For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पूजा घर में ना करें ये गलतियां: Puja Vastu Tips

06:00 AM Oct 08, 2023 IST | Deepshikha
पूजा घर में ना करें ये गलतियां  puja vastu tips
Puja Ghar Vastu Tips
Advertisement

Puja Vastu Tips: पूजा घर हमारे घर में बहुत ही महत्तवपूर्ण स्थान रखता है। हमारे घर का बहुत ही सेंसेटिव प्लेस होता है पूजा घर। अगर ये सही स्थान या सही तरह से व्यवस्थित ना हो तो हमारे इष्ट नाराज हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का घर में सुख समृद्धि कारक माना जाता है।इसलिए इसका वास्तु के अनुसार होना आवश्यक माना जाता है।

सिर्फ वास्तु सम्मत ही नहीं बल्कि पूजा पाठ के कुछ आवश्यक नियमों का पालन अगर ठीक से ना किया जाय तो घर में में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इसलिए घर में पूजा घर बनवाते समय और पूजा करते समय ये गलतियां भूलकर भी ना करें।

आइए जानते है पूजा घर में कौन सी गलती नहीं करना चाहिए:

Advertisement

पूजा घर की दिशा

Puja Vastu Tips
Puja Vastu Tips-direction

सबसे पहले पूजा घर घर की सही दिशा यानि घर के उत्तर पूर्व दिशा यानि ईशान दिशा में ही होना चाहिए। अगर नहीं तो पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। पूजा घर को कभी भी बेडरूम या सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। ये गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न करता है। पूजा घर कभी भी किचन में भी नहीं होना चाहिए क्यूंकि किचन में मांसाहार,या लहसुन प्याज से बने भोजन तैयार किए जाते हैं। इसलिए किचन में पूजा घर रखने से परहेज करना चाहिए। पूजा घर कभी भी बाथरूम से सटे नहीं होना चाहिए। ये वास्तु दोष ही माना जाता है। इससे परिवार में कलह का वातावरण बनता है।

नियमित पूजा करना

Puja Vastu Tips-puja rule

अगर आपने घर में पूजा घर स्थापित किया है तो नियमित पूजा का नियम बनाएं। ऐसा नहीं कि किसी दिन पूजा किया और किसी दिन नहीं, घर में पूजा घर रखने के बाद रोज धूप, बत्ती और भोग लगाएं,इससे आपके घर पर भगवान की कृपा बनी रहेगी और घर से नेगेटिव एनर्जी भी दूर रहेगी।

Advertisement

पूर्वजों की तस्वीर

Puja Vastu Tips-Photos of purvaj

कुछ लोग अपने पूजा घर में भगवान की फोटो या मूर्ति के साथ अपने पूर्वजों की तस्वीर लगा देते हैं जो वास्तु के अनुसार गलत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। पूजा घर हमेशा उत्तर पूर्व या पूर्व या उत्तर दिशा में होता है। जबकि पूर्वजों का स्थान दक्षिण दिशा है। इसलिए अपने पूर्वजों की तस्वीर पूजा घर में ना रखें बल्कि उसे दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं।

शंख,गोमती चक्र

shankh gomti chakra
shankh gomti chakra

पूजा घर में शंख,और गोमती चक्र रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनती है। इसलिए पूजा घर में शंख और गोमती चक्र रखें। इससे आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आएगी। लेकिन, ध्यान रहे शंख एक ही रखें।

Advertisement

देवी देवताओं की मूर्ति

idols
idols

कुछ लोग एक ही देवी देवता की कई सारी मूर्तियां अपने पूजा घर में रख लेते हैं। जो वास्तु अनुसार गलत हैं। पूजा घर में कोई मूर्ति एक से अधिक ना रखें। घर में दो शिवलिंग,तीन गणेश, तीन दुर्गा मां, या किसी भी भगवान की मूर्ति एक से अधिक ना रखें।

आसन बिछा कर करें पूजा

aasan
aasan

पूजा घर में आप जब भी पूजा करें तो हमेशा आसन बिछा कर ही करें। सीधे सीधे जमीन पर बैठकर पूजा करने से पूजा का फल नहीं मिलता।

पूजा के इन नियमों का पालन करने से आपको पूजा का उचित फल मिलेगा और आपके घर में भी सुख समृद्धि का वास बना रहेगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement