स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

मोहिनी एकादशी व्रत से पापों का होता है नाश, जानिए सुबह मुहूर्त और महत्त्व: Mohini Ekadashi 2023

02:31 PM Apr 24, 2023 IST | Pinki
Advertisement

Mohini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्त्व है। सभी एकादशियों में मोहिनी एकादशी को सबसे पावन और फलदायी माना गया है। बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी पर विधि-विधान के साथ सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर मनुष्य कई जन्मों के पाप से मुक्त हो जाता है और उसे मरने पर मोक्ष प्राप्त होता है। इस साल 2023 में 1 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत अथवा पूजन किया जाएगा।

Advertisement

मोहिनी एकादशी का महत्त्व?

मोहिनी एकादशी को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत कलश वापस लाने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। भगवान विष्णु मोहिनी रूप में असुरों को फंसाकर अमृत कलश वापस लेकर आ गए थे और उन्होंने देवताओं को अमृत पान कराया था। इसलिए मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। प्रत्येक वर्ष मोहिनी एकादशी पर भवगान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त हो जाता है।

Advertisement

कब है मोहिनी एकादशी?

इस साल सोमवार, 1 मई को सुबह 9:00 बजे से 10 बजकर 39 मिनट तक शुभ-उत्तम मुहूर्त रहेगा। इसलिए इस अवधि में की गयी पूजा-अर्चना का फल लाभदायक रहेगा। इस सुबह समय में पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। पारण समय 2 मई, मंगलवार सुबह 05:40 से सुबह 8:19। पारण के दिन द्वादशी समाप्ति मुहूर्त रात्रि 11 :17 बजे।

Advertisement

मोहिनी एकादशीकी पूजा-विधि

Advertisement
Tags :
DharmagrehlakshmiMohini EkadashiMohini Ekadashi 2023
Advertisement
Next Article