स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

शरीर में खून कम होने के कारण हो सकती है मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स की परेशानी, जानें इस बारे में: Menstrual Clots

मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स, मेंस्ट्रुअल साइकिल का सामान्य पार्ट है और अधिकतर महिलाएं इस प्रॉब्लम का सामना करती हैं। इसका एक कारण खून की कमी हो सकता है। जानिए इसके बारे में।
09:30 AM May 29, 2023 IST | Anu Sharma
Menstrual clots and anemia
Advertisement

Menstrual Clots: मेंस्ट्रुएशन यानी माहवारी या पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसका अनुभव हर महिला करती है। पीरियड की शुरुआत से लेकर मेनोपॉजल तक की उम्र तक, पीरियड्स में फ्लो एक जैसा नहीं रहता। इस दौरान कुछ महिलाएं मेंस्ट्रुअल ब्लड क्लॉट्स का अनुभव भी कर सकती हैं। लेकिन, जब इसका अनुभव हो तो उसी समय मेडिकल हेल्प लेने की सलाह दी जाती है।मेंस्ट्रुअल ब्लड क्लॉट्स के कारणों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसा भी माना जाता है कि शरीर में खून के कम होने के कारण मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स की परेशानी हो सकती है। आइए जानें इस बारे में विस्तार से। सबसे पहले मेंस्ट्रुअल ब्लड क्लॉट्स के बारे में थोड़ी जानकारी पा लेते हैं।

Advertisement

किन्हें कहा जाता है मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स?

मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स ब्लड के जमा हुए थक्के होते हैं, जो जेल की तरह दिखते हैं। ये लम्पस टिश्यूज और ब्लड बाय प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं, जिन्हें मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान गर्भाशय से बाहर निकाला जाता है। कम या लगातार निकलने वाले ब्लड क्लॉट्स सामान्य हो सकते हैं और इन्हें लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर आपको लंबे समय तक बड़े ब्लड क्लॉट्स की समस्या हो, तो यह किसी अंडरलाइंग कंडिशन के कारण भी हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें। पीरियड्स के दौरान आखिर क्यों होता है आपकी ब्रेस्ट में दर्द? जाने कारण: Breast Pain and Period

Advertisement

Menstrual clots

क्या शरीर में खून कम होने के कारण हो सकती है मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स की परेशानी

कुछ फिजिकल और हार्मोनल फैक्टर्स मासिक धर्म साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं और हैवी फ्लो का कारण बन सकते हैं। असामान्य मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स के अन्य कारणों में गर्भपात, एंडोमेट्रियोसिस, एनीमिया, विटामिन और मिनरल की कमी, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आदि शामिल हैं। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी भी मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स का एक कारण हो सकता है। खून की कमी से ब्लड क्लॉट्स में बदल सकता हैं। जिससे मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स बन सकते हैं। यानी, शरीर में खून कम होने के कारण मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स की परेशानी हो सकती है। अब जानिए कि मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स की समस्या को कैसे मैनेज किया जा सकता है?

Advertisement

मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स को कैसे मैनेज करें?

मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स आपकी कई समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे क्रेम्पिंग और थकावट की समस्या बढ़ सकती है। इस परेशानी को इस तरह से मैनेज किया जा सकता है:

Management of menstrual clots

मेंस्ट्रुअल क्लॉट्स, मेंस्ट्रुअल साइकिल का सामान्य पार्ट है और अधिकतर महिलाएं इस प्रॉब्लम का सामना करती हैं। हालांकि, इन्हें सामान्य माना जाता है। लेकिन, अगर यह समस्या बार-बार हो और क्लॉट्स सामान्य से अधिक बड़े हों, तो इनके कई कारण हो सकते हैं जिनमें शरीर में खून की कमी भी एक है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Tags :
grehlakshmiMenstrualMenstrual Problemsperiods
Advertisement
Next Article