For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस सितारे को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े, पैपराजी ने किया स्पॉट: Pooja Hegde Dating News

09:19 AM Apr 03, 2024 IST | Richa Mishra Tiwari
इस सितारे को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े  पैपराजी ने किया स्पॉट  pooja hegde dating news
Pooja Hegde Dating News
Advertisement

Pooja Hegde Dating News: पूजा हेगड़े का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में शामिल है। साउथ इंडस्ट्री में अपना जादू बिखेरने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में आकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। साल 2014 में उन्होंने रितिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखरी बार उन्हें किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। फिलहाल वह फिल्म देवा के लिए शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस इन दिनों किसे डेट कर रही हैं।

Also read : ट्रेंड में हैं पूजा हेगड़े के ये बैक ब्लाउज़ डिज़ाइन: Pooja Back Blouse

रोहन मेहरा को कर रहीं डेट

अपनी फिल्मों के अलावा पूजा को इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ के चलते सुर्खियों में देखा जा रहा है। हाल ही में वह एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के साथ नजर आई थी। व्हाइट टॉप और ग्रे पेंट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर के शूज पहने थे। वैसे तो पूजा अपनी पर्सनल लाइफ को छुपा कर रखना पसंद करती हैं। लेकिन अब पैपराजी को उनकी डेटिंग की खबर मिल चुकी है। जब उन्होंने सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में काम किया था तब दोनों के बीच डेटिंग की अफवाह भी सामने आई थी। हालांकि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था पर यह महज एक अफवाह थी।

Advertisement

रोहन भी हैं एक्टर

रोहन मेहरा की बात करें तो साल 2018 में उन्होंने फिल्म बाजार से अपने करियर की शुरुआत की थी। सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे और उनके साथ राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह को भी देखा गया था। रोहन को बाजीराव मस्तानी में सहायक निदेशक के रूप में काम करते हुए भी देखा गया था।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

पूजा हेगड़े की बात करें तो आखरी बार उन्हें सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। 2023 में रिलीज हुई की एक्शन कॉमेडी फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पाई थी कितना इसे दिखाना था। जल्द ही पूजा की जोड़ी शाहिद के साथ नजर आएगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement