For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मैनुअल हैल्पिंगहैंड एप्लाइंसेज़: Helping Hand Appliance

01:30 PM Apr 21, 2024 IST | Reena Yadav
मैनुअल हैल्पिंगहैंड एप्लाइंसेज़  helping hand appliance
Helping Hand Appliance
Advertisement

Helping Hand Appliance: किचन में छोटे-छोटे मैनुअल एप्लाइंसेज़ काफी मददगार होते हैं। ऐसे में इस तरह के एप्लाइंसेज़ आप अपने किचन में शामिल कर सकती हैं।

घर पर हैल्दी जूस तैयार करने के लिए आप फ्लोरावेयर के मैनुअल जूसर भी चुन सकती हैं। इनमें संतरे, गाजर, खीरे, लौकी, वीट ग्रास, पालक और मौसमी आदि सब्जियों व फलों का जूस आसानी से निकाला जा सकता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है और स्टील के ब्लेड दिए हुए हैं। यह इस्तेमाल में भी आसान है। इसके पार्ट्स डिटैचेबल हैं, इसलिए सफाई में भी आसान है। इसकी कीमत 499 रुपये के लगभग है।

किचन मल्टीपर्पस यूज के लिए आप होम पफ का 5 पीस वाला प्रीमियम किचन गैजेट्स सैट भी अपने किचन में शामिल कर सकती हैं। इसमें पीलर, बीटर, शेडर, कटर और आइसक्रीम स्कूपर शामिल है। इनकी फ्रंट बॉडी स्टेनलेस स्टील की बनी हुई है और ऊपर प्लास्टिक का हैंडल है। इनकी सहायता से आप सब्जियों को आसानी से पील, कट और कद्दूकस कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें पिज़्ज़ा कटर और हैंड ब्लैंड भी दिया हुआ है। इसकी कीमत 1,999 रुपये के करीब है।

Advertisement

घर पर कई तरह के इंडियन स्नैक्स बनाने के लिए आप इस तरह का स्नैक्स मेकर जैसा किचन टूल भी अपने किचन में शामिल कर सकती हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के नमकीन, सेव, दालमोठ और मीठे स्नैक्स, बनाने के लिए लगभग 15 ब्लेड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुकीज़ के लिए भी ब्लेड दिया हुआ है, जिससे बाहर जैसे कुकीज़ घर पर ही तैयार किए जा सकते हैं। इसकी बॉडी और जाली, यानी ब्लेड स्टनेलेस स्टील के बने हैं। इसकी कीमत 320 रुपये के लगभग है।

कम समय में बारीक सब्जियों की कटिंग के लिए आप इस तरह का सुप्रीम मॉल हर्ब सिसर मल्टीपर्पज कटिंग नाइफ भी चुन सकती हैं। इसमें कम समय में आसानी से बारीक सब्जियां काटी जा सकती हैैं। इसमें मीट आदि भी कट कर सकते हैं। यह सफाई में और चलाने में भी आसान है। इसकी कीमत 500 रुपये के करीब है।

Advertisement

गाजर का हलवा, कोफ्ता या सैलेड बनाने के लिए सब्जियों को कद्दूकस करने की जरूरत पड़ती है, जिसमें मेहनत भी अधिक लगती है। इसे आसान बनाने के लिए आप ग्रेटर बॉक्स भी चुन सकती हैं। इसमें 5 विभिन्न प्रकार के इंटरचेंज स्टेनलेस स्टील के ब्लेड दिए हुए हैं, जिसमें आवश्यकतानुसार कट और कद्दूकस किया जा सकता है। इसकी कीमत 900 रुपये के करीब है।

Also read: 10 एसेंशियल एप्लांसिस जो आसान बनाएं कुकिंग: Kitchen Appliances

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement