For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नवंबर में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज़ और फिल्में: November OTT Release 2023

09:00 AM Oct 26, 2023 IST | Swati Kumari
नवंबर में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज़ और फिल्में  november ott release 2023
November OTT Release 2023
Advertisement

November OTT Release 2023: नवंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ कई वेब सीरीज़ और फिल्में भी रिलीज़ होगी। जिसका दर्शक काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस नवंबर महीने में दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज़ देखने का मौका मिलने वाला हैं। दरअसल, नवंबर महीने के पहले हफ्ते की शुरूआत से ही ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने आने वाली वेब सीरीज़ और फिल्में कौन सी हैं।

आर्या सीज़न 3

सुष्मिता सेन की फेमस वेब सीरीज़ आर्या का सीज़न 3 आने वाला है, जिसका ट्रेलर अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया है। जिसमें, अभिनेत्री जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। आर्या सीज़न 3 के ट्रेलर को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी अधिक बढ़ गया है और वह तीसरे सीज़न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, आर्या सीज़न 3 आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 3 नवंबर से देख सकते हैं।

जवान

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े थे। अब फैंस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने का काफी इंतजार कर रहे हैं और उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जी हां, शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन यानी 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म जवान स्ट्रीम होगी। जहां, आप इसे देख सकते हैं ।यह शाहरुख के फैंस के लिए बर्थडे ट्रीट से कम नहीं है।

Advertisement

द ग्रेट इंडियन फैमिली

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब  ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नवंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली है। मेकर्स द्वारा अभी इसके रिलीज़ डेट को रिवील नहीं किया गया है। लेकिन, नवंबर के तीसरे हफ्ता में आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

लियो

दक्षिण भारत के लोग साउथ इंडस्ट्री की सभी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। साउथ फिल्म लियो के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन, अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि, सुपरस्टार थलापति विजय की ये फिल्म 22 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम होने वाली हैं। इस फिल्म को लोकेश कनागराज ने डायरेक्ट किया है। इसमें आपकों जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

ए फैमिली अफेयर

November OTT Release 2023
A Family Affair

‘ए फैमली अफेयर’ एक अंग्रेजी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रिचर्ड लाग्रवेनीज़ ने किया है। इस फिल्म में जॉय किंग , ज़ैक एफ्रॉन और लिज़ा कोशी जैसे सुपरस्टार नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 27 नंबर 2023 ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम होने वाली है। इसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement