For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

फिल्म बनाने की बात सुन शिल्पा ने राज के चेहरे पर फेंक के दे मारी थी चप्पल: Raj Kundra Biopic

राज कुंद्रा ने हाल ही मुंबई में हुए एक इवेंट में अपना मास्क उतारा और ​अपनी फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर लॉन्च किया। अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय के बारे में मीडिया से खुलकर बात की।
12:19 PM Oct 19, 2023 IST | Ankita Sharma
फिल्म बनाने की बात सुन शिल्पा ने राज के चेहरे पर फेंक के दे मारी थी चप्पल  raj kundra biopic
Raj Kundra Biopic
Advertisement

Raj Kundra Biopic: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिल्म 'यूटी 69' के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। करीब दो साल से फेस मास्क के पीछे अपना चेहरा छिपाकर रखने वाले राज कुंद्रा ने हाल ही मुंबई में हुए एक इवेंट में अपना मास्क उतारा और ​अपनी फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर लॉन्च किया। अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय के बारे में मीडिया से खुलकर बात की। राज की यह फिल्म उनके जेल के अनुभवों पर आधारित है। राज ने बताया कि इस सफर में कैसे शिल्पा शेट्टी ने उनका साथ दिया। मीडिया से बात करते हुए राज कई इमोशनल होकर रो पड़े।

बिना फेस मास्क लगाए नजर आए

आपको बता दें कि साल 2021 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने का गंभीर आरोप लगा था। आरोप के कारण राज करीब तीन महीने तक जेल में रहे। इस दौरान राज के ​पूरे परिवार को जमकर ट्रोल किया गया। जेल से बाहर आने के बाद राज फुल फेस मास्क में ही नजर आते थे। इतना ही नहीं वह मीडिया से बात करने से भी बचते थे। ट्रेलर लॉन्च के बाद गुरुवार को राज पब्लिक में बिना फेस मास्क लगाए नजर आए।

और ऐसा था शिल्पा का रिएक्शन

हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में राज ने बताया कि वह फिल्म को लेकर शिल्पा से बात करने में काफी झिझक रहे थे, लेकिन उन्होंने इसकी हिम्मत जुटा ही ली। मजाकिया लहजे में राज ने बताया कि जब शिल्पा उनसे कुछ फीट की दूरी पर थी, जब उन्होंने हिम्मत जुटाकर उन्हें बताया कि वह एक फिल्म बना रहे हैं। जिसकी स्क्रिप्ट भी उनके पास है। राज ने आगे कहा मैं जवाब का इंतजार कर रहा था कि एक उड़ती हुई चप्पल मेरे मुंह पर लगी। मुझे शिल्पा का यह रिएक्शन कुछ समझ नहीं आया। शायद उसने सोच कि यह करना मेरे लिए काफी मुश्किल होगा।

Advertisement

एक सवाल पूछा और फिर दिया साथ  

इसके बाद राज ने निर्देशक शाहनवाज अली से बात करके शिल्पा को मनाने के लिए कहा। शाहनवाज ने शिल्पा को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई और विश्वास दिलाया कि यह फिल्म किसी भी तरह से सिस्टम के खिलाफ नहीं है। यह एक मानवीय इमोशनल कहानी है। शिल्पा को भी स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने राज का साथ देने का मन बना लिया। बस उन्होंने एक ही बात पूछी,'तू एक्टिंग कर लेगा'। मैंने साफ कहा कि मैं ये अच्छे से कर लूंगा क्योंकि मैं जेल जाकर मेथड एक्टिंग सीखकर आया हूं।

यह है यूटी 69 की कहानी

यूटी 69 राज कुंद्रा के जेल के अनुभवों और मुश्किल समय पर बनी एक फिल्म है। इसमें राज के आर्थर जेल में काटे गए तीन महीनों का संघर्ष है। राज पर पोर्न फिल्म बनाने के आरोप लगे। जिसके तहत उनपर भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement