For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रिलेशन में ब्लेम गेम हो सकता है खतरनाक: Blame Game in Relationship

03:30 PM Sep 05, 2023 IST | Mitali Jain
रिलेशन में ब्लेम गेम हो सकता है खतरनाक  blame game in relationship
Blame Game in Relationship
Advertisement

Blame Game in Relationship: गलती करना इंसान का स्वभाव है, लेकिन उसे मानने के लिए बहुत हिम्मत ही जरूरत होती है। हर इंसान गलती करने के बाद उसे स्वीकार नहीं कर पाता है, बल्कि वह सामने वाले व्यक्ति पर अपनी गलती थोपने की कोशिश करता है। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। खासतौर से, अगर आप किसी के साथ एक रिलेशन में हैं तो यह ब्लेम गेम आपके रिलेशन को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे बहुत से कपल होते हैं, जो कभी भी रिलेशन में अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं। जिसके कारण उनके रिश्ते में ना केवल तनाव बढ़ने लगता है, बल्कि अन्य भी कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रिलेशन में ब्लेम गेम के कारण क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-

नहीं होता कम्युनिकेशन

Blame Game in Relationship
Blame Game in Relationship-Communication

यह तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपस में कम्युनिकेशन होना बेहद जरूरी है। लेकिन जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ ब्लेम गेम खेलते हैं तो उनके बीच कम्युनिकेशन की डोर डूट जाती है। उन्हें लगता है कि जब भी वे एक-दूसरे से बात करेंगे तो उनके बीच प्रॉब्लम्स और भी बढ़ती जाएंगी। ऐसे में वे एक-दूसरे से बात ही नहीं करना चाहते हैं, जिसके कारण उनके बीच समस्या कम होने की जगह बढ़ती ही चली जाती है।

Advertisement

हो जाते हैं डिफेंसिव

जब रिलेशन में ब्लेम गेम होता है तो अक्सर दोनों पार्टनर डिफेंसिव हो जाते हैं। उन्हें पता होता है कि उनका पार्टनर हर गलती के लिए उन्हें ही ब्लेम करेगा, इसलिए वे हमेशा डिफेंसिव मोड में रहते हैं। जिसके कारण वे कभी भी अपने पार्टनर की बात को सुनने या समझने की कोशिश ही नहीं करते हैं। उनकी सारी जद्दोजहद यही होती है कि किसी भी गलती के लिए दोष उन्हें ना दिया जाए और वे हर बात के लिए अपने पार्टनर को जिम्मेदार ठहरा दें। जब ऐसा होता है, तो रिश्ते में दोनों पार्टनर कभी भी एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश ही नहीं करते हैं।

हमेशा बनी रहती है नाराजगी

Blame Game in Relationship
Blame Game in Relationship

जब भी कपल एक-दूसरे को गलतियों के लिए दोष देते रहते हैं, तो उनके बीच हमेशा ही नाराजगी बनी रहती है। ब्लेम गेम के कारण उनके रिश्ते का तनाव कभी भी कम नहीं होता है। जब एक पार्टनर दूसरे को दोष देता है तो उसे ऐसा लगता है कि उसके साथ गलत व्यवहार किया गया है या उसे गलत समझा गया है। जिससे रिश्ते में नेगेटिव फीलिंग्स पैदा होने लगती हैं, जो समय के साथ बढ़ती जाती हैं। कई बार तो उनका रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है।

Advertisement

भरोसे की कमी

किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ एक-दूसरे पर भरोसा होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन जो कपल्स अक्सर ब्लेम गेम खेलते हैं, उनके रिश्ते में भरोसे की जगह हमेशा शक ही रहता है। जिससे वे कभी भी अपने पार्टनर के किए गए किसी भी काम पर भरोसा नहीं करते हैं। यहां तक कि अगर उनके रिश्ते में किसी को कोई समस्या होती है तो इसके लिए वे सामने वाले पार्टनर को ही जिम्मेदार मानते हैं और उस पर ही शक करते हैं।

नहीं होती फिजिकल इंटिमेसी

किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए कपल का इमोशनली और फिजिकली कनेक्शन होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन जब दोनों पार्टनर ब्लेम गेम खेलते हैं, तो उनके बीच किसी भी तरह की इंटिमेसी नहीं रह जाती है। एक-दूसरे पर ब्लेम करने के कारण वे हमेशा ही तनाव में रहते हैं। इस तनाव के कारण ही वे खुद को अपने पार्टनर से फिजिकली व इमोशनली कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।

Advertisement

प्रॉब्लम नहीं हो पाती सॉल्व

यह सच है कि हर रिलेशन में कपल्स को प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। सोच अलग होने के कारण कई बार उनमें समस्याएं होती हैं। लेकिन अगर समझदारी से सुलझाया जाए, तो इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि, जिन कपल्स के बीच हमेशा ब्लेम गेम चलता रहता है, उनके बीच कभी भी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हो पाती है। दरअसल, ऐसे कपल्स का केवल इसी बात पर फोकस होता है कि वे सारी गलतियों का ठीकरा अपने पार्टनर के सिर पर फोड़ सकें। ऐसे में कभी भी समस्या को समझना और उसे सॉल्व कर पाना संभव ही नहीं होता है।

आत्मसम्मान की कमी

Self Confidence
blame game relationship-Lack of Self Confidence

जब एक ही पार्टनर को बार-बार दोषी ठहराया जाता है तो ऐसे में उसे लगता है कि उसके आत्मसम्मान पर हर बार चोट पहुंचती है। जब एक व्यक्ति को बार-बार यह अहसास करवाया जाता है कि हर तरह की गलती के लिए सिर्फ और सिर्फ वही जिम्मेदार है तो ऐसे में उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। यहां तक कि इससे  व्यक्ति को खुद पर ही शक होने लगता है, जो उनके लिए रिश्ते के लिए भी सही नहीं है।

परिवार पर पड़ता है असर

कई बार लोग यह सोचते हैं कि उनकी लड़ाई या फिर ब्लेम गेम का असर सिर्फ उन पर ही होगा, तो यह सच नहीं है। शुरुआत में भले ही यह आपकी लड़ाई हो, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर पूरे परिवार पर पड़ने लगता है। फैमिली व बच्चे उन्हें लड़ते हुए देखते हैं, जिससे उनके मन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement