For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पैसों का पेड़ - दादा दादी की कहानी

12:00 PM Oct 01, 2023 IST | Reena Yadav
पैसों का पेड़   दादा दादी की कहानी
paison ka ped, dada dadi ki kahani
Advertisement

Dada dadi ki kahani : एक गरीब लकड़हारा लकड़ियाँ काटकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे एक साधु बाबा मिले। सर्दियों के दिन थे। साधु बाबा ठंड से ठिठुर रहे थे। लकड़हारे ने कुछ लकड़ियाँ साधु बाबा के पास जला दीं। उन्हें बहुत आराम मिला। खुश होकर उन्होंने लकड़हारे को एक अंगूठी दी। उन्होंने लकड़हारे को बताया कि यदि वह इस अंगूठी को पहनकर मंत्र पढ़ेगा तो उसके सामने पैसों का एक पेड़ उग आएगा। फिर वह जितने चाहे उतने पैसे तोड़ सकता है। उन्होंने लकड़हारे को एक मंत्र भी बताया। पेड़ उगाने के लिए यह मंत्र पढ़ना ज़रूरी था।

लकड़हारे ने साधु बाबा को धन्यवाद दिया और अपने घर आ गया। उसने अपनी पत्नी को अंगूठी दिखाई। वह भी बहुत खुश हुई। अब उन्हें जब भी पैसों की ज़रूरत होती थी, वे दोनों पैसों का पेड़ उगा लेते थे।

एक दिन उनके एक पड़ोसी ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। उसे लालच आ गया। एक रात उसने वह अंगूठी चुरा ली। उसने अंगूठी को पहन लिया और पैसों का पेड़ उगने का इंतज़ार करने लगा। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। उसे पता ही नहीं था कि पेड़ उगाने के लिए मंत्र भी पढ़ना पड़ता है।

Advertisement

उधर लकड़हारा परेशान था। उसने पूरे घर में अँगूठी ढूँढी, लेकिन उसे कहीं भी अँगूठी नहीं मिली। वह परेशान होकर साधु बाबा के पास पहुँचा। साधु बाबा ने अपनी शक्ति से चोर का पता लगा लिया।

अंगूठी उस लालची पड़ोसी के ही पास थी। साधु बाबा ने उससे अंगूठी ले ली। उसे पुलिस ने पकड़ लिया और कड़ी सज़ा दी।

Advertisement

इसीलिए कहते हैं कि चोरी करना बुरी बात है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement