For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें: Protein Rich Food

शरीर के विकास और टीश्यूज की टूट-फूट को दूर करने के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जो प्रोटीन से भरपूर हैं।
08:30 PM Sep 10, 2023 IST | Madhu Goel
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें  protein rich food
Protein Rich Food
Advertisement

Protein Rich Food: शरीर के विकास और टीश्यूज की टूट-फूट को दूर करने के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जो प्रोटीन से भरपूर हैं।

चने

प्रति 1/2 कप चने में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। प्राचीन मिस्र के दिनों से ही लोग इसे बड़े चाव से खाते आए हैं। इसे आप सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।

कॉटेज चीज़

प्रोटीन का यह पौष्टिक स्रोत, आधे कप में लगभग 12 ग्राम तक प्रोटीन की पूर्ति करता है। इसे आप किसी भी फ्रूट के साथ अपने नाश्ते का हिस्सा बना सकती हैं।

Advertisement

आल्मंड बटर

इसके 2 बड़े चम्मच में 7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें हार्ट हेल्दी फैट होता है, जिसे आप नाश्ते में एक्सरसाइज से पहले खा सकते हैं। इसे आप खुद भी बना सकते हैं। बादाम में बटर को मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।

मसूर की दाल

इन फलियों का आधा कप आपको 8 ग्राम प्रोटीन देता है। इसका पानी पीना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पकाना भी आसान होता है। इसे आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आप रोजाना इसकी एक मुट्ठी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही ये जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सेलेनियम के भी अच्छे सोर्स हैं।

यह भी देखें-आपकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 5  फूड, हो जाएं सावधान: Foods for Gut Health

Advertisement

क्विनोआ

यह साबुत अनाज हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये प्रति कप लगभग 1/2 ग्राम प्रोटीन पैक करता है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन मुक्त, क्विनोआ को चावल की तरह तैयार करना उतना ही आसान है। इससे आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement