For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शोबीज से दूर अध्यात्म यात्रा पर निकली रतन राजपूत: Ratan Raajputh News

04:24 PM Mar 24, 2023 IST | Richa Mishra Tiwari
शोबीज से दूर अध्यात्म यात्रा पर निकली रतन राजपूत  ratan raajputh news
Advertisement

Ratan Raajputh News: टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित एक्ट्रेस रतन राजपूत को पिछले काफी समय से बाहर की दुनिया से दूर देखा जा रहा है। तभी वह खेत में किसानी करती नजर आ रहे हैं तो कभी खूबसूरत वादियों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। बिहार से निकली हुई एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल किया। आखरी बार उन्हें संतोषी माता 2 में देखा गया था। फिलहाल वो ब्रेक पर हैं और एक्सप्लोर कर रही हैं।

Ratan Raajputh News: बिहार से हैं रतन

20 अप्रैल 1987 को रतन राजपूत का जन्म बिहार के समस्तीपुर के बाशिमपुर गांव में हुआ था। उनके पिता राज्य सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर थे और अब रिटायर हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई यूपी के मेरठ शहर से की है।

थिएटर से आई एक्टिंग में रुचि

पढ़ाई पूरी करने के बाद रतन दिल्ली में अपनी बहन के पास रहने के लिए चली गई और वहां वो थिएटर से जुड़ी। मैला आंचल और निर्मला जैसे प्ले में काम किया।

Advertisement

एक्ट्रेस में छुपी काबिलियत को देखकर उनके थिएटर गुरु ने उन्हें मुंबई जाकर काम करने की सलाह दी। दिल्ली में रहने के दौरान ही रतन को बड़ा आदमी नामक एक सीरियल में काम करने का मौका भी मिला।

ऐसे शुरू हुआ टेलीविजन करियर

Ratan Raajputh News
Ratan Raajputh News

मुंबई पहुंचने के बाद रतन ने मेहनत करी और उनके हाथ राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी नामक शो लगा जिसमें उन्होंने रुचि का किरदार निभाया था। ये शो खत्म ही होने वाला था कि उससे पहले उन्हें अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो नामक शो में काम करने का मौका मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

बिहार की पृष्ठभूमि पर बनाए गए इस शो में एक्ट्रेस ने लाली नामक लड़की का किरदार निभाया था। जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली और वह टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस बन गई। के बाद उन्होंने रतन का स्वयंवर नामक रियलिटी शो किया और फिर उन्हें धार्मिक शो संतोषी माता में मां संतोषी का किरदार निभाते हुए भी देखा गया।

धार्मिक जगत में हुई लोकप्रिय

संतोषी माता जैसे सीरियल में सफलता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस को पौराणिक कथा पर आधारित सीरियल महाभारत में अंबा का किरदार निभाते हुए भी देखा गया।

Advertisement

किसको वैसे भी अधिकतर भारतीय परिधानों में देखा जाता है और वह अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर बिहार में अपनी संस्कृति पेश करने वाले लोकप्रिय त्योहार छठ में शामिल होती नजर आती हैं।

स्वयंवर से मची कंट्रोवर्सी

2010 में एक्ट्रेस तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने टीवी पर अपना स्वयंवर रचाया था। उनका शो रतन का रिश्ता बहुत लोकप्रिय हुआ था हालांकि इसकी वजह से वह कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार भी हुई थी। उनके इस शो में हिस्सा लेने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी कई सारे नौजवान पहुंचे थे।

उस समय एक्ट्रेस ने अभिनव शर्मा को अपने हमसफर के रूप में चुना था शो के बाद दोनों ने सगाई की थी लेकिन जब एक दूसरे को समझ रहे थे तब इनके बीच कुछ हुआ और इनका रिश्ता खत्म हो गया।

हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार

टीवी के मशहूर शो संतोषी मां में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली रतन राजपूत ने बताया था कि सेट पर उनके साथ शोषण किया गया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि सेट के लाइट मैंने उनका शोषण किया है और यह भी कहा था कि शिकायत के बावजूद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

बाल एक्ट्रेस ने सेट पर जाने से मना कर दिया था फिर लाइटमैन को बाहर कर दिया गया और एक्ट्रेस को यह कहते हुए देखा गया कि ना इस बारे में बात करना चाहती हूं और ना ही चुप रहना चाहती हूं इस तरह की चीजों से निपटने के लिए मैं बहुत मजबूत हूं।

शोबिज से दूर आध्यात्मिक हुई रतन

पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर देखा जा रहा है। उन्हें लॉक डाउन के बाद गांव में अपनी जिंदगी गुजारते और खेतों में काम करते हुए देखा गया था। पिछले कुछ वक्त से उन्हें ब्लॉगिंग से भी दूर देखा जा रहा था लेकिन अब उन्होंने फिर से वापसी कर ली है।

भीड़भाड़ से दूर अब एक्ट्रेस आध्यात्मिक यात्रा पर निकली हैं और रोड ट्रिप कर रही हैं। मुंबई दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद अब उन्हें उत्तराखंड की वादियों में आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। ऋषिकेश की सैर करने के बाद वो केंची धाम पहुंची और इसके बाद ट्रेकिंग कर हिडिंबा धाम और बाबा बरखंडी के आश्रम पहुंची। एक्ट्रेस को इस रोड ट्रिप का आराम से आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। फैंस भी उनकी इस ट्रिप को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement