For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अजवाइन का पानी और दलिए के साथ दीपिका रख रही हैं डिलीवरी के बाद कुछ ऐसे अपना ध्यान: Postpartum Exercise by Dipika

03:46 PM Jul 25, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
अजवाइन का पानी और दलिए के साथ दीपिका रख रही हैं डिलीवरी के बाद कुछ ऐसे अपना ध्यान  postpartum exercise by dipika
Postpartum Exercise by Dipika
Advertisement

Postpartum Exercise by Dipika: डिलीवरी के बाद का वो समय होता है जब महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ हाल ही में एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। वो अपनी बहुत सी चीजें व्लॉग के जरिए अपने फैंस के साथ शेअर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद खुद को फिट रखने के लिए वो क्या कर रही हैं।

अजवाइन का पानी

उन्होंने बताया कि वो अजवाइन का पानी रेगुलर पी रही हैं। कहती हैं मुझे अस्पताल में ही यह पानी देना शुरु कर दिया था। इस समय बॉडी को अंदर से हील होने की जरुरत होती है। ऐसे में यह बहुत फायदेमंद है। चूंकि बेबी उनका फीड ले रहा है ऐसे में यह उसके लिए भी अच्छा है। आपको बता दें कि अजवाइन का पानी पीना डिलीवरी के बाद महिलाओं को बहुत फायदा करता है। इससे जॉइंट्स पेन की परेशानी नहीं रहती, वजन कम करने के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। इससे पेट भी साफ रहता है।

लड्डू और दलीया

सभी जानते हैं कि दीपिका अपनी सास की सलाह को बहुत मानती हैं। उन्होंने बताया कि वो रेगुलर दलिया खा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी सास ने इसे खाने की सलाह दी है। वे कहती हैं कि डिलीवरी के बाद इसे खाने से वीकनेस दूर होती है। इसके अलावा वो ड्राई फ्रूट के बने लड्‌डु खा रही हैं जो कि शोएब की खाला और नानी ने मिलकर उनके लिए बनाए थे।

Advertisement

सेहत भरे कदम

दीपिका की सी सेक्शन हुआ है और डॉक्टर ने उन्हें बेल्ट पहनने की सलाह दी थी। वे कहती हैं मुझे अस्पताल में ही बेल्ट दे दी गई थी और बताया था कि आपको खाने और सोने के अलावा हर समय बेल्ट पहनकर रखनी है। ताकि उनका पेट वापिस अपनी शेप में आ पाए। कहने लगीं डॉक्टर ने ही बताया है कि अगर आप बेल्ट नहीं लगाते हैं तो आपका लटका हुआ पेट सही होने में बहुत टाइम लगता है। इसके अलावा उन्होंने आधा घंटे की वॉक घर में ही शुरु कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement