स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

परिणीति की देसी अदाएं है सबसे अलग, फैशन में देती हैं सबको टक्कर: Parineeti Ethnic Look

11:30 AM May 29, 2023 IST | Vandana Pandey
Parineeti Chopra Ethnic Look
Advertisement

Parineeti Ethnic Look: अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर चर्चाओं में रहने वाली परिणीति फिलहाल पॉलिटिशियन राघव चड्डा से अपनी सगाई को लेकर चर्चाओं में हैं। परिणीति चोपड़ा फिलहाल तो बॉलीवुड से थोड़ा दूर हैं, लेकिन इसके बाद भी फैंस के बीच उनका क्रेज आज भी बना हुआ है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं, साथ ही अपने खूबसूरत फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। परिणीति फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं।

Advertisement

यह भी देखें-जानें रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों का तेल लगाने के फायदे: Foot Massage Benefits

Advertisement

उनके जबरदस्त लुक्स सोशल मीडिया पर तबाही मचाते हैं। उनके लुक्स आपको भी दीवाना बना सकते हैं। परिणीति वेस्टर्न ही नहीं बल्कि एथनिक आउटफिट्स से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Advertisement

अगर आप किसी पार्टी या ट्रेडिशनल फंक्शन में जाने के लिए किसी देसी आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपको एक बार परिणीति के स्टाइलिश वॉडरोब पर एक नजर डालनी चाहिए। आप भी एक्ट्रेस के एथनिक लुक्स से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं परिणीति के लेटेस्ट स्टाइलिश लुक्स।

Advertisement

ब्लैक इंब्रायड्री साड़ी

अपने इस ऑल ब्लैक लुक में परिणीति बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये किलर लुक आपको भी दीवाना बना देगा। इसके साथ उन्होंने नेट का फुल स्लीव टर्टल नेक ब्लाउज कैरी किया है। साथ में उनका बोल्ड मेकअप लुक में चार-चांद लगा रहा है। साथ में परिणीति की सिल्वर ईयरिंग्स सोने पर सुहागा लग रहे हैं। आप भी परिणीति के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।

पिंक साड़ी विद येलो प्लीटेड ब्लाउज

अगर आप रेगुलर साड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो आपको एक्ट्रेस के इस अंदाज को जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां एक्ट्रेस ने पिंक बनारसी साड़ी के साथ येलो प्लीटेड ब्लाउज कैरी किया है। इस तरह का ब्लाउज डिजाइन काफी यूनिक है। गर्ल्स के लिए परिणीति का ये लुक काफी इंस्पायरिंग है। इसके साथ उनकी ये पर्ल ईयरिंग्स कमाल की लग रही हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट लाइनिंग साड़ी

इस तरह की लाइटवेट साड़ी गर्मियों के सीजन के हिसाब से परफेक्ट है। इस तरह की खूबसूरत साड़ी को आप किसी नाइट पार्टी, फेरवेल और किसी ट्रेडिशनल फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। साड़ी का ये डिजाइन आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक प्रिंटेड ब्लाउज कैरी किया है। एक सिंपल पोनी हेयर स्टाइल और ईयरिंग्स लुक को कंप्लीट करने का काम कर रहे हैं।

पिंक प्लीटेड साड़ी विद मैचिंग ब्लाउज

इस प्लेन पिकं प्लीटेड साड़ी में एक्ट्रेस गजब की लग रही हैं। अपने इस शानदार लुक के साथ एक्ट्रेस किसी के भी दिल को छू सकती हैं। परिणीति का स्टाइल स्टेटमेंट सबसे अलग है। इस प्लेन साड़ी को उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग टर्टल नेक टॉप स्टाइल ब्लाउज कैरी किया है। साथ में गोल्ड हसली नेकपीस बहुत ही प्यारा लग रहा है।

शिमरी ब्लू साड़ी

इस प्यारी सी शिमरी ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। आजकल शिमरी साड़ी काफी ट्रेंड में है। इसे आप किसी भी पार्टी में कैरी करके कहर ढा सकती हैं। इसके साथ परिणीति ब्लैक कलर का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है, जो लुक के साथ परफेक्ट लग रहा है। इसके साथ लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और सिंपल ईयरिंग्स पेयर की हैं।

Tags :
Celebrity Ethnic LookgrehlakshmiParineeti ChopraParineeti Looks
Advertisement
Next Article