For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस दिवाली ट्राई करें रोहित सर्राफ के ये खास कुर्ता लुक्स: Rohit Saraf Outifits

दिवाली के खास मौके पर तो हर कोई ख़ास दिखना चाहता है। आप भी इस दिवाली पर रोहित के शानदार लुक्स के साथ बेहद शानदार दिख सकते हैं।
11:30 AM Oct 06, 2023 IST | Renuka Goswami
इस दिवाली ट्राई करें रोहित सर्राफ के ये खास कुर्ता लुक्स  rohit saraf outifits
Rohit Saraf Diwali Outfits
Advertisement

Rohit Saraf Outifits: दिवाली के त्योहार का नाम सुनते ही मन में एक अलग सी उथल पुथल हो जाती है। मिठाई की खुशबू, पटाखों के नज़ारे, त्योहार की रौनक और बहुत सारी मस्ती…ऐसा ही है दिवाली का त्योहार। इस दिवाली के त्योहार को अगर आप भी खास बनाना चाहते हैं तो अपने आउटफिट्स को भी अभी से प्लान कर लें। दिवाली और दिवाली वाली सेल्फीज बेहद यादगार होती हैं, ऐसे में इन सेल्फीज में आपका खास दिखना तो बनता ही है। इस लेख में हम आपको एक बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल सेलेब रोहित सर्राफ के उन दिवाली लुक्स के बारे में बताएंगे जिनको ट्राई कर आप भी काफी खास दिख सकते हैं। आइए जानते हैं रोहित सर्राफ के टॉप टेन दिवाली लुक्स के बारे में।

Read More : बोल्ड से लेकर क्लासिक तक, तारा सुतारिया के ये आई मेकअप कर देंगे सबको इंप्रेस: Eye Makeup Look

इस दिवाली रोहित सर्राफ से लें ट्रेडिशनल आउटफिट इंस्पिरेशन: Rohit Saraf Outifits

मेंहदी ग्रीन रंग का खास कुर्ता

रोहित सर्राफ के क्यूट कम हॉट लुक्स का तो हर कोई फैन है। मासूम सी सूरत वाले ये सितारे दिखने में जितने खास है उतना ही खास है इनका फैशनेबल अंदाज। इस खास आउटफिट में ये हैंडक्राफ्टेड शंख पैटर्न के एक मेंहदी ग्रीन कुर्ते में नजर आए। दिवाली पर आप इस कुर्ते को जरूर ट्राई करें।

Advertisement

मस्टर्ड में रोहित दिखे कमाल

अगर आप इस दिवाली पर खास दिखना चाहते हैं तो ये वाला आउटफिट भी आप इसी कर सकते हैं। येलो बेस कुर्ते पर ग्रे तोता एंब्रॉयडरी काफी ज्यादा कूल लग रहा है। इस शानदार कुर्ते में आप भी इस दिवाली के मौके पर आग लगा सकते हैं।

जमी पर उतर आया ये सितारा

हंसता हुआ नूरानी चेहरा या फिर चमचमाता चांद…ये सभी रोहित के उस खास लुक की तारीफ है जिसको ट्राई कर आप भी बेहतरीन दिख सकते हैं। इस खास लुक में उन्होंने मिरर वर्क का एक व्हाइट कुर्ता कैरी किया जिसमे वे बेहद शानदार दिख रहे हैं।

Advertisement

उफ्फ!!किसी की नजर ना लगे

ब्लैक उन कलर्स में शामिल है जिनको कैरी कर हर कोई कमाल दिखाता है। लेकिन इस कलर में रोहित का लुक बेहद शार्प और शानदार है। ब्लैक कुर्ते पर मिरर कढ़ाई का मिनिमल फ्लोरल पैटर्न काफी रॉयल लग रहा है।

ग्रीन का शानदार शेड

मिलिट्री शेड का कुर्ता रोहित पर क्या कमाल दिख रहा है। इस कुर्ते का अलग हटकर मिरर पैटर्न वाकई शानदार है। आप चाहें तो इस पैटर्न के खास कुर्ते को दिवाली पर कैरी कर सकते हैं।

Advertisement

ग्रे में ये वाला ग्रेट लुक

ग्रे बेस कुर्ते पर व्हाइट बीड्स की मदद से बनाई गई बूटियां इस कुर्ते की जान है। आप चाहें तो रोहित सर्राफ के इस ग्रेट ग्रे कुर्ते को भी ट्राई कर सकते हैं।

Read More : सेलिब्रिटी की तरह करें साड़ी ड्रेप इन बातों का ध्यान रखकर: Saree Draping

यूनिक सा ये बीड वर्क

अगर आप कुछ एब्सट्रैक्ट डिजाइन का कुर्ता ढूंढ रहे हैं तो ये लेटेस्ट बीड वर्क कुर्ता स्टाइल आपके मन को भाने वाला है। दिवाली के खास त्योहार पर आप इसे कैरी कर तहलका मचा सकते हैं।

ऑफ व्हाइट का धांसू अंदाज

रोहित सर्राफ लाखों दिलों पर राज करते हैं, अगर आप भी उन्ही की तरह इस दिवाली पर आग लगाना चाहते हैं तो ये कुर्ता आपके लिए ही है। ऑफ व्हाइट की खूबसूरती से बनाया गया ये कुर्ता आप जरूर ट्राई करें

लखनवी नवाबी का अंदाज

लखनवी चिकनकारी का काम तो हर किसी के मन को भाता है। ऐसे में ये लखनवी कुर्ता डिजाइन और भी ज्यादा खास दिख रहा है। व्हाइट पर व्हाइट लखनवी एंब्रॉयडरी का ये लुक बेहद खास है।

ट्रेडिशनल मेन इन ब्लैक

अगर आप ट्रेडिशनल में कुछ नया लुक चाहते हैं तो आप ब्लैक कुर्ते की जगह ब्लैक इंडो वेस्टर्न का ये धांसू अंदाज अपना सकते हैं।

पिस्ता ग्रीन में रोहित की दिवाली

लखनवी नवाब का लखनवी अंदाज हर किसी को पसंद है, ऐसे में आप चाहें तो लखनवी कढ़ाई वाला ये पिस्ता ग्रीन कुर्ता क्यों नहीं ट्राई करते? आप इसमें भी बेहद शानदार दिखेंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement