गर्मियों में खरबूजे की मदद से बनाएं ये 3 अमेजिंग ड्रिंक्स: Muskmelon Drink
Muskmelon: जब गर्मियों का मौसम आता है तो हम सभी के खान-पान में काफी बदलाव आ जाता है। इस मौसम में अधिकतर लोग तरबूज व खरबूजे जैसे फलों का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं। हालांकि, ये फल खाने में बहुत अधिक मीठे होते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग हर दिन इस तरह के फल नहीं खाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने टेस्ट बड को एक नया टेस्ट देना चाहते हैं तो ऐसे में खरबूजे की मदद से कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स तैयार करें।
खरबूजा खाने में जितना टेस्टी होता है, यह उतना ही वर्सेटाइल फल भी है। इसकी मदद से कई अन्य रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं। इतना ही नहीं, खरबूजे से एक या दो नहीं, बल्कि कई अलग-अलग ड्रिंक्स को तैयार किया जा सकता है, जिसे आप किसी पार्टी या गेट टू गेदर में भी सर्व कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खरबूजे की मदद से बनने वाली कुछ सुपर डिलिशियस ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-
Muskmelon Drink: 1) खरबूजे से बनाएं स्मूदी

खरबूजे की स्मूदी पीने में काफी टेस्टी होती है। इसे बनाने के लिए आपको खरबूजे के स्लाइस के अलावा, दही, शहद या चीनी और बर्फ की आवश्यकता होगी। स्मूदी को तैयार करने के लिए ब्लेंडर में खरबूजे के टुकड़ों के साथ दही और चीनी को डालकर ब्लेंड किया जाता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ी बर्फ भी क्रश करके डाल सकते हैं। इसका टेक्सचर काफी क्रीमी होता है और खरबूजे के कारण यह काफी मीठा लगता है। साथ ही, गर्म मौसम में यह आपकी बॉडी को एक कूलिंग इफेक्ट प्रदान करता है। जब आप जल्दी में कुछ टेस्टी पीना चाहें तो खरबूजे से स्मूदी बनाएं और उसका सेवन करें।
2) खरबूजे से बनाएं लेमोनेड

यह एक ऐसी रेसिपी है, जिसे आप हाउस पार्टी या गेट टू गेदर में भी सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए, हर कोई आपसे इसकी रेसिपी अवश्य पूछेगा। यह एक बेहद ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसे खरबूजे के रस, नींबू के रस और स्वीटनर की मदद से तैयार किया जाता है। इसे ठंडा ही सर्व करें। खरबूजे के रस से बना यह लेमोनेड मीठा और हल्का टैंगी टेस्ट देता है, जिसके कारण यह ड्रिंक पीने में काफी अच्छी लगती है।
3) खरबूजे से बनाएं आइस्ड टी

कुछ लोगों को चाय पीना काफी अच्छा लगता है, लेकिन इस गर्मी आप एक नए अंदाज में चाय की चुस्कियां लें। खरबूजे से बनने वाली आइस टी एक बेहद ही रिफ्रेशिंग टी है, जिसे आप खरबूजे के रस के साथ अपनी पसंदीदा चाय और नींबू के रस व स्वीटनर के साथ मिक्स करके बना सकते हैं। यह आइस टी गर्मियों में आपको ठंडक प्रदान करती है। जबकि खरबूजे का रस चाय में एक स्वीट और फ्रूटी फ्लेवर एड करता है। अगर आप अपनी रेग्युलर आइस टी को एक ट्विस्ट के साथ पीना चाहते हैं तो एक बार खरबूजे की मदद से आइस टी अवश्य बनाएं।