैं। इनमें मैंगिफेरिन तत्व होता है। यह तत्व कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करता है।

आम के छिलकों को उपयोग में लेना बहुत आसान है। आम छीलने के बाद छिलकों को अच्छे से वॉश कर लें। अब आप इन्हें सुखाकर और पीसकर पाउडर बना लें। इसे एयर टाइट डिब्बे में भर लें। और फिर अपनी किसी भी डिश, चटनी या स्मूदी का हिस्सा बना लें। आप इन छिलकों के पाउडर को पानी में डालकर चाय भी बना सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement