For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए क्यों बनती है पेट में गैस, ये फू़ड्स खाने से मिलेगी राहत: Foods to Get Rid of Gas

09:00 PM Jul 06, 2023 IST | Abhilasha Saksena
जानिए क्यों बनती है पेट में गैस  ये फू़ड्स खाने से मिलेगी राहत  foods to get rid of gas
Foods to Get Rid of Gas
Advertisement

Foods to Get Rid of Gas: गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के चलते आज पेट में गैस होने की समस्या आम हो गयी है और इसके चलते कई तरह की अन्य समस्याएं जैसे- बदहजमी, एसिडिटी, अपच भी हो सकती हैं। कई बार समस्या बहुत बढ़ जाती है। इसलिए शुरू में ही जब आपको लगे कि आप गैस की समस्या से गुजर रहे हैं तभी इस और ध्यान देना शुरू कर दें अन्यथा आप इस वजह से दूसरी समस्याओं को भी बुलावा दे सकते है। गैस  की समस्या से दूर रहने के लिए सबसे जरूरी है सही खानपान और सही दिनचर्या।

गैस होने के कारण  

पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे  ऐसा भोजन करना जो पचने में कठि‍न हो, ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों व दवाओं के सेवन के कारण भी पेट में गैस सकती है। इसके अलावा गैस बनने के प्रमुख कारण हैं-

अत्यधिक भोजन करना 

Advertisement

कई बार जब स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं तो इसकी वजह से गैस बनने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि जितनी भूख हो उससे कुछ कम ही खाना खाएं इससे आपको कभी भी पेट में भारीपन नहीं लगेगा और गैस की समस्या नहीं होगी।

Get Rid of Gas
Don't eat much

ज्यादा देर तक भूखा रहना  

Advertisement

जिस तरह ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है उसी तरह से ज्यादा देर तक भूखा रहना भी नुकसानदायक है। इससे ना सिर्फ पेट में गैस बनती है बल्कि एसिडिटी से जुडी दूसरी समस्याएं भी  हो सकती हैं। इसलिए किसी भी हालत में ज्यादा देर तक भूखा रहना ठीक नहीं है। सुबह उठकर भी आधा घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें।

Avoid much gap between meals
Avoid much gap between meals

तीखा या चटपटा  

Advertisement

कुछ लोगों को ज्यादा तीखा और चटपटा भोजन करने की आदत होती है लेकिन ज्यादा मिर्च मसालों से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इससे गैस भी ज्यादा बनती है और यह  पचाने में भी मुश्किल होता है।

Spicy food
Spicy food

बेसमय खाना  

गैस की समस्या का एक बड़ा कारण सही समय पर खाना नहीं खाना भी है इसलिए अगर आप भी देर से खाना खाते हैं तो सतर्क हो जाइये रात का खाना 8 से 9 बजे तक डिनर जरूर कर लें।

Dinner time
Dinner time

ज़्यादा पूरी, पराठा खाना  

ज्यादातर लोग नाश्ते में पूरी, पराठा पसंद करते हैं लेकिन पेट में गैस की समस्या से ग्रस्त होने पर रोटी, पराठा या पूड़ी जैसी चीजें खाने से बचें और चावल खाएं। खिचड़ी या फिर दही चावल विशेष विशेष रूप से सहायक है। चावल में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में चावल खाने के बाद गैस बनने या पेट फूलने की समस्या कम होती है। दाल आपको गैस कर सकती है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए दाल-चावल खाने से परहेज करें। पेट में गैस की परेशानी हो, तो ऐसे में हल्का और बिना मसाले का खाना खाएं।

poori
poori

लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना
अगर आप बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, आपकी सिटिंग जॉब है, और खान पान का रूटीन तय नहीं है तो आप जो भी खाते हैं उससे गैस बनना तय है। इसलिए खाने के बाद कम 15 से 20 मिनट टहलना न भूलें। अगर आप घंटों बैठकर काम करते हैं तो भी बीच बीच में चलते रहिये वरना पाचन क्रिया स्लो हो जाती है, जिसकी वजह से ब्लोटिंग की समस्या ज्यादा होती है। गैस बनना, ब्लोटिंग होना, सीने में जलन, एसिड बनने की समस्या लंबे समय तक होने से आगे जाकर कोलन कैंसर का खतरा बना सकता है, या फिर अल्सर की शिकायत हो सकती है।

sitting Position
sitting position

पेट में गैस की समस्या होने पर आमतौर पर यह लक्षण दिखते हैं-  

  • भूख न लगना 
  • बदबूदार सांसें आना और पेट में सूजन रहना 
  • उलटी, बदहज़मी, दस्त होना  
  • पेट फूलना 

अगर आपको गैस की समस्या है तो आप ये उपाय कर सकते हैं-  

  • सुबह-सुबह खाली पेट नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं। 
  • अगर आप नियमित रूप से काली मिर्च का सेवन करते हैं तो पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है। 
  • दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं। 
  • छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है। 
  • दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह-सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर भी पिया जा सकता है। 
  • लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं। 
  • दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्याहीं होने देता। 
  • अगर आप रोज अदरक का टुकड़ा चबाते हैं तो उससे भी पेट की गैस में लाभ होता है। 
  • पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है। 
  • सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से गैस की समस्या में लाभ होगा। 
  • सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या नहीं होती है। 

पेट में ज्यादा गैस बनती है तो ये फूड्स डाइट में शामिल करें

अगर आपको गैस की समस्या है तो आपको अपने आहार में कुछ ख़ास चीज़ें शामिल करनी चाहिए जिनसे गैस नहीं बनती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार के बारे में।

केला  

अगर आपको गैस की परेशानी है तो आप केले का सेवन शुरू कर दें। यह गैस के साथ ही आपको पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं से भी मुक्ति दिलाएगा। केला एक ऐसा फल है जिसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह पेट में गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। केले में फाइबर भी मौजूद होता है, जो एसिडिटी को कंट्रोल करता है। साथ ही यह हमारे शरीर के पीएच लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

Banana
Eat banana to control gas problem

नारियल पानी  

हम अक्सर सुबह उठकर चाय या कॉफ़ी लेते हैं जो गैस की समस्या का सबसे प्रमुख कारण हैं। इनके बजाय नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है। वजह यह है कि नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो गैस को दूर करने में सहायक होता है। नियम से रोज़ सुबह खाली पेट नारियल का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

Coconut water
Coconut water

ठंडादूध  

दूध को एक पौष्टिक आहार माना जाता है। गरम दूध कई छोटी मोटी बीमारियों का इलाज है। लेकिन अगर आपको गैस की परेशानी है, तो गर्म दूध के बजाय ठंडे दूध का सेवन करना सही है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी से राहत पायी  जा सकता है। ठंडा दूध पीने से भूख भी कम लगती है, जिससे ज्यादा गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।

Milk and dairy product
Milk and dairy product

खीरा  

पेट में गैस बनने को रोकने के लिए खीरा आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, खीरा पेट को ठंडा रखने में सक्रिय भूमिका निभाता है। साथ ही इसमें पानी होने की वजह से यह आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी रिफ्लैक्स कम होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी सलाद के प्लेट में सुबह शाम काफी मात्रा में खीरे को शामिल करें।

Cucumber
Cucumber

लहसुन  

गैस की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आपके लिए लहसुन बहुत कारगर साबित होता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। लहसुन इम्युनिटी भी बढ़ाता है।

Garlic
Garlic

सोडा ड्रिंक्स  

कई लोग सोचते हैं कि सोडा ड्रिंक्स से एसिडिटी की समस्या से बच सकते हैं, लेकिन होता इसका उल्टा है। इसलिए अगर ज्यादा गैस बनती है तो मसालेदार और सोडा ड्रिंक्स के सेवन से बचेँ। साथ ही, इस दौरान शराब और धूम्रपान का सेवन से भी बचें। यह सभी चीजें गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं। और अगर आपको ज्यादा गैस हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, डॉक्टर के निर्देशानुसार अपने आहार में तुरंत बदलाव करें।

Soda
Soda

डॉक्टर से लें सलाह

कई लोगों को ज़रा सा कुछ खाने से ही गैस बनने लगती है। पेट में दर्द होता है, उल्टी, मतली, बेचैनी महसूस होती है और शरीर में एसिड रिफ्लक्स भी होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अपने खान-पान का एक चार्ट बना लेना चाहिए और उन चीज़ों से दूर रहना चाहिए जिनके सेवन से गैस की समस्या होती है।

stomachache due to gas
stomachache due to gas

गैस की समस्या में क्या न खाएं 

कटहल

जिन लोगों को गैस की परेशानी होती है उन्हें भूलकर भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। कटहल की प्रकृति बादी होती है। बादी चीजें गैस में खाना जहर समान होता है। इसलिए कटहल का सेवन न करें।

Jackfruit
Jackfruit

अरबी

अरबी का सेवन गैस की समस्या में बहुत हानिकारक होता है। अरबी खाने में तो स्वादिष्ट लगती है, लेकिन अरबी खाने से पेट में गैस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि अरबी में गैस बनाने की प्रकृति होती है। साथ ही इसमें बादी भी बहुत ज्यादा होती है।

Yam
Yam

राजमा

अगर आपको गैस बनने की समस्या है तो भूलकर भी राजमा नहीं खाएं क्योंकि इसमें गैस बनाने की प्रकृति होती है जिसके चलते, गैस की समस्या वाले व्यक्ति को और भी ज्यादा परेशानी होने लगती है।

Kidney beans
Kidney beans

चाय और कॉफी

चाय और कॉफी के ज्यादा सेवन से किसी भी इंसान को गैस की समस्या हो सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है जिसके सेवन से गैस बनना शुरू हो जाती है। अगर आपको चाय या कॉफ़ी पीने की आदत है तो हर दिन एक बार ही इसका सेवन करें। इसकी जगह ग्रीन टी, हर्बल टी ले सकते हैं।

Tea and coffee cause gas
Tea and coffee cause gas

मूली और प्याज

गैस की समस्या में मूली और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में मूली और प्याज का सेवन नहीं करें इससे किसी भी नार्मल व्यक्ति को भी परेशानी हो सकती है।

FAQ | क्या आप जानते हैं

कौन सी सब्ज़ी खाने से गैस बनती है? 

गोभी, ब्रोकोली और मूली खाने से गैस बनती है।

पेट में गैस बनने पर तुरंत क्या खाना चाहिए?

पेट में गैस से तुरंत निजात के लिए नींबू पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से तुरंत गैस से निजात मिलती है।

कौन सी दाल खाने से गैस बनती है? 

चने की दाल, उरद की दाल और काले चने की दाल खाने से गैस बनती है ।

कौन सा फल खाने से गैस नहीं बनती? 

केला खाने से गैस नहीं बनती है। इसलिए अगर आपको गैस की परेशानी है तो आप नियमित रूप से केले का सेवन शुरू कर दें।

क्या चाय पीने से गैस बनती है? 

जी हाँ, दूध की चाय पीने से गैस बनती है।

दूध पीने से पेट में गैस क्यों बनती है? 

जिन लोगों को दूध में उपस्थित लेक्टोज़ से एलर्जी है अगर वो दूध पीते हैं तो उन्हें गैस की समस्या हो सकती है।

पेट की गैस को जड़ से ख़तम करने के लिए क्या करें?

गैस की समस्या को जड़ से ख़तम करने के लिए जीरा, अजबाइन, हींग और काला नमक से तैयार मिश्रण का सेवन चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement