For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी

12:39 PM Jan 24, 2024 IST | Reena Yadav
top 30 dada dadi ki kahani in hindi   30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
Dada Dadi Ki Kahani
Advertisement

दादा दादी की कहानी: "शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो हमें दादा-दादी (Dada Dadi Ki Kahani) के आधारित अनगिनत उपदेशों और महत्वपूर्ण सिखों से रूपांतरित करती हैं। हर कहानी अद्वितीय रूप से जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूने वाली है और हमें दादा-दादी के संबंधों, परंपराओं, और संस्कृति से मिली शिक्षाओं को समझाने का अवसर प्रदान करती है। ये कहानियाँ हमें परिवार और समाज के मूल्यों को समझाने के साथ-साथ नई सोच और उत्तराधिकारिता की दिशा में प्रेरित करती हैं। इस संग्रह के माध्यम से, हम दादा-दादी की अमृतवाणी से जुड़कर उनके साथ बिताए गए समय को याद करते हैं और उनके अनमोल अनुभवों से सीख प्राप्त करते हैं।"

1. दादा दादी की कहानी : दूरदर्शी सुमन 

2. दादा दादी की कहानी : गीत-परी

Advertisement

3. दादा दादी की कहानी : टेढ़े मुँह की मछली

4. दादा दादी की कहानी : सादा पेड़

Advertisement

5. दादा दादी की कहानी : समुद्र की बूंदें

6.दादा दादी की कहानी : पौष्टिक भोजन

Advertisement

7.दादा दादी की कहानी : पक्के दोस्त 

8. दादा दादी की कहानी : गुलाब के फूल का बेटा 

9. दादा दादी की कहानी : स्वर्ग में अमीर-गरीब

10. दादा दादी की कहानी : गढ़ा हुआ खज़ाना

11. दादा दादी की कहानी : कंजूस महिला

12. दादा दादी की कहानी : बंदर का जिगर

13. दादा दादी की कहानी : हाँ या ना

14. दादा दादी की कहानी : डरपोक खरगोश

15. दादा दादी की कहानी : पाँच हिस्से

16. दादा दादी की कहानी : सनी और तनु

17. दादा दादी की कहानी : काम करने की इच्छा

18. दादा दादी की कहानी : बचपन की यादें 

19. दादा दादी की कहानी : कुत्तों की भाषा

20. दादा दादी की कहानी : काठ की बछिया

21. दादा दादी की कहानी : ऋतु और रोहन

22.दादा दादी की कहानी : पुरानी आदत

23. दादा दादी की कहानी : किसान की बेटी

24.दादा दादी की कहानी : कोल्डड्रिंक का तालाब

25. दादा दादी की कहानी : मूल्यवान वस्तु

26. दादा दादी की कहानी : अंगूर खट्टे हैं 

27. दादा दादी की कहानी : झूठ

28. दादा दादी की कहानी : गिद्ध के उपहार

29. दादा दादी की कहानी : आदित्य

30. दादा दादी की कहानी : बिल्ली की छींक

Durdarshi suman dada dadi ki kahani
Durdarshi suman dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर कपड़े थे। लेकिन उसका मन किसी भी कपड़े से बहुत जल्दी भर जाता था। दो-चार बार पहनकर ही वह अपने सुंदर-सुंदर कपड़े भी फेंक देती थी। उसको किसी भी चीज़ की कीमत का अहसास नहीं था। खाना भी वह आधा खाती थी और आधा मेज़ पर ही छोड़ देती थी।

उसके घर में एक नौकरानी थी-सुमन। सुमन एक बहुत ही समझदार लड़की थी। वह पूरा दिन प्रिया का सामान सम्हालकर रखती रहती थी। Read more...

Geet pari dada dadi ki kahani
Geet pari dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : बहुत पुरानी बात है। एक थी गीत-परी। उसे बहुत-बहुत-बहुत सारे गीत आते थे। उसके गीत बहुत मीठे और सुरीले होते थे।

एक रात उसने सभी पक्षियों को नदी के किनारे बुलाया। उसने पक्षियों से कहा, 'रात को ठीक बारह बजे आप सभी मेरे पास आ जाइए। मैं आपको सुबह होने तक बहुत से गीत सुनाऊँगी।' Read more..

tedhe munh kee machhalee dada dadi ki kahani
tedhe munh kee machhalee dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : सोल एक मछली होती है, जिसका मुँह थोड़ा टेढ़ा होता है। उसका मुँह ऐसा कैसे हुआ, उसकी भी एक कहानी है।

बहुत पुरानी बात है, एक समुद्र में सोल मछली के साथ और भी बहुत सारी मछलियाँ रहती थीं। उनमें हमेशा इस बात पर लड़ाई होती थी कि कौन-सी मछली सबसे तेज़ तैरती है। Read more...

saada ped dada dadi ki kahani
saada ped dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : दो दोस्त, रवि और राजीव स्कूल से घर जा रहे थे। धूप बहुत तेज़ थी और गर्मी के दिन थे। दोनों को भूख भी लगी थी और प्यास भी। उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे एक मैदान था। उस मैदान में एक बड़ा और घना पेड़ लगा हुआ था।

वे दोनों जाकर उसकी छाया में बैठ गए। उन्होंने अपना-अपना बस्ता उतारकर नीचे रखा। आज उनकी परीक्षा थी। Read more..

samudr kee boonden dada dadi ki kahani
samudr kee boonden dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक बुद्धिमान चरवाहा था। चरवाहा वह होता है जो गाय-भैंसों, भेड़-बकरियों को चराने ले जाता है और शाम को वापस ले आता है। उस चरवाहे का नाम था यश। यश की बुद्धिमानी की चर्चा राजा तक पहुँची। राजा ने उसे अपने दरबार में बुलाया और कहा, 'हम तुम्हारी बुद्धिमानी की परीक्षा लेना चाहते हैं। तुम हमारे तीन प्रश्नों का उत्तर दो। यदि हमें लगा कि तुम्हारे उत्तर ठीक हैं तो तुम्हें पुरस्कार दिया जाएगा।' Read more...

paushtik bhojan dada dadi ki kahani
paushtik bhojan
dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक गधे को अपनी आवाज़ बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। वह हमेशा सोचा करता था-

'काश मैं भी मीठी बोली में बोल सकता। काश मैं भी गाना गा सकता।' Read more...

pakke dost dada dadi ki kahani
pakke dost dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक शेर और एक चूहा दोस्त थे। दोनों के घर पास-पास थे। एक दिन शेर को एक शिकार मिला। उसने चूहे को आवाज़ लगाई, 'आओ दोस्त, मेरे साथ खाना खा लो।''तुम्हें जो खाना है खाओ, मुझे इससे ज़्यादा ज़रूरी काम करने हैं।' बाहर से आवाज़ आई।

शेर को बड़ा बुरा लगा। Read more...

gulaab ke phool ka beta dada dadi ki kahani
gulaab ke phool ka beta dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक दुष्ट जादूगरनी थी। उसके घर के सामने एक बड़ा-सा बाग था। बाग में बहुत सारे फूल लगे हुए थे।

एक महिला उस घर के आगे से होकर जा रही थी। उसने सुंदर गुलाब देखे। उसने सोचा कि मंदिर में चढ़ाने के लिए एक फूल तोड़ लिया जाय। Read more...

svarg mein ameer-gareeb dada dadi ki kahani
svarg mein ameer-gareeb dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : मैंने कुछ समय पहले एक कहानी तुम्हें सुनाई थी, जिसका नाम था-'स्वर्ग के स्टूल'। तुम्हें याद होगा, मैंने बताया था कि 'स्वर्ग' और 'नर्क' क्या हैं। तो एक और कहानी सुनो, स्वर्ग के लोगों के बारे में। Read more...

gadha hua khazaana dada dadi ki kahani
gadha hua khazaana dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। तभी उसने एक बौने को एक जगह पर मिट्टी खोदते हुए देखा। उसने बौने से पूछा, 'यहाँ मिट्टी क्यों खोद रहे हो?'बौना बहुत ही चालाक था। उसने वहाँ एक घड़े में कुछ पत्थर भरकर दबा दिए थे। Read more...

kanjoos mahila dada dadi ki kahani
kanjoos mahila dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक बार ईश्वर अपना वेश बदलकर संसार के भ्रमण पर निकले। वे देखना चाहते थे कि संसार में कहाँ क्या चल रहा है। उन्होंने एक घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर एक महिला रोटियाँ बना रही थी। Read more...

bandar ka jigar dada dadi ki kahani
bandar ka jigar dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक नदी में एक मगरमच्छ रहता था। नदी के किनारे पर केले का एक पेड़ था। मगरमच्छ हमेशा केलों की ओर ललचाकर देखता था, लेकिन वह तो पेड़ पर चढ़कर केले तोड़ नहीं सकता था, इसलिए बेचारा कुछ कर नहीं पाता था। Read more...

haan ya na dada dadi ki kahani
haan ya na dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक लड़की शबनम अपने पति के साथ एक गाँव में रहती थी। शबनम हमेशा थोड़ी घबराई-सी और भ्रमित-सी रहती थी। उसके लिए सही शब्द है-कन्फ्यूज्ड, एकदम 'कन्फ्यूज्ड' रहती थी वह। Read more...

darpok khargosh dada dadi ki kahani
darpok khargosh dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : तुम जानते होगे कि ख़रगोश बड़े ही डरपोक होते हैं। एक ख़रगोश को अपनी डरने की आदत बहुत बुरी लगती थी। वह सोचा करता था-'हे भगवान, आपने मुझे इतना डरपोक क्यों बनाया। ज़रा-सी आवाज़ हुई कि मैं डर जाता हूँ। Read more...

paanch hisse dada dadi ki kahani
paanch hisse dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : रूस नाम का एक बहुत बड़ा देश है। वहाँ एक किसान रहता था। एक दिन वह अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी उसने देखा कि उसके राज्य के महाराज उसके खेत में आए। महाराज खड़े होकर देखने लगे कि वह कैसे ज़मीन में हल चला रहा है। फिर उन्होंने पूछा, 'इतनी मेहनत के बाद महीने भर में कितना कमा लेते हो?' Read more...

Sunny aur Tanu dada dadi ki kahani
Sunny aur Tanu dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : सनी सात वर्ष का एक छोटा लड़का था। उसकी परीक्षाएँ आनेवाली थीं। इसीलिए मम्मी दिनभर कहती रहती थीं-'सनी बेटा, थोड़ा पढ़ लो।' सनी को भूगोल पढ़ना ज्यादा अच्छा नहीं लगता था। किसी देश में कितने राज्य हैं, कितने शहर हैं और कितने लोग रहते हैं यह जानकर उसे क्या फायदा होनेवाला है, Read more...

kaam karane kee ichchha dada dadi ki kahani
kaam karane kee ichchha dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक बहुत अमीर व्यक्ति था। उसका नाम था मुकुल। मुकुल का अभी तक विवाह नहीं हुआ था। उसके माता-पिता उसके लिए उचित कन्या की तलाश में थे। वे मुकुल के लिए एक ऐसी पत्नी चाहते थे, जो सुंदर हो, स्वभाव की अच्छी हो और घर का काम-काज भी अच्छी तरह जानती हो। Read more...

bachapan kee yaaden dada dadi ki kahani
bachapan kee yaaden dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक शहर की एक गली में एक पुराना मकान था। उसमें एक बूढ़ा व्यक्ति रहता था। उसका न कोई रिश्तेदार था न कोई दोस्त। वह हमेशा अकेला रहता था।

इस पुराने मकान के ठीक सामने एक छोटा-सा घर था। उस घर में एक छोटा बच्चा रोहित, अपने माता-पिता के साथ रहता था। Read more...

kutton kee bhaasha dada dadi ki kahani
kutton kee bhaasha dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक अमीर व्यक्ति का एक बेटा था-सोहन। उसने सोहन को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा। वह चाहता था कि सोहन पढ़-लिखकर एक योग्य युवक बन जाए। जब सोहन जा रहा था तो उसके पिता ने उससे कहा, 'बेटा विदेश जा रहे हो। ख़र्चे की चिंता मत करना और जितनी हो सके उतनी भाषाएँ सीखने की कोशिश करना।' Read more...

kaath kee bachhiya dada dadi ki kahani
kaath kee bachhiya dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक गाँव में एक गरीब बढ़ई रहता था। बढ़ई वह होता है, जो लकड़ी का काम करता है। यह बढ़ई भी लकड़ी की मेजें, कुर्सियाँ, अलमारियाँ सब बनाया करता था। उसके मन में बहुत इच्छा थी कि उसके पास एक दूध देने वाली गाय हो। लेकिन उसके पास गाय खरीदने के लिए पैसे ही नहीं थे। Read more...

Ritu aur Rohan dada dadi ki kahani
Ritu aur Rohan dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : ऋतु एक छोटी सी बच्ची थी। एक दिन वह अपने भाई रोहन के साथ बगीचे में खेल रही थी। तभी एक दुष्ट जादूगरनी ने उन्हें देखा। वह उन्हें उठाकर ले गई। जादूगरनी ने दोनों को एक घर में बंद कर दिया। कई दिनों तक दोनों वहाँ बंद रहे। उनके मम्मी-पापा परेशान थे कि बच्चे आख़िर गए कहाँ। Read more...

purani aadat dada dadi ki kahani
purani aadat dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक मछुआरा था-राजू। उसे बाँसुरी बजाना बहुत अच्छा लगता था। जब वह बाँसुरी बजाता था तो आस-पास के लोग उसे घेर कर खड़े हो जाते थे और ध्यान से उसका मीठा संगीत सुनते थे। उसने सोचा कि जब सभी को उसका संगीत इतना पसंद है तो मछलियों को भी उसकी बाँसुरी की आवाज़ पसंद आएगी। Read more...

kisaan kee betee dada dadi ki kahani
kisaan kee betee dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक बहुत गरीब किसान था। वह अपनी बेटी के साथ एक छोटी सी झोंपड़ी में रहता था। उसके पास खेती करने के लिए इतनी कम ज़मीन थी कि उसकी फसल को बेचकर उसे बिल्कुल थोड़े से रुपए मिलते थे। Read more...

 Cold drink ka taalaab dada dadi ki kahani
Cold drink ka taalaab dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक बहादुर योद्धा था। उसका नाम था-शांतनु। एक दिन वह जंगल के रास्ते कहीं जा रहा था। उसने देखा कि सुनसान जंगल में एक मकान था। उसे लगा कि उस मकान से किसी लड़की के रोने की आवाज़ आ रही है। उसने अंदर झाँककर देखा। अंदर एक सुंदर राजकुमारी एक कोने में बैठकर रो रही थी। Read more...

 moolyavaan vastu dada dadi ki kahani
moolyavaan vastu dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक राजा अपनी रानी के साथ महल में रहते थे। दोनों आपस में बहुत प्रेम करते थे। राजा का नाम था मयंक और रानी का नाम था गार्गी।

अचानक राजा मयंक को न जाने क्या हुआ, उनका रानी गार्गी से मन भर गया। हुआ यह कि एक दिन उनके दरबार में एक ज्योतिषी आए। Read more...

 angoor khatte hain dada dadi ki kahani
angoor khatte hain dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक लोमड़ी को बहुत जोर से भूख लगी थी। वह खाने के लिए कुछ ढूँढ़ रही थी। तभी उसने अंगूर का एक खेत देखा। अंगूर की एक बेल बाहर तक फैली हुई थी। उस पर मोटे-मोटे अंगूरों के गुच्छे लटके हुए थे। Read more...

jhooth dada dadi ki kahani
jhooth dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : बाजार में खूब भीड़ थी। किसान, दुकानदार, व्यापारी, सब थे। ढेर सारी बैलगाड़ियाँ, घोड़ागाड़ियाँ, ऊँट गाड़ियाँ, सब थीं वहाँ, राजा भी वहाँ आने वाले थे।

अस्तबल में एक घोड़े के छोटे से बच्चे ने जन्म लिया था। घोड़े का बच्चा उठकर चलने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने चलना सीखा, अस्तबल के बाहर भागा। Read more...

giddh ke upahaar dada dadi ki kahani
giddh ke upahaar dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक राजा शिकार करने निकले। उन्होंने एक गिद्ध को देखा। यह एक विशाल गिद्ध था और उसके पंख तो इतने लंबे थे कि उनकी छाया में कई लोग खड़े हो सकते थे।

राजा ने अपनी बंदूक गिद्ध की ओर करके निशाना साधा। तभी गिद्ध बोला, 'हे राजा, मुझे मत मारो। मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचाऊँगा। Read more...

Aditya dada dadi ki kahani
Aditya dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक चित्रकार युवक आदित्य समुद्र के किनारे पर बैठकर चित्र बना रहा था। तभी समुद्र के अंदर से बारह जलपरियाँ बाहर आईं। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि आदित्य भी वहाँ बैठा है। वे सुंदर युवतियों में बदल गईं और तट पर खेलने लगीं। Read more...

billee kee chheenk dada dadi ki kahani
billee kee chheenk dada dadi ki kahani

Dada dadi ki kahani : एक काली बिल्ली एक दिन आटे के गोदाम में घुस गई। वहाँ पर बहुत से चूहे रहते थे। बिल्ली ने खुश होकर सोचा-

'यह जगह मेरे लिए बढ़िया है। खूब सारा खाना मिलेगा रोज़!' Read more...

Advertisement
Tags :
Advertisement