For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

प्रार्थना - दादा दादी की कहानी

12:00 PM Oct 03, 2023 IST | Reena Yadav
प्रार्थना   दादा दादी की कहानी
praarthana,dada dadi ki kahani
Advertisement

Dada dadi ki kahani : एक लोमड़ी एक दिन कुछ बत्तख़ों के बाड़े में घुस गई। उसने झपटकर एक बत्तख़ को पकड़ लिया।

तभी वह बत्तख़ बोली, 'लोमड़ी मौसी, आप बड़ी और ताकतवर हैं। हमें पता है कि अब हम आपसे बच नहीं पाएँगी। लेकिन क्या हमें खाने से पहले आप हमारी एक अंतिम इच्छा पूरी करने देंगी?'

लोमड़ी अपनी तारीफ़ सुनकर बहुत खुश हुई। वह बोली, 'ठीक है, लेकिन तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?'

Advertisement

बत्तख़ ने कहा, 'हम सब मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करना चाहती हैं।'

लोमड़ी ने उन्हें इजाजत दे दी।

Advertisement

तभी एक बत्तख़ ने ऊँची आवाज़ में चिल्लाना शुरू किया, जैसे कि वह पूरी भक्ति के साथ ईश्वर को याद कर रही हो।

जैसे ही वह चुप हुई, दूसरी बत्तख़ ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके चुप होते ही तीसरी चिल्लाने लगी। फिर चौथी, फिर पाँचवीं। इस तरह एक के बाद एक बत्तख चीख-चीखकर गाने लगी।

Advertisement

इन तीखी आवाजों को लोमड़ी सहन नहीं कर पाई। उसको तेज़ सिरदर्द होने लगा।

आख़िर वह परेशान होकर वहाँ से भाग गई। इस तरह छोटी-छोटी बत्तख़ों ने समझदारी से काम करके अपनी जान बचा ली।

Advertisement
Tags :
Advertisement